सांबा जिले के साथ सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप रविवार देर रात चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। ये चारों ड्रोन रविवार रात 10.00 से 10.40 बजे के बीच देखे गये, जिनमें से एक ड्रोन सैन्य शिविर, दूसरा बड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन के नजदीक और दो बलोल पुल के आसपास मंड़राते हुए देखे गए। ड्रोन देखे जाने के बाद से सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया है। इसके अलावा सेना द्वारा इलाके में सैन्य शिविर के आसपास विशेष नाके स्थापित कर वाहनों की जांच भी की जा रही है। एसएसपी सांबा राजेश शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा…
Author: shivam kumar
भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। उसने सोमवार को अपने से कहीं अधिक मजबूत तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सबसे खास बात यह है कि महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच -2 पर खेले गए इस एतिहासिक मैच में हाकेरूज नाम से मशहूर आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में गुरजीत कौर ने किया। यह गोल पेनाल्टी कार्नर पर हुआ। दुनिया की नौवें नम्बर की भारतीय टीम ने तमाम अटकलों पर…
कोरोना की तीसरी लहर (corona third wave in india) कब आएगी? संक्रमण की दूसरी लहर के बाद सबके मन में बस यही सवाल है. इस बीच नई भविष्यवाणी सामने आई है. इसमें दावा किया गया है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर इसी महीने यानी अगस्त में ही आ सकती है. वहीं अक्टूबर में तीसरी लहर चरम पर होगी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना को लेकर यह ताजा भविष्यवाणी शोधकर्ताओं ने गणित के मॉडल के आधार पर की है. इसमें आईआईटी हैदराबाद और कानपुर के मधुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल शामिल थे. कोरोना की दूसरी लहर को लेकर…
कोरोना वायरस की कम होती दूसरी लहर और तीसरी लहर की आशंका के बीच रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) कोविड प्रोटोकॉल के बीच यात्रियों की सुविधाओं के लिए कुछ और स्पेशल और नई ट्रेनों को चला रही है। वहीं कोरोना संकट के चलते बंद की गईं कई ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों का शेड्यूल भी रिवाइज्ड किया गया है। इतना ही नहीं कई ट्रेनों का टाइम टेबल भी बदला गया है। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए सहरसा…
देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के नए मामले 40 हजार से ज्यादा रिपोर्ट हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 40 हजार 134 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 422 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 946 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.81 प्रतिशत रही है। सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल…
झारखंड के बोकारो जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। हालांकि सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 24 लोग स्वस्थ हुए। इसके विपरीत इस दौरान 27 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से छह, साहेबगंज और बोकारो से पांच- पांच नए मरीज मिले हैं। रांची, चतरा, और दुमका से दो-दो नए मरीजों की पहचान हुई। इसी तरह देवघर,गिरिडीह,जामताड़ा,खूंटी और रामगढ़ से एक-एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 200 हो गयी है।…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया को परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश की बेटियों ने इतिहास रच दिया।
दक्षिण 24 परगना के बारूईपुर बकुलतला के पास सोमवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। यहां एक पिकअप वैन नहर में गिरने से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से पिकअप वैन नियंत्रण खोकर पास की नहर में जा गिरी। इसमें 12 से 15 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की मदद से आठ लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव आज भी स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 16वें दिन दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में सोमवार को भी पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये…
कोरोना की दूसरी लहर के बाद मिली छूट का ऑटो कंपनियों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। बजाज ऑटो लिमिटेड ने कहा कि जुलाई, 2021 में उसकी कुल बिक्री 44 फीसदी बढ़कर 3,69,116 इकाई हो गई, जबकि कंपनी ने एक साल पहले इसी महीने में 2,55,832 इकाई की बिक्री की थी। वहीं, जुलाई में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स तक की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बजाज ऑटो ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि इस साल जुलाई महीने में उसकी घरेलू बिक्री 1,67,273 इकाई रही, जो पिछले साल…
कोरोना काल के कारण बहुत लम्बे समय बाद मैं यूपी आया नहीं हूं। छह साल तक भाजपा के संगठन के लिए मैंने यहां का बहुत दौरा किया। पहले का उत्तर प्रदेश ठीक से याद है। पहले पश्चिम में भय के कारण लोग क्षेत्र छोड़कर जा रहे थे या भू-माफिया अवैध रूप से जमीन कब्जे में लेते रहे, या फिर दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं। आज प्रदेश दूसरे अन्य प्रदेशों से विकास में बहुत आगे है। ये बातें केन्द्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कही। वे लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीयूट ऑफ फोरेसिंक साइंसेज के शिलान्यास के…
