Author: shivam kumar

लातेहार। झारखंड के लातेहार में स्कूल में पानी पीने से 20 बच्चे बीमार हो गये हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज जारी है। घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्रों के अभिभावक काफी परेशान हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर बीडीओ, सीओ, मुखिया समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । जल मीनार का पानी पीने से बीमार पड़े बच्चे घटना लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड की है। प्रखंड की जमीरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डूरू के डेढ़ दर्जन से अधिक…

Read More

रांची। विधायक बनने के बाद पहली बार कल्पना सोरेन विधानसभा क्षेत्र गांडेय पहुंचीं। इस दौरान जनता और जनप्रतिनिधियों से मिल कर गांडेय की समस्याओं की नब्ज टटोलने का प्रयास करती दिखीं। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर उसके समाधान का निर्देश भी दिया। कुछ समस्याओं के निदान को लेकर ऑन द स्पॉट निर्देश दिया। विधायक को पहली बार अपने बीच पाकर जनता का दिल भी बाग-बाग हुआ। कोई माला पहना कर तो कोई जोहार कर अभिनंदन करता दिखा। कल्पना सोरेन भी जनता के बीच हाथ जोड़ कर आभार जताती नजर आयीं। कई जगहों पर उन्होंने महिलाओं के साथ सेल्फी…

Read More

रांची। रांची विश्वविद्यालय में वर्ष 2015-16 से कार्यरत अतिथि शिक्षकों की स्थिति दयनीय है। दरअसल शिक्षकों को बीते लगभग 13 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे सभी शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दयनीय है, लेकिन न सरकार और न विश्वविद्यालय को इनकी चिंता है। शिक्षकों ने कहा कि मानदेय को लेकर अक्टूबर माह से एचआरडी और विश्वविद्यालय के मध्य सिर्फ पत्राचार-पत्राचार का खेल खेला जा रहा है और हमारी स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। वहीं शिक्षक राजु हजाम ने कहा कि हमलोग पिछले सात वर्ष से शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं।…

Read More

रांची। झारखंड पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत रांची जिला में पीड़ितों को मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस वर्ष जून तक योजना के अंतर्गत कुल 42 पीड़ितों के बीच 90 लाख 95 हजार मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने दी। इनमें पोक्सो के 29, एसटी के 11 और अन्य से संबंधित दो मामले हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा पीड़ितों को मुआवजा राशि का निर्धारण कर सूची उपलब्ध करा भुगतान के लिए अनुरोध किया गया था। पहले कब कितनी राशि मिली मार्च 2024 में 40.90 लाख मुआवजा राशि…

Read More

रांची। पुलिस की अनुशंसा पर डीसी ने भू माफिया सजाउद्दीन अंसारी को जिलाबदर किया है। सजाउद्दीन पिठोरिया इलाके में जमीन की खरीब-बिक्री का काम करता था। पुलिस की अनुशंसा पर डीसी के न्यायालय से उसे जिला बदर करने का आदेश जारी किाया गया। जारी आदेश में सजाउद्दीन को तीन महीने के लिए जिले से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। साथ ही थाना में उपस्थित होकर बंध पत्र भरने को भी कहा गया है।

Read More

रांची। कांके स्थित अर्बन हाट का काम अबतक अधूरा पड़ा है। इसके बचे कामों को पूरा कराने को रांची नगर निगम ने पहल की है। छठीं बार इसके लिए इ-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक अर्बन हाट के शेष काम के लिए 10 करोड़ 62 लाख 86 हजार रुपये व्यय होंगे। इसे भी इस कार्य का आवंटन होगा, उसे 365 दिनों में निर्धारित कार्यों को पूरा करना होगा। आवेदन करते समय इएमडी के तौर पर 10.63 लाख रुपये और डॉक्यूमेंट कॉस्ट के तौर पर 29,500 रुपये लगेंगे। 24 जून से बिड जमा होंगे और 9 जुलाई तक इसके लिए…

Read More

रांची। रांची में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 25 जून को 11 बजे से सम्मेलन होगा। जिला सैनिक कल्याण निदेशालय के स्तर से आयोजित इस सम्मेलन में रिटायर्ड सैनिकों, विधवाओं और आश्रितों का जुटान होगा। इसमें पेंशन संबंधित समस्याओं के अलावा पारिवारिक और जमीन संबंधी समस्याओं पर विचार होगा। साथ ही संबंधित समस्याओं के अलावा भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और आश्रितों के कल्याण के लिए विचार-विमर्श किया जायेगा। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी की ओर से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने और इसका लाभ उठाने की अपील की गयी है।

Read More

रांची। गांडेय विधानसभा उप चुनाव जीत कर आयी नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन सहित सभी 82 विधायकों को विधायक फंड मिल गया है। सरकार ने पांच-पांच करोड़ रुपये प्रत्येक विधायक के लिए जारी किया है। ग्रामीण विकास विभाग ने इसका आवंटन आदेश जारी किया है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 410 करोड़ रुपये की निधि जारी की गयी है। इसमें जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के तहत 44 विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के लिए 220 करोड़ और अन्य क्षेत्र उपयोजना अंतर्गत 38 विधानसभा क्षेत्र के लिए 190 करोड़ रुपये दिये गये हैं। ग्रामीण विकास सचिव केण् श्रीनिवासन ने विधानसभा सदस्यों की अनुशंसा…

Read More

रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा समन की अवहेलना मामले में एमपीञएमएलए कोर्ट में चल रहे मामले को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई शनिवार को झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट के संज्ञान आदेश को चुनौती दी गई हैण् हेमंत सोरेन की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गयी। कोर्ट ने उनके आग्रह को मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को निर्धारित की। कोर्ट ने मामले में इडी को भी जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। हेमंत सोरेन की ओर से इडी द्वारा दर्ज शिकायतवाद को निरस्त करने का…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश भारत की पड़ोसी पहले नीति, एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन के संगम पर स्थित है। नई दिल्ली में अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैसे तो पिछले एक साल में हम 10 बार मिल चुके हैं, लेकिन आज की मुलाकात खास है क्योंकि प्रधानमंत्री शेख हसीना हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में हमारी पहली राजकीय अतिथि हैं। मोदी ने दोनों देशों के संबंधों और पिछले एक वर्ष में की गई पहलों पर प्रकाश…

Read More

विशेष -आसान नहीं है आदिवासी सीटों पर भाजपा की नैया पार लगाना -पार्टी में जारी आंतरिक कलह और खेमेबंदी को भी खत्म करने की चुनौती -विधानसभा चुनाव में होगा दोनों नेताओं की क्षमता का असली लिटमस टेस्ट नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। लोकसभा चुनाव 2024 के अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद भाजपा ने राज्यों के चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस साल के अंत तक झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव होंगे, जिनमें से झारखंड पर भाजपा का विशेष ध्यान है,…

Read More