अहमदाबाद। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए साल 2026 किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। इस सफर में निराशा भी थी और शानदार वापसी भी। आखिरकार उन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जनवरी 2026 में तिरुवनंतपुरम में घरेलू दर्शकों के सामने सैमसन को बड़ा झटका लगा, जब ओपनर-विकेटकीपर की जगह ईशान किशन को विश्व कप टीम में प्राथमिकता दी गई। 2025 की शुरुआत से ही सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। बीच में टीम प्रबंधन ने उन्हें मिडिल ऑर्डर में भी भेजा ताकि शुभमन गिल को…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अब अपना अगला बड़ा लक्ष्य तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि टीम का अगला लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना और उसी साल होने वाला अगला टी20 विश्व कप जीतना है। अहमदाबाद में न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर खिताबी जीत के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा,“अब हमारा अगला लक्ष्य ओलंपिक है। ओलंपिक गोल्ड और उसी साल होने वाला टी20 विश्व कप भी। इसे भूलिए मत।” बता दें कि 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक अगस्त 2028 में लॉस एंजेलिस…
रांची। धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह से रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (इडी) कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। इडी द्वारा जारी समन के अनुपालन में वह आज पूछताछ के लिए हाजिर हुए हैं। बता दें कि कोयला घोटाले में छापेमारी और कुछ कोयला व्यापारियों से पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर इडी ने एलबी सिंह को नोटिस जारी किया था। पहली बार नोटिस मिलने पर एलबी सिंह ने बीमारी का हवाला देते हुए समय मांगा था। इसके बाद इडी ने उन्हें नौ मार्च को हाजिर होने के लिए फिर से समन जारी किया। इसी समन के…
रांची। झारखंड में अवैध शराब का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है। कई जिलों में कच्ची स्प्रिट से शराब और महुआ से देसी शराब बनाने का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि राज्य में लगातार छापेमारी और कार्रवाई के बावजूद शराब माफिया का नेटवर्क सक्रिय है। चौंकाने वाली बात यह है कि सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग अभियान के बावजूद झारखंड से अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार, जहां शराबबंदी लागू है, में सप्लाई की जा रही है। ऐसे में लोगों में एक्साइज विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। सीमावर्ती जिले बने…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई मामूली गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,63,640 रुपये से लेकर 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,49,990 रुपये से लेकर 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,63,790 प्रति 10 ग्राम के स्तर…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार में मचे कोहराम का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ-साफ नजर आ रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही पहले दो मिनट में ही लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन इसके तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज जबरदस्त गिरावट के संकेत हैं। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में जोरदार उछाल आने की वजह से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज जोरदार कमजोरी का शिकार हो गया । यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा बिकवाली हो रही है। पश्चिम एशिया के तनाव की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 11 मार्च तक बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च से मौसम साफ होने की उम्मीद है। सोमवार को रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे धूप की तपिश कम महसूस की गई। मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सोमवार को जिन जिलों में…
अहमदाबाद। क्रिकेट यूं तो एक टीम गेम है, लेकिन भारत को तीसरी बार टी-20 विश्व कप चैंपियन बनाने के लिए अगर किसी एक खिलाड़ी को श्रेय दिया जाए तो वो होंगे संजू सैमसन। शुरुआती मैचों में बाहर रहने के बावजूद संजू ने लगातार तीन मैचों में अद्भुत पारियां खेलीं और टूर्नामेंट में टीम के लिए सबसे बड़े ‘गेमचेंजर’ बनकर उभरे। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 97 रन की नाबाद पारी, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 89 रन की पारी अगर संजू के बल्ले से न आतीं तो शायद ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती और फाइनल में संजू…
रंगदारी वसूली की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग और बम से हमला, -जवाबी कार्रवाई में सुदीश ओझा को लगी गोली; एक आरोपी फरार धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक शूटर सुदीश ओझा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सरायढेला थाना क्षेत्र…
रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित एक वाइन शॉप पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों की टीम दुकान पर पहुंचकर आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुकान के आय और खर्च का विवरण नियमों के अनुरूप है या नहीं। छापेमारी के दौरान दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की ओर से अभी इस संबंध…
