-यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य लखनऊ। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाने की मुहिम समय के साथ तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार अपशिष्ट जल को ‘आर्थिक संपत्ति’ में बदलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से अधिक सीवेज का शोधन किया जा रहा है। इस तरह प्रदेश अब लगभग 85 प्रतिशत गंदे पानी को उपचारित करने में सफल है। सरकार गंगा-यमुना समेत राज्य की तमाम नदियों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। नमामि…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारत और कनाडा 2030 तक अपना व्यापार 50 अरब डॉलर तक ले जाएंगे। दोनों देशों ने ‘व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता’ भी जल्द ही पूरा करने पर सहमति जतायी है। दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर एनर्जी में दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति का ऐतिहासिक सौदा हुआ है। देश में भारत-कनाडा ‘पल्स प्रोटीन उत्कृष्टता केंद्र’ की स्थापना की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में रक्षा, शिक्षा, कृषि एवं नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को जल्द अंतिम रूप देंगे और दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं, विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं और साझा मूल्यों पर आधारित समाज हैं। लोकतंत्र, विविधता और विकास हमें स्वाभाविक साझेदार के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से…
कोलकाता। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। राज्य की जनता ममता बनर्जी के कुशासन से त्रस्त है। मां, मानुष और माटी का नारा देने वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार में आज मां लहूलुहान है, माटी खून से सनी है और मानुष पीड़ित है। शिवराज ने यहां एक बयान में कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का मतलब उत्पीड़न, माफिया और भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि टी का मतलब टार्चर और ट्रेजेडी, एम का मतलब मनी, मर्डर और माफिया और…
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में आयोजित परिवर्तन यात्रा की एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सरकारी कर्मचारियों, युवाओं और नौकरी के अभ्यर्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर 45 दिनों के भीतर सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाएगा और 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। उन्होंने इसे लंबे समय से लंबित वित्तीय न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी विधानसभा क्षेत्र के भगवतीपुर में आयोजित सभा में केंद्रीय गृह मंत्री…
सीवान। सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सोमवार को एनडीए की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह रंग, उमंग और राजनीतिक एकजुटता का अनूठा संगम बन गया। सुबह से ही मैदान में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, पूरा मैदान गुलाल की उड़ती खुशबू और होली गीतों की गूंज से सराबोर हो उठा। समारोह में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह सीवान सदर विधायक मंगल पांडे मुख्य आकर्षण रहे। वे मंच से उतरकर सीधे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और जमकर गुलाल खेला। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,…
नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद ईरान चौतरफा पलटवार कर रहा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय और इजरायली वायु सेना कमांडर के ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया है। ईरान टाइम्स के मुताबिक, इस हमले के बाद इजरायली नेतृत्व में हड़कंप है और आईआरजीसी का दावा है कि हमले के बाद नेतन्याहू का भविष्य अस्पष्ट है। आईडीएफ का कहना है कि यह कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे जघन्य अपराधों को जानबूझकर…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इजरायली एयरफोर्स (IAF) ने कहा है कि शनिवार को अमेरिका और इजरायल की तरफ से की गई स्ट्राइक के पहले दिन ईरान के कई सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी मारे गए। इजरायल के एयरफोर्स ने बताया कि इसमें इंटेलिजेंस के डिप्टी मिनिस्टर सईद याह्या हामिदी की भी मौत हो गई। हामिदी पर ईरान और विदेशों में यहूदियों, वेस्टर्न एक्टर्स और सरकार के विरोधियों को निशाना बनाने वाली आतंकी गतिविधियों को लीड करने का आरोप है। वहीं, इंटेलिजेंस अफेयर्स मिनिस्ट्री के एस्पियोनाज डिवीजन के प्रमुख जलाल पोर हुसैन की…
विशेष जनता ने कहा, धनबाद में संजीव का मतलब संजीव सिंह होता है -छह महीने पहले व्हील चेयर पर बैठे दिखे, बढ़े हुए बाल, मुंह पर मास्क और सामने अंधेरा -समर्थकों का साथ, लौटा आत्मविश्वास, निर्दलीय लड़े और जनता ने बिठा दिया मेयर की कुर्सी पर -भाजपा ने पूरी ताकत झोंक डाली, लेकिन औंधे मुंह पटकायी, अब आगे मंथन और चिंतन झारखंड में संपन्न नगर निकाय चुनाव में सबसे धमाकेदार परिणाम धनबाद के मेयर का रहा। धनबाद की राजनीति के केंद्र माने जानेवाले सिंह मेंशन के कर्ता-धर्ता संजीव सिंह धनबाद के नये मेयर चुने गये हैं। उनकी यह जीत मामूली…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं की क्षमता और आत्मविश्वास की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति जब कुछ ठान लेती है, तो उसे पूरा करके ही दम लेती है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारतवर्ष की युवाशक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है। हमारे युवा साथी जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं। यही वजह है कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने अपने संदेश में संस्कृत श्लोक भी साझा किया- ”न…
ऑरलैंडो। फ्लोरिडा डर्बी में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और अपनी टीम इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में 10 खिलाड़ियों तक सिमटी ऑरलैंडो सिटी पर 3-2 से रोमांचक जीत दिलाई। मुकाबला रविवार को ऑरलैंडो के इंटरएंडको स्टेडियम में खेला गया। मैच की शुरुआत में ऑरलैंडो सिटी ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में मार्को पासालिक और मार्टिन ओहेडा ने छह मिनट के भीतर गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में इंटर मियामी ने रणनीति में बदलाव किया और फुल-बैक नोआ एलेन की जगह माटेओ सिलवेट्टी को मैदान…
