Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वतंत्र भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज आपातकाल की बरसी पर आज सत्याग्रहियों को नमन किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पर सभी का पुण्य स्मरण करते हुए लिखा है, ”भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल (25 जून, 1975) का विरोध करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों को सादर नमन।”

Read More

ग्रोस आइलेट। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी 20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 24 रन से जीत हासिल करने के बाद अपने साथी कुलदीप यादव की प्रशंसा की और उन्हें चैंपियन स्पिनर कहा। कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर के स्पेल में 6.00 की इकॉनमी रेट से दो विकेट लिए और 24 रन दिए। वहीं अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर के स्पेल में 9.20 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए और 37 रन दिए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्शदीप ने कहा कि कुलदीप भारत के लिए खेलते समय हमेशा…

Read More

-भाजपा बिना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए चुनाव लड़ने की तैयारी में रांची। लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद भाजपा अब आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह मिशन मोड में है। भाजपा ने प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया है ताकि वह चुनावी मैदान में मजबूत प्रतिस्पर्धा कर सके। हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ी है। इसका प्रभाव झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में न पड़े और झारखंड में भाजपा की सरकार बने इसके लिए पार्टी खास रणनीति पर काम कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने…

Read More

कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र में शेखपुर गांव के पास सोमवार की देर रात पच्चीस हजार के इनामी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल अपराधी उन्नाव जनपद के गंगाघाट थाना क्षेत्र के गांगापार सोलह बीघा नौकानी विल्डिंग निवासी सुल्तान आलम है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा और एक खाली और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। उसे…

Read More

रांची। अपर न्यायायुक्त सचिंद्र बिरुआ की कोर्ट ने चाकू मारकर हत्या करने के तीन दोषियों मो.साजिद, रमजान अंसारी और अजमत अंसारी को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही इन सभी पर 30-30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर सभी अभियुक्तों को एक- एक साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी। मामले में अभियोजन पक्ष ने 12 गवाह पेश किए थे। यह हत्या की घटना अरगोड़ा थाना की है। इस संबंध में कांड संख्या 205/2019 दर्ज कराई गई थी। 21 फरवरी 2019 को हत्या की यह घटना हुई थी। घटना के दिन…

Read More

रांची। प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की कोर्ट ने दोषी तिलक मन साहू को मंगलवार को आठ वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उसपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। तिलक मन साहू प्रतिबंधित माओवादी संगठन (एमसीसी) का एरिया कमांडर था । इसके खिलाफ पालकोट थाना में कांड संख्या 5/2002 दर्ज किया गया था। इस केस का ट्रायल प्रीवेन्शन ऑफ टैररिस्ट एक्ट के तहत चला। इस केस में पुलिस की ओर से 17 गवाह पेश किए गए, जिसमें पूर्व डीजीपी एमवी राव की गवाही भी शामिल थी।

Read More

रांची। आने वाले एक-दो दिनों के दौरान राज्य के मौसम में बदलाव देखा जायेगा। अभी जहां कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ हिस्से में धूप और अन्य हिस्सों में बादल छाये हुए हैं। वहीं 25 जून से राज्य भर में बारिश का असर देखा जायेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 25, 26 और 27 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान उत्तर पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां जिला शामिल…

Read More

अमेठी। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात चार शिक्षकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने सख्त रवैया अपनाते हुए सभी कर्मचारी को अंतिम नोटिस निर्गत कर दिया है। इन सभी को 10 दिनों का समय दिया गया है। ऐसे में यदि यह सभी कर्मचारी समय से बीएसए कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जवाब दाखिल नहीं करते हैं तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। यहां पर उल्लेखनीय है कि उपर्युक्त सभी पांचो कर्मचारी पिछले कई वर्षों से लगातार राजकीय सेवा से अनुपस्थित चल रहे…

Read More

जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर के मेडिकल छात्रों ने सोमवार को सुबह बिजली पानी समेत तमाम समस्याओं से लेकर निराकरण की माँग को लेकर शाम तक धरना प्रदर्शन करते रहे। शाम तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा । मेडिकल कॉलेज में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का तीन बैच संचालित हो रहा है और दो बैच पैरामेडिकल के छात्र हैं । वर्तमान समय में कुल 460 छात्र पठन-पाठन में हैं जबकि चौथा बैच इस वर्ष आने वाला है। लेकिन छात्रों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। जिसमें मुख्य रूप से…

Read More

कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के बीच कोलकाता में बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमान्त द्वारा आयोजित 20वें आईजी बीएसएफ-क्षेत्र कमांडर बीजीबी स्तरीय सीमा समन्वय सम्मेलन का समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन का उद्देश्य महत्वपूर्ण सीमा सुरक्षा मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग और समन्वय को बढ़ाना था। सम्मेलन में दक्षिण बंगाल सीमान्त, उत्तर बंगाल फ्रंटियर और गुवाहाटी फ्रंटियर से बीएसएफ के महानिरीक्षक जेसोर और रंगपुर क्षेत्र से बीजीबी के क्षेत्रीय कमांडरों ने भाग लिया, जिसमें सीमा पार अपराधों से संयुक्त रूप से निपटने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता पर…

Read More

कोलकाता। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक में पश्चिम बंगाल को शामिल नहीं किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर तीस्ता जल बंटवारे और फरक्का संधि के बारे में बांग्लादेश के साथ चर्चा से राज्य सरकार को बाहर रखने पर कड़ी आपत्ति जताई। बनर्जी ने प्रधानमंत्री से पश्चिम बंगाल सरकार को शामिल किए बिना पड़ोसी देश के साथ ऐसी कोई चर्चा नहीं करने का भी आग्रह किया। उन्होंने मोदी को लिखे तीन पन्नों के पत्र में कहा…

Read More