नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन और एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया के शहरों के लिए कुल 60 उड़ान संचालित करेंगी। इनमें संयुक्त अरब अमीरात के लिए 32 उड़ान शामिल हैं। एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज मिलकर जेद्दा से आने-जाने के लिए 14 उड़ान संचालित करेंगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने के लिए 14 उड़ान संचालित करेंगी। इस तरह ये दोनों एयरलाइन कुल 28 उड़ानों को संचालित करेंगी। इससे पहले जारी एक बयान में सोमवार को कहा गया, ‘निर्धारित सेवाओं…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की बहस देखने को मिली। मामला मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और क्षेत्र में ईंट-भट्टों तथा क्रेशरों से हो रहे प्रदूषण से जुड़ा था। सदन में यह मुद्दा विधायक प्रकाश राम ने उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल रहे ईंट-भट्टों और क्रेशर…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए और राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने दुमका की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मजदूर यूनियन के नेताओं को गोली मार दी गई, लेकिन अब तक अपराधियों…
काठमांडू। संसदीय चुनावों की मतगणना अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रतिनिधि सभा सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार चुनाव के अंतिम परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित होने के 30 दिनों के भीतर संघीय संसद का अधिवेशन बुलाना अनिवार्य है। संसद का अधिवेशन शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। प्रक्रिया के अनुसार सबसे वरिष्ठ सांसद सबसे पहले राष्ट्रपति से पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे और उसके बाद वही अन्य सांसदों को शपथ दिलाएंगे। वर्तमान में संसद की बैठक आयोजित करने के लिए कोई…
लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड स्थित चकला पंचायत के बना चकला गांव में रश्मि मेटेलिक कंपनी की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों और पुराने कर्मचारियों ने एकजुट होकर कंपनी परिसर में चल रहे सभी प्रकार के कार्यों को बंद करा दिया। सोमवार को बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मुख्य मेन गेट से नगाड़ा बजाते हुए प्रोजेक्ट ऑफिस पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रही है। मैनपावर के कर्मचारियों ने बताया कि जब कंपनी बैंक के अधीन थी तब भी उन्हें हर माह…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर संसद में मंगलवार को हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संकट पर सदन में बहस कराने की मांग की। विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से इस विषय पर वक्तव्य और चर्चा कराने की मांग की। इस बीच लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से अविश्वास…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार सुबह बेलूर मठ और दक्षिणेश्वर स्थित भवतारिणी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर आए ज्ञानेश कुमार मंगलवार सुबह लगभग सात बजे बेलूर मठ पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और मठ के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वह लगभग 45 मिनट तक मठ परिसर में रहे। बेलूर मठ से बाहर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर बल के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में सीआईएसएफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सीआईएसएफ अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण के लिए जानी जाती है। बल के जवान पूरे देश में महत्वपूर्ण संस्थानों और परिसंपत्तियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीआईएसएफ के कर्मियों की अटूट कर्तव्यनिष्ठा भारत की सुरक्षा और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उल्लेखनीय…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,970 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,61,670 रुपये से लेकर 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,48,190 रुपये से लेकर…
पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अलीनगर गांव के एक खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बेल बिगहा पंचायत के पोखरापर निवासी संजय पासवान के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय पासवान अलीनगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। मंगलवार को ग्रामीणों ने अलीनगर गांव के एक खेत में उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से बिकवाली होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी और तेजी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। इस बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट जरूर आई, लेकिन ये दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे।…
