Author: shivam kumar

छत्तीसगढ़ में चालू वर्षा ऋतु के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 28 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 11 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसके रोपण से नदी तट के 978.785 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य तेजी से जारी है। इनका रोपण कैम्पा, मनरेगा तथा जिला खनिज न्यास निधि सहित नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत किया जा…

Read More

देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में गुरुवार सुबह तक कुल 36 हजार, 401 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 530 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 39 हजार 157 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.95 प्रतिशत रही है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 23 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके…

Read More

पश्चिम बंगाल(West Bengal) में केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार (Subhash Sarkar) के रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) के रंग को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया है. विश्व भारती में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को सुभाष सरकार ने कहा था कि, टैगोर का रंग उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में सांवला था. इस वजह से टैगोर की मां व अन्य लोग उन्हें गोद में उठाने से मना कर देते थे. केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि टैगोर के परिवार के अन्य सदस्यों का रंग काफी गोरा था. दो तरह की फेयर स्किन होती है, एक…

Read More

दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग पर बुधवार को पावर सप्लाई ओएचई डाउन लाइन का तार झींझक अम्बियापुर के बीच में टूटने से दिल्ली-हावड़ा रूट पूर्णतयः ठप हो गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेने जहां की तहां खड़ी हो गई। इस बीच घंटों ट्रेनों में एक ही स्थान पर खड़े रहने के चलते परेशान यात्रियों ने हंगामा काटा, जिन्हें किसी तरह से शांत कराया गया। जानकारी के मुताबिक, बीकानेर से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। लगभग दो घण्टे से ज्यादा समय से खड़ी ट्रेन के यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। भीषण गर्मी में यात्री…

Read More

जम्मू कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन पर सख्त प्रहार करते हुये प्रदेश पुलिस ने बुधवार को बताया कि कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तानी एमबीबीएस सीट च्च्बेचने तथा इस धन का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करने के आरोप में चार अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कुछ हुर्रियत कांफ्रेंस से जुड़े हैं । एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के सीआईडी विभाग के काउंटर इंटेलिजेंस (कश्मीर) ने पिछले साल जुलाई में एक मामला दर्ज किया था । पुलिस को उसके विश्वस्त सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि हुर्रियत…

Read More

कोलकाता, 18 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन करने की अधिसूचना पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया। हालांकि सीजेआई एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने रिट याचिका पर नोटिस जारी किया था और इसमें शामिल सभी पक्षकारों, यूनियन ऑफ इंडिया, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पश्चिम बंगाल राज्य की प्रतिक्रिया मांगी। पेगासस मुद्दे की जांच की मांग करने वाली अन्य याचिकाओं के साथ मामले की सुनवाई 25…

Read More

 उत्तराखंड में लगातार पहाड़ दरकने के कारण कई रास्ते बंद पड़े हैं. भूस्खलन के कारण कई गांवों का संपर्क भी कट गया है. लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सुराइथोटा और तमक के बीच मरखुडा पर भी पिछले 10 दिनों से लगातार पहाड़ी दरकने का सिलसिला जारी है. भूस्खलन के कारण भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी नेशनल हाइवे बंद हो गया है. सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण जोशीमठ-मलारी हाइवे नासूर बन गया है. पिछले 5 दिनों से यह राजमार्ग बंद होने के कारण भारत-चीन सीमा पर सेना, आईटीबीपी के साथ भारत-चीन सीमा पर स्थित 13 गांवो…

Read More

तालिबान के अधिग्रहण के बाद अफगानिस्तान में अराजक स्थिति के बीच, फेसबुक, ट्विटर यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों सभी तालिबान खातों पर रखा रहें है। ये कंपनियां उनपर कड़ी नजर रखने के साथ तालिबान से संबंधित अकाउंट को बैन कर रही हैं। तालिबान को व्हाट्सएप सहित सभी फेसबुक ऐप से आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। फेसबुक ने तालिबान को खतरनाक संगठन घोषित किया है। तालिबान की गतिविधियों पर ट्विटर की कोई व्यापक नीति नहीं है। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने द वर्ज को बताया कि वह हिंसक सामग्री या प्लेटफॉर्म हेरफेर के खिलाफ मौजूदा नियमों का उल्लंघन करने वाले…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक को बड़ी राहत देते हुए उस पर लगाए टेक्नॉलॉजी बैन को आंशिक रूप से हटा लिया है। आरबीआई के इस फैसले के बाद अब एचडीएफसी बैंक एकबार फिर क्रेडिट कार्ड जारी कर सकेगा। हालांकि एचडीएफसी बैंक की डिजिटल-2 योजना अभी भी रुकी रहेगी। जबतक आरबीआई से मंजूरी नहीं मिलती है, तबतक एचडीएफसी बैंक कोई और नई डिजिटल योजना की शुरुआत नहीं कर सकेगा। केंद्रीय बैंक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जबतक एचडीएफसी बैंक की अगली रिव्यू नहीं हो जाती है और उसमें सकारात्मक नतीजे नहीं मिलते…

Read More

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 35,178 नए मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में इस जानलेवा बीमारी से 440 लोगों की मौत हुई है. भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,22,85,857 है. जबकि अब तक 4,32,519 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, शुक्रवार को देश भर में 17,97,559 सैंपल की कोरोना जांच की गई. देश में अब तक 49,84,27,083 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया…

Read More

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की है कि भारत या विदेश से कोई भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान अगर पेटेंट के लिए अप्लाई करता है तो इसकी फीस में 80 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पीयूष गोयल ने मंगलवार को ये अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत तक फीस में छूट पहले केवल सरकार की ओर से संचालित सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को मिलते थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है ये अनुचित है कि ये केवल सरकारी संस्थानों से आ रहे इनोवेशन तक तक सीमित था।’ भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वेबिनार में गोयल ने…

Read More