Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राजस्थान और कर्नाटक से 9 गीगावॉट आरई बिजली निकालने के लिए नई इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएसटीएस) योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन योजनाओं को टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) मोड के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा। ये योजनाएं 2030 तक 500 गीगावॉट आरई क्षमता का हिस्सा हैं, जिसमें से 200 गीगावॉट पहले से ही जुड़ा हुआ है। ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक अनुमोदित योजनाओं के तहत राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) की बिजली निकासी योजना राजस्थान से 4.5 गीगावॉट आरई बिजली निकालेगी। इसमें फतेहगढ़ कॉम्प्लेक्स से 1 गीगावॉट, बाड़मेर कॉम्प्लेक्स से 2.5 गीगावॉट और…

Read More

नई दिल्ली। भारत के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच रेल, एनर्जी, कनेक्टिविटी, कारोबार समेत तीस्ता जल बंटवारे के मास्टर प्लान पर भी बातचीत की संभावना है। शेख हसीना का आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात कार्यक्रम है। इससे पहले शेख हसीना अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने पिछली शाम बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात की। नई सरकार के गठन के बाद यह किसी…

Read More

किशनगंज। आरक्षण रद्द किए जाने व सरकार के विरोध में युवा राजद ने अम्बेडकर टाउन हॉल के समीप शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । युवा राजद जिलाध्यक्ष शम्स इम्तियाज उर्फ सन्नी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। राजद जिलाध्यक्ष शम्स इम्तियाज उर्फ सन्नी ने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालय में युवा राजद के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को रहने दिया जाए। वहीं एमके रिजवी ने कहा कि लंबी मेहनत के नतीजे के बाद जातीय जनगणना की बात सामने आयी थी लेकिन साजिश इसे फिर से समाप्त करने की कोशिश…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया के अचानक बीमार पड़ने के बाद शनिवार तड़के उन्हें राजधानी के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। खालिदा के निजी चिकित्सक प्रोफेसर एजेडएम हुसैन के मुताबिक, शनिवार तड़के तीन बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। 79 वर्षीय खालिदा जिया लंबे समय से विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं, जिनमें लिवर सिरोसिस, गठिया, मधुमेह और किडनी, फेफड़े और हृदय से संबंधित समस्याएं शामिल हैं। 2020 में जेल से सशर्त रिहाई के बाद से बीएनपी…

Read More

युनाइटेड नेशंस। रूस और उत्तर कोरिया के लगातार गहराते संबंधों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि रूस को उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए। रूसी संघ सहित किसी भी देश के साथ डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) के संबंध में उसपर लागू प्रतिबंधों का पालन करना होगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने शुक्रवार को पत्रकारों से यह बात तब कही जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन द्वारा बुधवार को ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर का आरोप है, जिसमें यूक्रेन…

Read More

जेनेवा। राफा शहर के उत्तरी हिस्से में फिलिस्तीनी विस्थापितों के बीच राहत कार्यों में जुटे रेडक्रॉस का कार्यालय भी शुक्रवार को एक हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्थापितों से घिरे इस इलाके में दागे गए गोले में 22 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान घायल 45 लोगों को रेडक्रॉस फील्ड अस्पताल ले जाया गया। रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के मुताबिक 21 जून को एक हमले में 22 लोग मारे गए। हमले में रेडक्रॉस का गाजा स्थित कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया। रेडक्रॉस का यह कार्यालय तंबुओं में रह रहे सैकड़ों विस्थापित लोगों से घिरा हुआ है। हालांकि…

Read More

बीजिंग। चीन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ व भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी। सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी। सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि…

Read More

श्रीनगर। वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर शनिवार सुबह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘प्रथम पूजा’ की। उपराज्यपाल ने बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद लिया और सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और कल्याण के लिए प्रार्थना की। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उपराज्यपाल ने श्रद्धालुओं के लिए समग्र यात्रा अनुभव में गुणात्मक सुधार लाने के लिए प्रशासन और श्राइन बोर्ड के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारी और संबंधित विभाग तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आवश्यक सुविधाओं,…

Read More

नवादा। नवादा जिले के वारिसलीगंज पुलिस ने शनिवार को पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपराधियों के पास से पांच एन्ड्राइट मोबाइल फोन, एक की पैड, 50 कस्टम डाटा बरामद किया है। एसपी अम्ब्रिश राहुल ने शनिवार को कहा कि 21 जून को वारिसलीगंज थाने के कोचगांव में कुछ साइबर अपराधी इक्कट्ठे हुए हैं। जो भोले-भाले नागरिकों को ठगने का काम कर रहे है। पुलिस ने गांव में छापेमारी की तो गांव के पश्चिम में बगीचे में साइबर अपराधी इक्ट्ठा मिले। पुलिस को देखकर 12-13 अपराधी भागने लगे, जिसमें 5 को पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार…

Read More

पूर्वी चंपारण। पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी के अपह्त एक युवक को जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र मलकौनिया गांव से सकुशल बरामद किया गया। अपहर्ताओं ने उक्त युवक को एक कमरे में बंद करके रखा था। वही अपह्रत के परिजनों से लगातार पांच लाख की फिरौती की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर अपह्त युवक को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। जबकि एक अपहर्त्ता भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपहर्ताओं की पहचान छतौनी थाना के भवानीपुर जिरात निवासी विवेक कुमार व खोदानगर मोहल्ला के मो साकिर के…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उल्लेखनीय है कि उन्नाव जनपद में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम दो मोटर साइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी…

Read More