कर्नाटक सरकार में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद शनिवार को 29 नए मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं. इस बार राज्य के नए मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने वित्त, बेंगलुरु विकास और कैबिनेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदार अपने पास रखी है. बी श्रीरामुलु को परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण, केएस ईश्वरप्पा को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग दिया गया है. विस्तार के दौरान आर अशोक को राजस्व, लिंगायत नेता वी सोमन्ना को आवास, प्रभु चव्हाण को पशुपालन आवंटित किया गया है. विजयनगर विरुपक्ष और ‘थायी’ भुवनेश्वरी के नाम पर शपथ लेने वाले आनंद सिंग को इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट…
Author: shivam kumar
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बडगाम जिले के मोचुवा इलाके में तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी के पास से एक राइफल और…
थल सेना प्रमुख एम एम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पश्चिम और उत्तर की ‘अस्थिर’ सीमाओं पर चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय सेना और मजबूत हुई. जनरल नरवणे ने कहा कि उन्होंने हमेशा कहा है कि युद्ध दो सेनाओं के बीच नहीं लड़े जाते हैं, बल्कि दो देशों के बीच लड़े जाते हैं. उनकी टिप्पणी ऐसे दिन आई है जब भारतीय सेना ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गोगरा टकराव बिंदु पर भारत और चीन की सेनाओं ने अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा जमीनी स्थिति को गतिरोध…
पटना: कोरोना काल में लंबे समय तक बंद रहने के बाद आज से बिहार में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए स्कूल खुल गए हैं. वहीं, पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 16 अगस्त से वर्ग का संचालन होगा. सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण में गिरावट देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है. स्कूलों के साथ ही कोचिंग संस्थानों को भी खोलने का फैसला किया गया है. साप्ताहिक बंदी के साथ खुलेंगे दुकान राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति (एक दिन छोड़कर) के साथ कार्य कर…
देश में कोरोना के नए मामले में शनिवार को थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 38 हजार 628 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 617 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 40 हजार 017 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 12 दिनों से पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में देश का पॉजिटिविटी दर 2.21 प्रतिशत है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय…
भारतीय महिला हॉकी टीम को पीएम मोदी ने फोन किया खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी. साथ ही उनका हाल-चाल जाना टीम को मिली हार से निराश न होने के लिए ढाढस भी बांधा. ओलम्पिक खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए सालों से पसीना बहा रही महिला हॉकी टीम ने पूरी मेहनत से मैच खेला मुकाबले को काफी कठिन व रोमांचक बनाए रखा. ये बात है कि टीम इंडिया को इसमें जीत नहीं मिल सकी, लेकिन उन्होंने बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन किया. इसीलिए पीएम मोदी ने उनकी मेहनत को देखते हुए, उनसे बात की सांत्वना दी.
टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल राउंड में भारतीय महिला हॉकी टीम बाहर हो गई है। वह इस राउंड में ब्रॉन्ज के लिए ब्रिटेन से मुकाबला कर रही थी। लेकिन कड़ी टक्कर देने के बाद भी महिला हॉकी टीम यह राउंड जीत नहीं पाई और सेमीफाइनल राउंड में उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से हराया। भारतीय महिला हॉकी भले ही इससे बाहर हो गई लेकिन टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वहीं इस हार के बावजूद हर कोई भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की जमकर…
अपने अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल और डांस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बीच किनारे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिशा ने नियॉन पिंक बिकनी और हैट पहन रखी है। वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में दिशा काफी हॉट लग रही हैं। फैंस उनके इस ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कमेंट हर…
अपने एक्शन और डांस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए जैकी भगनानी के साथ मिलकर जल्द ही वंदे मातरम गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने को टाइगर श्रॉफ ने अपनी आवाज दी है। हालांकि टाइगर इसे लेकर काफी नर्वस फील कर रहे हैं।टाइगर ने गाने की पहली झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और इसके साथ उन्होंने अपनी भावनाएं भी ज़ाहिर कीं। टाइगर ने लिखा- यह पहली बार है, जब मैंने इस तरह का गाना गाने का प्रयास किया है। अपना पहला सिंगल वंदे मातरम आपके…
भारतीय महिला हॉकी टीम (India Womens Hockey Team) के कोच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) ने अब टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है. शोर्ड मारिन ने शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल मैच में टीम की हार के बाद ऐलान किया कि बतौर कोच ओलंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट था. बता दें मारिन की कोचिंग में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में 3-4 से हारने के बाद मारिन ने इस्तीफे की घोषणा की. नीरदलैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मेरी अब कोई योजना नहीं…
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव कम करने की दिशा में हाल में हुए कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता के अनुरूप दोनों देशों के जवान गोगरा पेट्रोलिंग प्वाइंट-17A से पीछे हट गई है. दोनों देशों के बीच 12 दौर की सैन्य स्तर की बातचीत में इस पर सहमित बनी थी. भारतीय सेना की तरफ से शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी गई. सेना की ओर से यह कहा गया कि भारत और चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता के परिणामस्वरूप दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में गोगरा इलाके से सैनिक हटाने पर सहमत हुए हैं. दोनों…
