नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान आज तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई। राहत की बात यही रही की यह दोनों इन दोनों सूचकांकों के लाल निशान में पहुंचने के पहले ही रिकवरी शुरू हो गई। पहले 15 मिनट के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी का रुख…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज शानदार रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.78 प्रतिशत उछल…
नई दिल्ली। रंगों का पावन पर्व होली आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के विभिन्न राजनीतिक दिग्गजों ने देशवासियों को बधाई दी और आपसी भाईचारे व ‘विकसित भारत’ के संकल्प का संदेश दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को एक्स पर अपने संदेश में कहा, “रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र…
पूर्वी सिंहभूम। टाटा मेन अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर स्थित फुटपाथ दुकानदारों की नौ दुकानों में मंगलवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति की ओर से आग लगा देने की घटना सामने आई है। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की है। आगजनी में चाय, फल और नाश्ते के ठेले तथा गुमटियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। बुधवार सुबह जब दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो वहां का दृश्य देख कर उनके होश उड़ गए। पूरी दुकानें जल चुकी थीं और आसपास राख के ढेर बिखरे पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी दुकानदार मंगलवार रात करीब…
रांची। रांची के अनगड़ा थाना इलाके में अपराधियों ने एक शराब की दुकान पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना मंगलवार रात की है। बताया जाता है कि अपराधियों ने कुल पांच राउंड फायरिंग की है। फायरिंग करने वाले का नाम देव सिंह मुंडा और उनके दो साथी हैं। ये लोग अपने चेहरे को ढके हुए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। पूरी घटना शराब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में जो तस्वीर और आवाज सामने आई…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नितिन नवीन एक अनुभवी और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता पार्टी तथा देशहित में प्रभावी साबित होगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी…
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके खेल का प्रदर्शन नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। रांची की ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड ड्राईविंग करने की वजह से उनका चलान काटा है। उन्हें 1000 रुपये का चलान काटा गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला राजधानी रांची के कांके का बताया जा रहा है। वह अपनी लग्जरी कार से कांके इलाके से गुजर रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिस के कैमरे में उनकी गाड़ी ओवरस्पीडिंग करते हुए रिकॉर्ड हो गई। निर्धारित गति सीमा…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे भारतीयों की मदद के लिए अपनी उड़ानें आंशिक रूप से शुरू कीं है। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया से मंगलवार को स्पेशल ऑपरेशन के तहत दुबई में फंसे 149 यात्रियों को वापस लाया गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 916डी) आज सुबह 10:58 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर पहुंची। पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट के दौरान पैसेंजर को वापस लाने के लिए किसी इंडियन एयरलाइन की यह पहली फ्लाइट है, जिसमें 149 यात्री और 8 ऑपरेटिंग…
धनबाद। धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह के आवास सिंह मेंशन में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री जमा खां बीती देर रात पहुंच उन्हें बधाई दी। इस दौरान बिहार सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से संजीव सिंह मेयर चुने गए हैं। मेयर बनने और होली की बधाई देने वह यहां पहुचे हैं। वहीं, निशांत के राज्यसभा भेजे जाने और सक्रिय राजनीति में आने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री कार्यकाल में बिहार की छवि बदली है। अब देश में बिहार का नाम सम्मान से लिया जाता है। पार्टी के…
गढ़वा। आगामी होली और रामनवमी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से मंगलवार को गढ़वा के पुलिस केंद्र स्थित परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार के आदेश पर आयोजित की गई। परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र संदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में दंगाइयों को नियंत्रित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील हालात में त्वरित कार्रवाई,…
पूर्वी सिंहभूम। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआइजी के आदेश के बाद की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुगसलाई थाना क्षेत्र के कई व्यापारियों और ठेकेदारों ने शिकायत की थी कि मनीष सिंह नामक अपराधी उन्हें डरा-धमकाकर रंगदारी की मांग कर रहा है। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को दी, लेकिन प्रभारी ने अपने स्तर…
