Author: shivam kumar

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला किन्नौर की निचार तहसील के निगलसुरी में नेशनल हाइवे-पांच पर हुए भारी भूस्खलन के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 10 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाल लिया गया है। बुधवार दोपहर 12 बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा गिरने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस, एक ट्रक और एक कार इसकी जद में आ गए। एचआरटीसी की किन्नौर-हरिद्वार रूट की बस में कई यात्री सवार थे। अभी भी 24 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। ये इलाका किन्नौर के भावानगर थाना क्षेत्र के…

Read More

भारत ने बुधवार को ओडिशा तट पर अपनी स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) का सफल परीक्षण किया। लगभग 1000 किमी. की दूरी तक मार करने वाली सबसे खतरनाक सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का देसी माणिक टर्बो फैन इंजन के साथ यह परीक्षण बुधवार को सुबह 9:55 बजे चांदीपुर, ओडिशा के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में लॉन्च-पैड 3 से किया गया। मिसाइल ने स्वदेशी क्रूज इंजन के साथ लगभग 150 किमी. तक उड़ान भरी और उम्मीद के मुताबिक इंजन ने अपनी कार्यक्षमता दिखाई, इसलिए इस नई तकनीक में महारत हासिल करने के लिए अभी और परीक्षण किए जाएंगे। कुछ ही महीनों…

Read More

टोक्यो ओलंपिक में पदक की मनौती पूरी होने पर बुधवार को भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दरबार में विधिवत दर्शन पूजन जलाभिषेक कर ललित ने बाबा से देश और भारतीय हॉकी टीम पर कृपा बनाये रखने का आशीष मांगा। दर्शन पूजन के बाद ज्ञानवापी क्रासिंग पर ललित मीडिया से भी रूबरू हुए। ललित ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक जाने से पहले ही उन्होंने बाबा विश्वनाथ से पदक के लिए प्रार्थना (मनौती) किया था। ललित ने मन ही मन कहा था कि ओलंपिक से लौटते ही…

Read More

बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड में से एक चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान ने बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।12 अगस्त, 1995 को महाराष्ट्र में जन्मी सारा अली खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी है। जब सारा छोटी थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वह अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ रहती है। साल 2016 में न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद सारा वापस भारत लौट आई और अपने माता-पिता की…

Read More

ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ,कृति सेनन और अभिनेता सैफ अली खान लीड रोल में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने की थी। यह फिल्म अगले साल आज ही के दिन रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे फैंस आज ट्विटर पर हैशटैग आदिपुरुष ट्रेंड भी करवा रहे हैं। यह एक भव्य फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस…

Read More

अश्लील फ़िल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार राज कुंद्रा इन दिनों जहां न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं इस मामले में गवाह बन चुकी अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शर्लिन के साथ राज कुंद्रा भी नजर आ रहे हैं। शर्लिन ने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-’29 मार्च, 2019 का दिन था। आर्म्सप्राइम द्वारा आयोजित ‘द शर्लिन चोपड़ा’ ऐप का पहला कॉन्टेंट शूट होने जा रहा था। मेरे लिए यह एक नया अनुभव था, क्योंकि पहले कभी किसी ऐप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी। उम्मीद और…

Read More

देश में कोरोना के नए मामलों में एकबार फिर बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 38 हजार 353 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 497 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 40 हजार 13 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.16 प्रतिशत रही है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 19 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से…

Read More

पश्चिम बंगाल के बाद अब त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है। हाल ही में हुई राजनीतिक हिंसा की घटनाओं को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच त्रिपुरा पुलिस ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी समेत तृणमूल नेताओं डोला सेन, ब्रत्य बसु, कुणाल घोष, सुबल भौमिक और श्रीप्रकाश दास के खिलाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर अतिरिक्त एसपी और एसडीपीओ खोवाई के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने और उनकी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप है। प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार सुबह…

Read More

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन के मिश्रण के प्रभाव को जानने के लिए शोध को मंजूरी दे दी है। यह शोध वेल्लूर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में होगा। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि दो अलग अलग वैक्सीन को लेकर शोध के लिए वेल्लोर के मेडिकल कॉलेज को अनुमति दी गई है। बता दें कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने 29 जुलाई को इस संबंध में शोध करने की सिफारिश की थी। इससे पहले आईसीएमआर ने भी 16 लोगों में दो…

Read More

कोरोना संक्रमण काल में पूरी दुनिया में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को काफी बढ़ावा मिला है। दुनिया भर के देशों में जहां-जहां संभव हो सका है, वहां कर्मचारियों से घर में रहकर ही काम करने के लिए कहा जा रहा है, ताकि कोरोना के संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। लेकिन अमेरिका में कई दिग्गज टेक कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम पैटर्न पर काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में कटौती की शुरुआत कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन बड़ी कंपनियों की तर्ज पर भारत समेत दुनिया के बाकी हिस्से में भी टेक…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग बढ़ने से इसकी कीमत में फिर उछाल आया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 25वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये प्रति…

Read More