Author: shivam kumar

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd Test) के बीच 12 अगस्त (गुरुवार) से लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. नॉटिंघम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बारिश और खराब मौसम ने काफी परेशान किया था. भारत के पास 5वें दिन 157 रन बनाकर जीतने का सुनहरा मौका था लेकिन बारिश ने जीत की उम्मीदों को धो डाला. अब फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि दूसरे टेस्ट के दौरान मौसम मेहरबान रहे और पांचों दिन क्रिकेट का रोमांच देखने को मिले. पहले दिन बारिश के आसार नहीं 12 अगस्त से 16 अगस्त के…

Read More

पूरे विश्व में कोरोना के 20.26 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43.2 लाख हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और टीकाकरण की संख्या क्रमश: 204,626,055, 4,323,778 और 4,527,816,903 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 36,185,761 और 618,454 के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।संक्रमण के मामले में…

Read More

ट्विटर ने राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के कई अन्य नेताओं के अकाउंट बंद किए बाद और अब उसने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को लॉक कर दिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ट्विटर ने पार्टी के आधिकारिक हैंडल @INCIndia को लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है, साथ ही यह भी कहा है कि पार्टी और उनके नेता इनसे डरने वाले नहीं हैं। माना जा रहा है कि ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। सोशल मीडिया कंपनी इससे पहले इसी तरह की कार्रवाई…

Read More

Covid Vaccine: देश में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम में अब और तेजी आएगी. सरकार जर्मनी की कंपनी फाइजर से वैक्सीन की करीब पांच करोड़ डोज खरीदने के लिए बातचीत कर रही है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक सरकार की फाइजर इंक (Pfizer Inc) और उसकी जर्मन पार्टनर BioNTech SE से बातचीत जारी है. हालांकि फाइजर से टीके खरीदने को लेकर अब तक कंपनी या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि वह भारत सरकार के साथ टीकों की आपूर्ति के लिए बातचीत कर रही है. प्रवक्ता ने इससे ज्यादा…

Read More

रांचीः झारखंड में तमाम चुनौतियों के बीच सीमित संसाधनों में यहां के बेटे और बेटियां आज खेल की दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली सलीमा टेटे और निक्की प्रधान के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की इन दो बेटियों ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही मेडल जीतने से चूक गई हो, लेकिन इन्होंने दुनिया के बेहतरीन हॉकी…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। गौरतलब है कि बीते 18 जुलाई से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 26वें दिन भी दोनों ईंधनों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं,…

Read More

आयकर विभाग अगस्त से दाखिल इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) पर वसूले गए लेट फी करदाताओं को वापस करेगा। आयकर विभाग ने इससे संबंधित गड़बड़ी को ठीक कर लिया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि में दो महीने की बढ़ोतरी की है। इसके बावजूद करदाताओं को लेट फी देना पड़ा था। सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से हुआ था ऐसा आयकर विभाग ने कहा है कि आईटीआर फाइल करने की तिथि बढ़ाने के बावजूद करदाताओं को विलंब शुल्क सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते देना पड़ा था। लेकिन, अब आकलन (असेसमेंट)…

Read More

झारखंड में कोरोना मामलों में कमी का दौर जारी है। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में राज्य में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान 26 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि कोरोना के सिर्फ 14 नए केस मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से चार, खूंटी से तीन और देवघर से दो नए मरीज मिले हैं। धनबाद ,गढ़वा ,हजारीबाग, लातेहार और रामगढ़ से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख, 47 हजार,454 हो गई है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार,…

Read More

देश में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 41 हजार 195 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 490 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 39 हजार 69 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट में भी थोड़ी गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.94 प्रतिशत रही है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 19 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से…

Read More

गुवाहाटी के गोपीनाथ बरदलै हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह ओलंपियन महिला मुक्केबाज लवलीना बरगोहाईं पहुंची। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने लवलीना का स्वागत किया। हवाई अड्डा पर असम की पहली ओलंपियन लवलीना का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। हवाई अड्डा से लवलीना को भारी सुरक्षा के बीच होटल ताज विवांता पहुंचाया गया। ज्ञात हो कि शाम 03 बजे गुवाहाटी के पांजाबारी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कला क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लवलीना शाम को पुनः दिल्ली लौट जाएंगी। माना जा रहा है…

Read More

पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर कठुआ में 03 अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय सेना के ध्रुव हेलीकॉप्टर के मलबे का कुछ हिस्सा रंजीत सागर झील में 80 मीटर की गहराई में 9वें दिन बुधवार को खोज लिया गया है। मलबे को बाहर निकालने में सहायता के लिए भारी मशीनों को मौके पर लाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि दुर्घटना के दिन से ही सेना और नौसेना ने तलाशी अभियान चला रखा है लेकिन हेलीकॉप्टर के दोनों पायलटों का अभी तक पता नहीं चला है। खोज अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भारत ने इजराइल से सहायता मांगी…

Read More