नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एशियाई बाजारों में भी आज मिलाजुला कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। टेक शेयरों में मुनाफा वसूली होने की वजह से एसएंडपी 500 इंडेक्स और नैस्डेक रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे गिर कर लाल निशान में बंद हुए।…
Author: shivam kumar
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण के लिए 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उनका निरीक्षण किया और उनकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम की शुरूआत में अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित…
अररिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अररिया जिला में योगाभ्यास की धूम रही।विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक,शैक्षणिक संगठनों के साथ साथ सरकारी और गैर सरकारी सरकारी संगठनों की ओर से विभिन्न स्कूलों,मैदानों और परिसर में योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया। योग के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए आमजनों से योगाभ्यास कराया गया।कोशी योगा क्लब बथनाहा में योग गुरु शत्रुघ्न कुमार की अगुवाई में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कक्षा तीन की छात्रा राघवी प्रिया के द्वारा उत्कृष्ट योग प्रदर्शन किया गया। राघवी प्रिय बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर निवासी राज कुमार साह की पुत्री है…
रांची। राज्य में मानसून आने से पहले बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। केरल से चला मानसून कई दिनों तक बंगाल में अटका था। पिछले 24 घंटे के दौरान इसने रफ्तार पकड़ी। मौसम विभाग ने कहा है कि मालदा से रक्सौल-भागलपुर होते हुए जल्द ही मानसून के राज्य के संताल परगना में प्रवेश करने की उम्मीद है। राज्य में 22-23 जून को मानसून के दाखिल होने की संभावना है। दूसरी तरफ, झारखंड में हो रहे प्री-मानसून की बारिश के साथ हुए वज्रपात ने…
-आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जमीन फर्जीवाड़ा मामले की जांच कर रही इडी ने राजधानी के चर्चित जमीन दलाल कमलेश के ठिकानों पर शुक्रवार को दबिश दी। जानकारी के अनुसार छापे में एक करोड़ नगद और एक सौ कारतूस की बरामदगी हुई है। भूमि घोटाला मामले में कमलेश को इडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। समन पर उपस्थित होने के बदले वह फरार चल रहा था। इडी की टीम ने कांके रोड स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट में कमलेश के फ्लैट में सुबह छापा मारा। उसने यह फ्लैट किराये पर ले रखा है। इसके अलावा कमलेश से जुड़े अन्य ठिकानों…
रांची। छह दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जमीन ब्रोकर शेखर कुशवाहा की शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई। इडी ने फिर से उससे पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए पांच दिनों की और रिमांड देने की मांग की। इस पर इडी ने चार दिनों की रिमांड दी है। इडी ने अब तक उसे दो बार तीन-तीन दिनों की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। दरअसल, जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा के ठिकाने पर इडी दो बार 22 अप्रैल 2023 और 16 अप्रैल 2024 को छापेमारी कर चुकी है। हीनू स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए…
धनबाद। धनबाद में अपराधियों ने एक इंजीनियरिंग के छात्र की गोलीमार कर हत्या कर दी है। शुक्रवार की अहले सुबह धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा स्थित लॉ कॉलेज के समीप झाड़ियों में युवक घायल अवस्था में पाया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान मनईटांड़ निवासी अमरदीप भगत (21) के रूप में हुई है। वह इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। युवक के गले मे गोली मारी गई है। वहीं लोग इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे है। घटना के संबंध…
धनबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में धनबाद स्थित गोल्फ ग्राउंड में शुक्रवार को जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद के विधायक राज सिन्हा, उपायुक्त माधवी मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमकुम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान योग प्रशिक्षक शिवम कुमार सिंह, प्रिंयका कुमारी, विनय कुमार पंडित, किशोर कुमार ने वहाँ मौजूद सभी लोगों को अर्ध चन्द्रासन-भुजंग आसन-बाल आसन-मार्जरी आसन,पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, ब्राह्म मुद्रा, उष्ट्रासन, भुजासन, समेत कई अन्य आसान योग करवाया। मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने…
रांची। पूरे देश के साथ राज्य में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रांची के खेल के मैदानों, पार्कों, स्कूलों में विश्व योग दिवस पर योग के विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष निदेशालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व मंत्री और रांची विधायक सीपी सिंह और…
गिरिडीह। गिरिडीह के डांडीडीह पावर सब स्टेशन के सर्किट एक के आउटगोइंग ट्रांसफार्मर में गुरुवार की रात भीषण आग लग गई। बड़े ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पावर सब स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन पूरे सब स्टेशन से बिजली गुल कर दिया गया। इस दौरान वहां रात्रि की ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने आग को बुझाने में जुटे लेकिन आग इतना भीषण था की कर्मियों द्वारा बालू डाल कर भी उस पर काबू पाना मुश्किल लग रहा था। लिहाजा, फायर ब्रिगेड के गाड़ियों को बुलाया गया। आग अगर फैलती तो उसके चपेट में ट्रांसफार्मर में डाले जाने वाले…
रांची। सर्वोच्च न्यायालय में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इसमें झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित वादों का भी निष्पादन होगा। मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने लंबित वादों के निष्पादन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ 24 जुलाई को एक बैठक बुलायी है। प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में होनेवाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। लंबित वादों की समीक्षा की जायेगी। इसे देखते हुए संबंधित विभाग तैयारी में लगे हैं। विधि विभाग सारे मामलों में अगे्रतर कार्रवाई करेगा।
