अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी रक्षाबंधन काफी समय से चर्चा में है। भाई -बहन के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आयेंगी। कोरोना वायरस पैनडेमिक की दूसरी लहर शांत होने के बाद अक्षय कुमार ने अपनी फ़िल्म रक्षाबंधन की शूटिंग मुंबई में की। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक को मुंबई में रिक्रिएट किया गया। इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने दी। अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट से दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-‘चांदनी चौक की इन गलियों…
Author: shivam kumar
देशभक्ति से भरपूर मल्टीस्टारर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर मंगलवार को जारी हो गया है। इस फिल्म में फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एम्मी विर्क और शरद केलकर अहम भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर बहुत शानदार और देशभक्ति से ओत-प्रोत है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर में भरपूर एक्शन और दमदार डायलॉग्स भी है। फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन द्वारा बोला गया डायलॉग ‘हम उस महा छत्रपति शिवाजी की औलाद हैं, जिन्होंने मुगलों को घुटनों पर ला दिया था और अपने खून से हिंदुस्तान का इतिहास लिखा था’ काफी चर्चा…
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान अपनी अम्मी और अब्बा से माफी मांगती नजर आ रही हैं । दरअसल, सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नाक पर पहले एक पट्टी बांधे नजर आ रहीं हैं और बाद में उसको हटाते हुए दिखाती हैं। उनकी नाक से खून बह रहा है। दरअसल सारा अली खान के नाक पर चोट लगी है। इस इंजरी का क्या कारण है इसको लेकर किसी तरह…
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह ऊर्फ हिरदेश सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या किंह ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हनी सिंह को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका में हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। याचिका में हनी सिंह की पत्नी ने उनके माता-पिता और बहन पर भी घरेलू हिंसा में शामिल…
CBSE 10th Result 2021: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है । सीबीएसई की 10वीं का रिजल्ट (CBSE Result 2021) ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वे सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE 10th Result 2021) चेक कर सकते हैं। CBSE 10th Result 2021 SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट मोबाइल फोन पर SMS के जरिए रिजल्ट पाने के लिए <CBSE10>space<Roll Number>space<Admit Card ID> को 7738299899 पर भेजना होगा, जिसके बाद मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा। CBSE…
Parliament Monsson Session 2021 Live: आज भी संसद में विपक्ष ने अपना रुख नहीं बदला। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और हाथों में पोस्टर लेकर वेल तक पहुंच गए। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने पेगासस जासूसी मामले पर सरकार को घेरने और दबाव बनाने की साझा रणनीति पर चर्चा की। राहुल गांधी के न्योते पर कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेता यहां कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नाश्ते पर मिले। हालांकि आप और बसपा का कोई नेता बैठक में नहीं पहुंचा।संसद से जुड़ी हर अपडेट्स…
झारखंड के 16 जिलों में 24 घंटों के दौरान कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। इस दौरान राज्य में कोरोना के 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि इसके विपरीत सिर्फ 23 नए केस मिले हैं। पूरे प्रदेश में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो, देवघर और लोहरदगा में से हर जिले में चार नए मरीज मिले हैं, जबकि रांची और साहेबगंज से तीन -तीन मरीजों की पहचान हुई है। लातेहार और पाकुड़ से दो -दो, जबकि कोडरमा से एक मरीज के मिलने की खबर है। इन नए मरीजों के…
जिले के जंगलों का फायदा उठाते हुए नक्सलियाें ने इसे अपना गढ़ बना लिया है। लगभग 700 पहाड़ियाें से घिरे सारंडा और पोड़ाहाट जंगल काे नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता था, लेकिन सुरक्षा बलाें की लगातार कार्रवाई से नक्सली अब भागने पर विवश होने लगे हैं। उनकी हर साजिश नाकाम हाेने लगी है। एसपी अजय लिंडा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस काे नुकसान पहुंचाने के लिए पोड़ाहाट जंगल में नक्सलियों ने लगभग 150 से अधिक आईईडी और पाइप बम बिछा रखा है। गुप्त सूचना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान इस वर्ष कई…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 17वें दिन दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39…
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का 2 अगस्त को जन्मदिन था. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का जन्मदिन राजकोट में संवेदनशील दिन के तौर पर मनाया गया. राजकोट में सीएम रुपाणी ने कोरोना काल में अपने अभिभावकों को खो चुके, अनाथ हो गए बच्चों या ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता में से किसी एक की मौत हो चुकी है, उनके भरण-पोषण के लिए हर महीने आर्थिक सहयोग का ऐलान किया. मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर वडोदरा में विवाद भी हुआ. सीएम के जन्मदिन पर वडोदरा के बीजेपी अध्यक्ष ने शहर के सभी कत्लखाने बंद रखने को कहा था. बीजेपी अध्यक्ष…
देश में कोरोना मामलों में गिरावट आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में 30,549 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,17,26,507 पहुंच गया है। वहीं कुल 38,887 डिस्चार्ज हुए हैं और अबत कुल 3,08,96,354 लोग डिस्चार्ज हुए है। वहीं 24 घंटे में 422 लोगों की मौतें हुई हैं। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,25,195 हो गई है। लेकिन अब भी देश में 4,04,958 सक्रिय मामले हैं। वहीं राहत की बात है कि अब तक कुल 47,85,44,114 लोगों को टीका लग…
