Author: shivam kumar

बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर ने मंगलवार को अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म का टाइटल ‘जी ले जरा’ रखा गया है और फिल्म में बॉलीवुड की तीन बेस्ट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अपने शानदार अभिनय का दमखम दिखाती नजर आयेंगी। मंगलवार को फिल्म की घोषणा के साथ ही फिल्म में लीड एक्ट्रेस के नाम पर भी मुहर लग गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आयेंगी। यह फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित होगी। फिल्म को जोया अख्तर, फरहान अख्तर…

Read More

राजनीति के अपराधीकरण से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आदेश दिया है कि सभी राजनीतिक दलों (Political Parties) को अपनी पार्टी के उम्‍मीदवारों (Candidate) का ऐलान करने के 48 घंटे के अंदर उससे जुड़ी हर जानकारी देनी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया कि अगर किसी उम्‍मीदवार के ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है या किसी मामले में उम्‍मीदवार आरोपी है तो उसकी जानकारी भी 48 घंटे के अंदर देनी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों के आपराधिक रिकॉर्ड वाली गाइडलाइन्स को और सख्त किया है और अपने पुराने फैसले…

Read More

 बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) इन दिनों 5जी नेटवर्क (5G Network) मामले को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इस तकनीक के कारण स्वास्थ्य संबंधी खतरों को लेकर सवाल किया था। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस की याचिका खारिज कर दी थी, और उल्टा उनपर ही 20 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया था। वहीं, इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए जुही चावला (Juhi Chawla Video) ने एक नया वीडियो जारी किया है। जूही चावला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया…

Read More

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. हाल ही में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई. अब अगला कदम इसके घरेलू उत्पादन को गति देना है. बायोलॉजिकल ई की अंडर-ट्रायल कॉर्बेवैक्स की 30 करोड़ खुराक रिजर्व करने के साथ ही केंद्र सरकार को लोकल प्रोडक्शन में तेजी लाने के लिए प्री-ऑर्डर पर विचार करना चाहिए. बायोलॉजिकल ई जॉनसन एंड जॉनसन का इंडियन पार्टनर भी है. सभी वयस्कों के पूर्ण टीकाकरण के 31 दिसंबर के कठिन लक्ष्य को पूरा करने में सिंगल डोज अधिक सहायक होगी.…

Read More

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10 अगस्त 2021 यानी आज बोर्ड परीक्षा 2021 की डेट शीट जारी करेगा. सीबीएसई द्वारा इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट, प्राइवेट और पत्राचार के सभी छात्रों की परीक्षा के लिए ऑफलाइन टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा. कक्षा 10वीं और 12वीं की इम्प्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी. CBSE और CISCE ने एग्जाम शेड्यूल के बारे में SC मे सूचित किया था बता दें कि सीबीएसई और काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 9 अगस्त को इम्प्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट, प्राइवेट और पत्राचार परीक्षाओं के कार्यक्रम के बारे में सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था. जस्टिस एएम…

Read More

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वह भारत के पहले एथलीट हैं जिन्होंने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ओलंपिक में हमारी मेहनत रंग लाई। नीरज चोपड़ा ने कहा कि देश आकर गोल्ड मेडल जीतने का बड़ा एहसास हुआ। देश का अगर प्रधानमंत्री आपको सपोर्ट कर रहा है तो यह बड़ी बात है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझसे भी बात की। उन्होंने…

Read More

जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रह हैं। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि इस पूरे मामले की जांच होगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर प्रदर्शन के दौरान अश्विनी उपाध्याय समेत पांच लोगों पर विवादित नारेबाजी करने का आरोप है

Read More

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियां जबरदस्त उफान पर हैं और लगातार तबाही मचा रही हैं. दोनों नदियां आज लगातार तीसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. प्रयागराज में गंगा और यमुना आज खतरे के निशान से तकरीबन एक मीटर ऊपर बह रही हैं. इसके साथ ही टोंस और ससुर खदेरी जैसी नदियां भी अपना दायरा तोड़कर सड़कों, रास्तों, गांवों व खेतों में तबाही मचा रही हैं. प्रयागराज में नदियों में आई बाढ़ से लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ की वजह से दर्जनों मोहल्ले और गांव जलमग्न होकर टापू…

Read More

संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता चल रहा है. हालांकि अभी भी पेगासस, कृषि कानून समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है. हंगामे के बीच सोमवार को राज्यसभा में अधिकरण सुधार विधेयक (Tribunals Reforms Bill, 2021) पारित किया गया. वहीं लोकसभा में सीमित देयता भागीदारी संशोधन विधेयक पास हुआ जिसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई. लोकसभा ने सोमवार को बिना चर्चा के तीन विधेयक पारित किए – सीमित देयता भागीदारी (संशोधन) विधेयक, 2021, जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक, 2021 और संविधान (अनुसूचित…

Read More

देश में कोरोना के नए मामले में लगातार कमी आ रही है, जो राहत की बात है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 28 हजार 204 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 373 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 41 हजार 511 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.87 प्रतिशत रही है। मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 18 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके…

Read More

टोक्यो ओलंपिक में देश के नाम सोना, चांदी, कांस्य जीतकर लौटे खेलवीरों का सोमवार को दिल्ली में भव्य स्वागत हुआ. उनके स्वागत और समर्थन में ऐसी भीड़ उमड़ी जो देखने लायक थी. दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में फैन्स पदकवीरों के स्वागत में पहुंचे. एयरपोर्ट के अंदर जहां सेल्फी को लेकर क्रेज दिखा, वहीं बाहर ढोल-बाजे के बीच ये मेरा इंडिया…आइ लव माय इंडिया…इंडिया- इंडिया की गूंज रही. आज खेल के सितारों के घरों और गांवों में जश्न की तैयारी है. ओलंपिक में भारत के लिए सोने का सूखा खत्म करने वाले नीरज चोपड़ा को देखने की फैन्स में…

Read More