कोलकाता: उत्तर प्रदेश के बाद शराब पीने (Alcohol consumption) वाले लोगों की संख्या के मामले में पश्चिम बंगाल (West Bengal) दूसरे स्थान पर है. आर्थिक शोध एजेंसी इक्रियर तथा विधि परामर्शक कंपनी पीएलआर चैंबर्स के एक संयुक्त अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है. अध्ययन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में करीब 14 करोड़ लोग ऐसे है, जो शराब पीते हैं. यह राज्य के तीन प्रमुख राजस्व कमाई वाले क्षेत्रों में है. अध्ययन में कहा गया है कि राज्य में मूल्य मॉडल में हाल में बदलाव किया गया है. इसे मुक्त बाजार से निचला एक्स-डिस्टिलरी मूल्य (ईडीपी) किया गया है. शराब पर…
Author: shivam kumar
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने शुक्रवार को कोरोना टीका समय पर उपलब्ध होने के लिए भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल की तारीफ की है।सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने शुक्रवार को एक कार्य़क्रम में कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन शीघ्र लॉन्च होने की मुख्य वजह समय से मदद, मंजूरी, प्रोत्साहन और लाइसेंस राज का सरलीकरण है। ड्रग कंट्रोलर बॉडी दफ्तर के समय के बाद भी काम करता है। अमेरिकी वैक्सीन नोवावैक्स पर साइरस पूनावाला ने कहा कि जब तक उन्हें नोवावैक्स लॉन्च करने के लिए लाइसेंस नहीं मिल जाता, वे इसे…
सोपोर बाजार में स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच के बाहर खड़े सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने ग्रेनेड़ फैक हमला कर दिया। इस ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान और एक नागरिक घायल हो गया है। आतंकी हमला करने के तुरन्त बाद मौके से भागने में सफल रहें। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोपोर मुख्य बाजार में आतंकियों द्वारा एसबीआई बैंक की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की 179 बटालियन के जवानों पर ग्रेनेड फैका गया। इस ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के एक जवान सहित दो…
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ा चारा घोटाला का सबसे बड़ा मामला आरसी-47 ए/ 96 में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में शुक्रवार को बचाव पक्ष की ओर से बहस होना था। लेकिन 85 आरोपियोें के अधिवक्ता ने आवेदन दिया कि वे 15 दिन का समय लेेने के लिए हाइकोर्ट जायेंगे। जबकि 25 आरोपी जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू शामिल हैं, के अधिवक्ता बहस करने को तैयार है। अदालत ने अब सुनवाई की अगली तारीख 17 अगस्त तय कर दी है। यह जानकारी सीबीआइ के वरीय विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने दी। उल्लेखनीय है…
अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री राधिका आप्टे को लेकर ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉट राधिका आप्टे ट्रेंड कर रहा है। आइये जानते हैं इसकी वजह क्या है?दरअसलए साल 2016 में राधिका आप्टे की एक फिल्म आई थी ‘पार्च्ड’। लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राधिका ने अभिनेता आदिल हुसैन के साथ कुछ न्यूडसीन दिए थे। अपने इन सीन्स को लेकर राधिका काफी सुर्ख़ियों में भी रहीं थी। वहीं अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर राधिका आप्टे की फिल्म ‘पार्च्ड’ के ऐसे स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं,…
सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाली फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों सुर्ख़ियों हैं। दरअसल, हाल ही में करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभवों पर आधारित एक बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ लांच की है। अपनी इस बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ में करीना ने अपने छोटे बेटे के नाम का खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बुक में करीना ने अपने छोटे बच्चे की झलक दिखाई है और उसके नीचे जहांगीर लिखा हुआ है। इसके बाद से करीना लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। वहीं इन तमाम विवादों के बीच करीना ने एक बार फिर अपने छोटे बेटे जहांगीर की तस्वीर…
पलामू के पहले थ्री स्टार होटल आरडीएस रमाडा का शुक्रवार को एक समारोह के दौरान अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने उद्घाटन किया। इस दौरान सिने अभिनेत्री ने रमाडा का लोगो भी जारी किया। इस मौके पर रंगीला गर्ल उर्मिला ने कहा कि झारखंड के गौरव के रूप में आरडीएस रमाडा की पहचान बने, इसकी कामना हम करते हैं। पलामू के डालटनगंज में ऐसे लग्जरी होटल की नितांत आवश्यकता थी, जिसे साहू परिवार ने पूरा कर यहां के लोगों को सौगात दी है। अभिनेत्री दो घंटे के कार्यक्रम के शेडयूल के बीच एक घंटे में ही भीड़ और कोविड-19 के कारण कार्यक्रम…
रक्षा मंत्रालय के अधीन सशस्त्र बल और विभिन्न संगठन भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए कई तरह के आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को औपचारिक रूप से वर्चुअल कई कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इन कार्यक्रमों में सीमा सड़क संगठन, भारतीय तटरक्षक, भारतीय नौसेना, थल सेना, एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे। इसके अलावा डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की एक टीम स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए सीमा क्षेत्र के गांवों में जाएगी। देश के 75 पहाड़ी स्थानों पर बीआरओ फहराएगा तिरंगा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे…
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के काफिले पर गोलीबारी के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए थे. सुरक्षाबलों को अब इस मुठभेड़ में एक सफलता हाथ लगी है. आईजी विजय कुमार (IG Vijay Kumar) के मुताबिक मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. पूरी बिल्डिंग की सर्च पूरी कर ली गई है और ऑपरेशन पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द ही यातायात के…
देशभर में अबतक कुल 53 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इनमें से कम से कम 41 करोड़ लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं. आबादी के हिसाब से देखा जाए तो भारत की 30 फीसदी व्यस्क आबादी को पहली डोज दे दी गई है. जबकि नौ फीसदी लोग दोनों डोज ले चुके हैं. देश में नौ राज्य ऐसे हैं जहां 50 फीसदी आबादी को पहली डोज मिल चुकी है. ये राज्य हैं- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और छत्तीसगढ़. यूपी सबसे पीछे बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां…
देश में कोरोना वायरस का कहर अब भी बरकरार है। पिछले 24 घंटों में 40 हजार 120 नए मामले सामने आए, 42 हजार 295 की रिकवरी हुई और 585 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बीते दिन कोरोना वायरस की 57 लाख 31 हजार 574 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 52 करोड़ 95 लाख 82 हजार 956 पहुंच गया है। कुल आंकड़ा- कुल मामले: 3,21,17,826 सक्रिय मामले: 3,85,227 कुल रिकवरी: 3,13,02,345 कुल मौतें: 4,30,254 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,70,495 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल…
