गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। सुदिव्य कुमार के योगदान और सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। सुदिव्य कुमार सोनू…
Author: shivam kumar
गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार, 6 सितंबर की सुबह गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद राज्य सरकार ने उनके अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 3:30 बजे गिरिडीह के हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में किया जाएगा। यह श्मशान घाट उसरी नदी के तट पर स्थित है। अंतिम विदाई के दौरान राजकीय सम्मान की पूरी व्यवस्था रहेगी। अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर गिरिडीह के उपायुक्त और पुलिस…
रांची। झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। गिरिडीह में निजी आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक से निधन होने की बात कही जा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे जिंदगी की क्षणभंगुरता कहते हुए लिखा है कि कल तक जो साथी हमारे बीच थे, आज उनकी स्मृतियां ही हमारे साथ है। जीवन की अनिश्चितता हमें एक बार फिर गहरे दुख और शोक में छोड़ गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी एवं झारखंड सरकार के…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामले में जेल में बंद आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया है। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एल खियांग्ते की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता चंदना कुमारी ने पक्ष रखा। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि उनके खिलाफ कोई…
नई दिल्ली: मीडिया कारोबारी और एसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उनके खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। आरोप है कि सुभाष चंद्रा ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) से करीब 980 करोड़ रुपये का लोन हासिल करने के लिए अपनी नेटवर्थ से जुड़े गलत आंकड़े और दस्तावेज पेश किए। लोन के डिफॉल्ट होने से LICHFL को 1,322 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया गया है। CBI की FIR के मुताबिक मामला वर्ष 2018 में स्वीकृत दो अलग-अलग लोन सुविधाओं से जुड़ा…
नई दिल्ली: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी सिर्फ छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है। उन्हें बच्चों के व्यवहार, आदतों और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी नजर रखनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने में मदद करने की अपील की। उन्होंने…
पलामू: शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण के बीच पलामू के सतीश कुमार गरीब बच्चों के लिए शिक्षा का सहारा बने हुए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को वह मुफ्त में ट्यूशन पढ़ाते हैं। उनकी इस पहल का असर यह है कि अब तक उनके द्वारा पढ़ाए गए 200 से अधिक बच्चे मैट्रिक की परीक्षा पास कर चुके हैं। फिलहाल 300 से ज्यादा विद्यार्थी उनसे पढ़ाई कर रहे हैं। सतीश कुमार पलामू के चैनपुर प्रखंड स्थित पनेरी बांध इलाके में बच्चों को पढ़ाते हैं। उनके पास आसपास के पांच से अधिक गांवों के विद्यार्थी पढ़ने पहुंचते हैं। इनमें ज्यादातर…
रांची: शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने राज्य के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षक दिवस की बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए प्रभावी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के तौर-तरीकों में भी बदलाव जरूरी है और नई तकनीक…
रांची: राजधानी में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) प्रबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संक्रमण की आशंका वाले मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखने के लिए रिम्स के डेंगू वार्ड में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां H1N1 के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज और निगरानी की जाएगी। स्वाइन फ्लू के मरीजों की नियमित निगरानी के लिए वार्ड में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग टीम की भी तैनाती की गई है। वार्ड की जिम्मेदारी डॉ. कंचन किरण कुजूर को सौंपी…
रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने 8 सितंबर को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस दिन राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम…
रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की प्रस्तावित समय-सारिणी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सौंप दी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार JTET की परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जा सकती है। हालांकि परीक्षा की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है। इस बार JTET में करीब 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए जाने की योजना है। लंबे अंतराल के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा होने के कारण बड़ी संख्या…
