कोलकाता। महानगर कोलकाता की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो जल्द ही कोलकाता एयरपोर्ट से चलने लगेगी। कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि न्यू गरिया-एयरपोर्ट कॉरिडोर पर कोलकाता मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है, क्योंकि इस खंड पर ट्रेनें जल्द ही बेलेघाटा तक चलेंगी। उसके बाद इसका विस्तार एयरपोर्ट तक किया जाएगा। न्यू गरिया (कवि सुभाष) से रूबी मोर (हेमंत मुखर्जी) स्टेशनों तक 5.40 किलोमीटर के खंड पर ट्रेन सेवाएं पहले ही चालू हो चुकी हैं। जबकि बेलेघाटा तक विस्तारित 4.39 किलोमीटर के…
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। एनडीपीएस न्यायालय-2 के विशेष न्यायाधीश सूर्यकांत तिवारी ने प्रतिबंधित गांजा बरामदगी मामले में दोषी पाते हुए नामजद एक अभियुक्त को तेरह वर्षों का सश्रम कारावास व दो लाख रुपए अर्थ दंड की सजा सुनायी है। अर्थ दंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा बंजरिया थाना के पचरुखा निवासी सांद्रिका साह को हुई। मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि गुप्त सूचना के आधार पर 25 अप्रैल 2019 की संध्या नामजद अभियुक्त के घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उसके घर में रखे कई बंडल में…
रांची। दक्षिण पूर्वी रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल मंडल क्षेत्र में विकास कार्य के कारण कई ट्रेन के परिचलन को रद्द किया गया है। जबकि कई ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। इसमें टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली कई ट्रेन प्रभावित होंगी, इसे लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत दक्षिण पूर्वी रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल मंडल मे हावड़ा खड़गपुर रूट में कई ट्रेन के परिचालन को रद्द कर दिया गया है,जिसके कारण हावड़ा खड़गपुर प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल बस सेवा शुरू की गयी। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस ने हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के आग्रह पर रांची नगर निगम को वकीलों के लिए बस सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया था, ताकि दूर-दराज से आकर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को यातायात की सुविधा मिल सके। इसके बाद रांची नगर निगम ने पुराने हाई कोर्ट से नये हाई कोर्ट के लिए तीन बसों की शुरुआत की है। पुराने हाई कोर्ट से रोजाना सुबह नौ बजे, 9:15 और 9:30 बजे से नये हाई कोर्ट के…
-अमेरिका से समझौते में जासूसी और इराक युद्ध की जानकारी लीक करने की बात स्वीकारी लंदन। विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटिश जेल से रिहा कर दिया गया। विकीलीक्स ने सोमवार शाम लंदन के स्टैनस्टेड हवाई अड्डे पर जूलियन असांजे के फ्लाइट में सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। लंदन के समाचार पत्र द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में इस घटनाक्रम की विस्तार से चर्चा की है। सोमवार रात जारी अदालती दस्तावेजों के अनुसार, 52 वर्षीय असांजे अमेरिकी अदालत में अपनी आजादी के बदले में सैन्य रहस्यों को उजागर करने का दोष स्वीकार करने के लिए…
ढाका। बांग्लादेश का सबसे कुख्यात जल्लाद शाहजहां भुइयां 74 वर्ष की आयु में दुनिया को छोड़ गया। एक साल पहले ही उसे जेल से रिहा किया गया था। शाहजहां ने बांग्लादेश के सीरियल किलर, युद्ध अपराधों के दोषी विपक्षी नेताओं और तख्तापलट की साजिश रचने वालों को फांसी पर चढ़ा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद शाहजहां ने 96 पन्नों की एक किताब भी लिखी। इसमें उसने जल्लाद के रूप में अपने अनुभव को साझा किया। यह किताब बांग्लादेश के सबसे बड़े पुस्तक मेले में बेस्ट सेलर रही। यह जानकारी बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून ने…
बॉलीवुड के भाईजान सलमान ख़ान सबके पसंदीदा अभिनेता। सलमान खान ने कभी ”दबंग” से लड़ाई तो कभी ”मैंने प्यार किया” से ”प्यार” करना सिखाया। सलमान खान के फैंस के मन में सलमान खान को लेकर एक सवाल बार-बार उठता रहता है आप शादी कब करेंगे? पचास की उम्र पार करने के बाद भी सलमान आज भी सिंगल हैं। सलमान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा लेकिन लवस्टोरी शादी तक नहीं आई। शादी से क्यों डरते हैं सलमान? इस बारे में सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी। सलमान खान शादी क्यों नहीं करते, इस बारे में बात करते हुए सलीम खान…
रांची। सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पूर्व सांसद सालखन मुर्मू सहित पांच आरोपित पर एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने मंगलवार को आरोप गठित किया है। इनमें थिओ डोर किरो, प्रदीप टोप्पो, रितेश किरो और नील जस्टिन बेक शामिल है। इस मामले में अब सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। मामले में एमपी / एमएलए की विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा ने पूर्व सांसद सालखन मुर्मू सहित पांच आरोपित पर आरोप गठित किया। इस दौरान सभी आरोपित कोर्ट के समक्ष उपस्थित थे। कोर्ट ने इन पर लगे आरोप को पढ़कर सुनाया, जिसे इन्होंने बेबुनियाद बताया और साथ ही इन्होनें…
– किस्सा इमरजेंसी काः रेल की पटरियां उखाड़ने पर आरएसएस के नेताओं पर बरसाए गए थे डंडे – संसदीय क्षेत्र में आम चुनाव में सत्ता विरोधी लहर में कांग्रेस हो गया था सफाया हमीरपुर। हमीरपुर समेत बुंदेलखंड क्षेत्र में इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी के खिलाफ शहर से लेकर कस्बों तक बड़ा आंदोलन चला था। स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों की बेडिय़ां डालने से आरएसएस के नेताओं ने रेलवे लाइनें तक उखाड़ दी थी जिससे पुलिस मे स्वयंसेवकों और संघ के नेताओं पर डंडे भी जमकर बरसाए गए थे। इंदिरा गांधी के खिलाफ उग्र खबरें छापने पर पुलिस ने स्थानीय प्रिटिंग प्रेस…
रांची। नौकरानी के साथ क्रूरता मामले में निचली अदालत द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किये जाने को चुनौती देनेवाली भाजपा की निलंबित नेत्री सीमा पात्रा की क्रिमिनल रिवीजन की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को हुई। मामले में मेंटीबिलिटी (याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं) के बिंदु पर सुनवाई पूरी हो गयी। इस पर कोर्ट मंगलवार को अपना आदेश सुनायेगा। सुनवाई के दौरान इस पर बहस की गयी कि यह मामला क्रिमिनल रिवीजन का है या अपील का। सूचक विवेक बास्की की ओर से अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन और अधिवक्ता शोभा लकड़ा ने पैरवी की। बता दें कि मामले को लेकर…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने माओवादियों की मदद करने के आरोपित प्रभु प्रसाद साहू को मंगलवार को जमानत दे दी। प्रभु प्रसाद साहू पर नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों के आने-जाने और रुकने आदि का बंदोबस्त करने का आरोप है। इसके अलावा व्यवसाईयों एवं माओवादियों के बीच मध्यस्थता कायम रखने में भूमिका निभाने का भी उसपर आरोप है। मामले को लेकर चुटिया थाना में कांड संख्या 180/2017 दर्ज की गई थी। एनआईए ने 30 अक्टूबर, 2017 को इस मामले को अपने हाथों में लिया था। वर्ष 2017 से प्रभु प्रसाद साहू जेल में है।
