Author: shivam kumar

रांची। जगन्नाथपुर रथ यात्रा में मेला लगाने वाले वेंडर के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।छह जुलाई से 17 जुलाई तक रथ मेला का आयोजन होना है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छह से 17 जुलाई तक के लिए मंदिर के आस-पास 41.27 एकड़ भूमि मेले के लिए उपलब्ध है। आवेदक निविदा में भाग लेने से पहले या आवेदन भरने से पहले मेला परिसर का समुचित निरीक्षण कर लें। आवेदक को प्रोपराईटरशिप,पार्टनरशिप फर्म, कंपनी, एलएलपी या ट्रस्ट व सोसाईटी के रूप में निबंधित होना चाहिए।साथ ही पिछले तीन वर्षों का आयकर रिटर्न की फोटो…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक में सीएम, मंत्री, सचेतक, विधायकों को मिलनेवाली राशि, सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का भी निर्णय हुआ। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया है। बढ़ोत्तरी को लेकर अपनी आपत्ति भी जाहिर की। सोशल मीडिया के जरिये कहा कि सरकार के पास पैसों की कमी सिर्फ गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए है। जहां गठबंधन सरकार के पास महिलाओं को चूल्हा खर्च देने के नाम पर 2000 रुपये तक नहीं हैं। जहां बेरोजगारी भत्ता देने में सरकार की रूह कांप उठती है। जहां किसानों की दो लाख तक कर्ज माफी करने में…

Read More

हजारीबाग। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली दफा गुरुवार को रांची से कोडरमा लौटने के क्रम में, केंद्रीय महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भाजपाइयों ने बाजे -गाजे के साथ, फूल- माला पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया। इसी कड़ी में हजारीबाग पहुंचने पर पुराना बस स्टैंड के पास हजारीबाग जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ फूल-माल व बुके देकर स्वागत किया ।केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पुराना बस स्टैंड के समीप बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि आज मैं जो…

Read More

रांची। भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं रिलेशंस की ओर से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर बरियातू रोड स्थित डांस वांस में सैंकड़ो बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डांस वांस नृत्य संस्थान के निदेशक शिवम् मनोहरण और भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। योग प्रशिक्षक सन्नी और प्राची ने सभी बच्चों को योग सिखाया। इस दौरान बच्चों को प्राणायाम, आसन एवं सूर्य नमस्कार का योगाभ्यास कराया। मुख्य अतिथि शिवम् मनोहरण और आशुतोष द्विवेदी…

Read More

रांची। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता प्रदीप यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना हर वर्ग के विकास के लिए दरवाजे खोलेगा। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन सरकार के जरिये कैबिनेट की ओर से जातिगत जनगणना के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिलना। सूबे के उन सभी वर्गों के विकास के लिए दरवाजे खोलेगा। जिन्हें अबतक उनके भागीदारी के हिसाब से हिस्सेदारी नहीं मिली है। यादव गुरुवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने प्रस्ताव पारित होने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कैबिनेट के सदस्यों सहित कांग्रेस एवं गठबंधन में शामिल सभी दलों के…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में जातीय जनगणना कराने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये, कम है। जनगणना से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर सरकार के द्वारा प्रभावी नीति बनाने में सहायता मिलेगी। इससे सामाजिक न्याय और अधिकार से वंचित झारखंड की जाति को विशिष्ट सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनका शैक्षणिक-आर्थिक विकास संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भेजे गये पत्र में श्री तिर्की ने सरकार के इस बहुप्रतीक्षित निर्णय की प्रशंसा की। कहा कि इसके बाद न केवल किसी भी दृष्टि से वंचित-उपेक्षित जातियों के…

Read More

रांची। मंत्री सत्यानंद भोगता गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। इस दौरान मंत्री चतरा जिला डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में अयोजित जिला स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री को उपायुक्त रमेश घोलप ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। बैठक में विकास योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, आवास, पशुपालन, मत्स्य, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, बिजली-पानी समस्याओं की समीक्षा की। कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार करते हुए बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही कई योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया। नशामुक्त वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त रमेश घोलप,…

Read More

-मुख्यमंत्री ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं हैं। इन योजनाओं का लाभ अन्नदाताओं को मिले, इसे निश्चित तौर पर सुनिश्चित करें, क्योंकि किसानों की समृद्धि से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से गुरुवार झारखंड मंत्रालय में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो और विधायक प्रदीप यादव ने मुलाकात की। इस अवसर पर संयुक्त रूप से मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में जाति आधारित जनगणना कराये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दिये जाने के निर्णय पर बधाई दी। साथ ही आभार व्यक्त किया।

Read More

रांची। राज्य सरकार ने रांची रिंग रोड के पास दुबलिया में आइएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) बनाने का विचार तय कर रखा है। इसके लिए 318.57 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया गया है। 38 एकड़ जमीन पर बनने वाले आइएसबीटी की यह योजना 2022 की ही है, पर अब तक इसके निर्माण के लिए योग्य कंपनी की तलाश जारी है। अब एक बार फिर जुडको ने इसके लिए पहल करते हुए टेंडर निकाला है। 22 जुलाई तक आॅनलाइन आवेदन मांगे हैं। 23 जुलाई को इसे खोला जायेगा। राजधानी को जाम मुक्त करने की तैयारी जुडको की मानें तो…

Read More

बालूमाथ। लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में तैनात पंचायत सचिव अर्जुन राम को पलामू एसीबी ने पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पीड़ित ने एसीबी से लिखित शिकायत की थी। उसमें बताया गया था कि 15वीं वित्त के तहत ईंट सोलिंग निर्माण का काम मिला था। कार्य पूरा होने के पश्चात पेमेंट के लिए जब पंचायत सेवक अर्जुन राम से मिले, तो अर्जुन राम ने पेमेंट का भुगतान करने की एवज में पांच हजार रुपये घूस की मांग की। पीड़ित के आवेदन के संबंध में पलामू एसीबी में प्रतिनियुक्त डीएसपी द्वारा विधिवत सत्यापन किया…

Read More