रांची, 12 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 12 वें दिन गुरुवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने सदन में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई जगह ट्रांसफार्मर जलने या तार खराब होने के बाद लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं हो पाती। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। विधायक ने सरकार से शिकायत व्यवस्था और समय सीमा स्पष्ट करने की मांग की। जयराम महतो ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट नहीं होता कि ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी की स्थिति में वे शिकायत कहां…
Author: shivam kumar
हजारीबाग। हजारीबाग में बुधवार की देर रात मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर तिलैया डैम में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक सहित चालक लापता है। जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बरही थाना क्षेत्र में जवाहर घाटी स्थित तिलैया डैम पुल पर हुई। आशंका जाहिर की जा रही है ड्राइवर की पानी में डूबने से मौत हो गई है। हालांकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मछली से लदा ट्रक बरही से कोडरमा जाने के क्रम में जवाहर घाटी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे तिलैया डैम के गहरे पानी…
मधेपुरा। विश्व स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के प्रभाव अब बिहार के मधेपुरा जिले में भी दिखाई देने लगे हैं। यहां रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन सैकड़ों लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़ मेजर योगेंद्र गैस एजेंसी सहित शहर की अन्य एजेंसियों पर इन दिनों अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिल रही है। गैस लेने के लिए लोग सुबह सुबह लाइन…
रांची। झारखंड विधानसभा की बुधवार की कार्यवाही में विभागीय लापरवाही का मुद्दा गरमा गया। विभागों द्वारा विधायकों के सवालों के जवाब समय पर नहीं भेजे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र नाथ महतो ने तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे सदन की गरिमा और जनहित के साथ खिलवाड़ करार देते हुए संबंधित विभागों को कड़े संदेश दिए। विधायकों ने सदन में उठाई शिकायत कार्यवाही शुरू होते ही विधायक प्रदीप यादव सहित कई सदस्यों ने विभागीय उदासीनता का मुद्दा उठाया। विधायकों ने बताया कि उनके द्वारा पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों के जवाब तय समय सीमा के भीतर उपलब्ध नहीं कराए जाते। इससे…
बोकारो। बोकारो में अपराध जगत से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। धनबाद में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर Prince Khan का नाम अब बोकारो में भी चर्चा में है। शहर के एक व्यवसायी को उसके नाम से धमकी भरा पर्चा मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पर्चे में मोटी रकम की रंगदारी मांगी गई है और पैसे नहीं देने पर फैक्ट्री साइट पर बम से हमला कराने की धमकी दी गई है। व्यवसायी सुरेश सिंह के नाम छोड़ा पर्चा जानकारी के अनुसार Bokaro के Balidih Industrial Area…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) के मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा को इच्छामृत्यु की मंजूरी दे दी। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश पिछले 13 सालों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। देश में इस तरह का यह पहला मामला है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु की अनुमति दी है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने एम्स (AIIMS) को निर्देश दिया कि हरीश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। अदालत ने कहा कि…
इंफाल। मणिपुर में मादक पदार्थ के विरूद्ध राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लगातार अभियान चलाते हुए जहां अफीम की खेती को नष्ट कर रही है, वहीं गांजा, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों को जब्त करने का कार्य भी जारी है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज तड़के दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार दो अलग अलग-अलग अभियानों में 35 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया गया। साथ ही भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुरक्षा बलों, एनसीबी और वन विभाग ने…
इंफाल। मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा बीते 24 घंटों के दौरान चलाए गये अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े कुल 8 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों में कांगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी-प्रगतिशील (प्रीपाक-प्रो), कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी), पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) संगठनों से जुड़े हुए हैं। मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में उग्रवादियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियानों से संबंधित बुधवार काे दी गयी जानकारी के अनुसार मणिपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने मंगलवार को प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय सदस्य, लैशराम बिमोल सिंह उर्फ भाई (40) को हेइरोक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत उसके…
तेहरान। ईरान में तेल ठिकानों पर हुए हमलों के बाद वातावरण में जहरीले धुएं के घने बादल फैल गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने संभावित ‘ब्लैक रेन’ यानी जहरीली बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार ऑयल डिपो पर हमलों के बाद हवा में बड़ी मात्रा में जहरीले रसायन फैल गए हैं। इन रसायनों में टॉक्सिक हाइड्रोकार्बन, सल्फर ऑक्साइड और नाइट्रोजन यौगिक शामिल हैं, जिनके कारण तेल मिश्रित बारिश होने की आशंका है। संगठन ने चेतावनी दी है कि इस प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, आंखों…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 670 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 720 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 10,200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,62,390 रुपये से लेकर 1,62,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,48,860 रुपये से लेकर 1,49,010 रुपये…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता दुलाल भुईयां ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भुईयां ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घमंड टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे…
