मनोरंजन जगत के कुछ बड़े नाम, जिनमें एड शीरन, मिक जैगर ए.आर. रहमान व कई अन्य हस्तियों के साथ, स्वतंत्रता दिवस पर फेसबुक पर वैश्विक अनुदान संचय के लिए एक साथ आ रहे हैं। इससे कोविड-19 राहत कार्य के लिए 25 करोड़ रुपये से अधिक के परोपकारी दान मिलने की उम्मीद है। रिलायंस एंटरटेनमेंट, प्रमुख मीडिया मनोरंजन कंपनी द वल्र्ड वी वांट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के साथ साझेदारी में वी फॉर इंडिया कार्यक्रम का निर्माण कर रही है, जो एक उद्देश्य-संचालित उद्यम है भारत के सबसे बड़े व सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म गिवइंडिया द्वारा समर्थित है। अनुदान जुटाने के लिए विशेष स्ट्रीमिंग पार्टनर…
Author: shivam kumar
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 4505 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। साथ ही यहां पिछले 24 घंटे में 68 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। जबकि राज्य में फिलहाल कोरोना के कुल 68,375 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 4599 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 01 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 7568 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 4,97,25,694 लोगों की…
जितना बड़ा मुल्क, उतनी बड़ी जिम्मेदारी. जितनी आपकी ताकत, उतनी ही बड़ी साजिशें. भारत जैसे मुल्क पर तो ये बात शत-प्रतिशत लागू होती है. दुश्मन कौन है, किस भेष में है, कैसे वार करेगा? इसे समझना और फिर सही समय पर इसका प्रति-उत्तर देना देश और वहां की सरकार की सबसे बड़ी चुनौती है. जब सरकार की यहां बात हो रही है तो मानकर चलिए कि तमाम मुल्कों की रणनीति या हित भी भारत में सत्ता किसकी हो, इससे जुड़े होते हैं. आज राज की सबसे बड़ी बात यही कि भारत में कैसे पीएम मोदी को कमजोर करने के लिए पड़ोसी…
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आज आतंकियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजम दिया गया है। शहर के लाल चौक पर आतंकियों ने भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने इस बात की पुष्टी की है। भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने अनंतनाग आतंकवादी हमले में गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की हत्या की निंदा की है। ठाकुर ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला और उनकी हत्या आतंकियों की हताशा को…
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी सहित 19 लोगों पर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कोरोना नियमावली भंग करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है, अभीतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार को अबू आसिम आजमी का जन्मदिन था, इसी वजह से आजमी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जोरदार जश्न मनाया था। आजमी ने इस क्षेत्र में शाम को रथयात्रा निकालकर हवा में तलवार भांजा था और देर रात तक भारी भीड़ जमा करते हुए जश्न जारी रखा था। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की…
झारखंड के 13 जिलों में 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। इस दौरान सोमवार सुबह तक कोरोनाग्रस्त 29 लोग स्वस्थ हुए हैं, तो इसके मुकाबले सिर्फ 19 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात है कि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से चार और रामगढ़ से तीन नए मरीज मिले हैं, जबकि राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सिमडेगा से दो-दो नए मरीजों की पहचान हुई है। धनबाद , दुमका , खूंटी ,लातेहार, लोहरदगा और साहेबगंज से एक-एक नए मरीज…
धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आनंद की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की सीबीआई की जांच में तेजी आ गई है। सीबीआई अधिकारी रविवार को घटनास्थल पर पहुंच कर एक बार फिर घटना को रिक्रिएट किया। टीम घटनास्थल पर ऑटो और जज की डमी की मदद से घटना को रिक्रिएट किया। टीम अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर घटना के संबंध में सुबूत जुटाने में जुटी है। इससे पहले शनिवार को भी सीबीआई टीम ने यहां सीन रीक्रिएट कराया था। अब तक क्या हुआ – 28 जुलाई को धनबाद में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो के…
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से सवाल किया है कि वह इतना झूठ कहां से लाते हैं ? कहीं आपने किसी झूठ के विश्वविद्याल से तो पढ़ाई नहीं की है ? आपकी नीतियां इतनी ही मानवीय, सौहार्दपूर्ण और जनहितकारी रहीं हैं तो जनता लगातार हर चुनाव में आपको खारिज क्यों कर रही है ? बकौल सिद्धार्थ नाथ सच तो यह है कि अखिलेश यादव का पूरा शासन काल अराजकता का पर्याय था। लोग उस अराजकता को न भूले हैं, न कभी भूलेंगे। रही बात सपने देखने की…
त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना टीएमसी के द्वारा रची गयी एक साजिश का हिस्सा है, कम से कम देबांग्शु भट्टाचार्य की बातों से ये यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने रविवार को देबांग्शु समेत 14 टीएमसी कार्यकर्ताओं को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं, शनिवार को जब टीएमसी की युवा नेता जया दत्त ने एक भाजपा कार्यकर्ता की बाइक पर डंडे से प्रहार किया तो यह स्पष्ट है कि उनका एकमात्र लक्ष्य त्रिपुरा में अशांति फैलाना है। क्योंकि देबांग्शु रविवार को अस्पताल में दावा किया है कि सुदीप…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वीर सैनिकों ने आजादी के बाद हर संघर्ष में अप्रतिम शौर्य का परिचय दिया है। शहीदों की शहादत के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं। ऐसे सरहद पर खड़े धरती मां के रखवालों को जवानों को दिल से सलाम। मुख्यमंत्री ने रविवार को मसूरी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) एकेडमी मेंआईटीबीपी के 42 सहायक सेनानी (जी.डी.) एवं 11 सहायक सेनानी (अभियन्ता) की पासिंग आउट परेड समारोह में प्रतिभाग करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने बल के शहीदों को नमन करते हुए सभी 53 प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा…
संसद में मानसूत्र सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष दोनों सदनों में लगातार हंगामा कर रहा है, जिस वजह कार्यवाही बाधित हो रही है. विपक्षी सदस्य कथित पेगासस जासूसी कांड और कृषि कानूनों के मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं. अब आखिरी हफ्ते की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने संसद के मानसून सत्र की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है. मनोज कुमार झा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, व्यर्थ गए समय के बदले अब संसद के मानसून सत्र का विस्तार किया जाना चाहिए. केंद्र…
