भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। इस जीत के मायने इसलिए भी खास हैं, क्योंकि भारतीय टीम ने 41 साल बाद देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है। जैसे ही मैच में आखिरी हूटर बजा मैदान पर खिलाड़ियों के साथ पूरे देश की आंखें खुशी से नम हो गईं। यह जीत भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के लिए भी खास है,क्योंकि इस जीत ने उन्हें वी भास्कन जैसे कप्तान की श्रेणी में खड़ा कर दिया। भास्करन के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण…
Author: shivam kumar
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना टेस्ट के रेट काफी कम कर दिए हैं. अब दिल्ली में कोरोना टेस्ट कराने पर मामूली खर्चा देना होगा. क्या आरटी पीसीआर क्या एंजीजन, सभी तरह के टेस्ट अब पहले से कम रेट में किए जाएंगे. इसको लेकर जरूरी निर्देश भी लैब्स और अस्पतालों को पहले ही दे दिए गए हैं. दिल्ली में कोरोना टेस्ट के नए रेट बताया गया है कि अब दिल्ली में RT-PCR टेस्ट के लिए ₹500 चुकाने होंगे, अभी तक 800 रुपये देने पड़ते थे. इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए अब ₹300 देने होंगे.…
चण्डीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनकी नियुक्ति इसी वर्ष मार्च माह में हुई थी। इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के अंदर भी विरोध के स्वर उठे थे। विवादों के बीच प्रशांत किशोर ने कहा था कि वे इस पद पर रहते हुए सिर्फ एक रुपया वेतन ही लेंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने रणनीति बनानी शुरू की और इसे लेकर उनकी मुख्यमंत्री से बैठकें भी हो चुकी हैं। अब पंजाब कांग्रेस की चुनाव रणनीति का क्या होगा अथवा प्रशांत किशोर पंजाब…
उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास नई दिल्ली (News Delhi) से सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई. इटावा रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक पूरन लाल मीना ने घटना की पुष्टि करते हुए न्यूज 18 को बताया कि शाम 7 बजकर 35 मिनट के आसपास राजधानी एक्सप्रेस रामनगर फाटक के पास एक रिक्शे से टकरा गई. हादसे के बाद राजधानी एक्सप्रेस को इटावा रेलवे स्टेशन पर रोक कर गहनता से पड़ताल करने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. असल…
पश्चिमी यूपी कई इलाकों में बुधवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। कंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि किसी जान माल की नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बुधवार शाम 5:10 बजे पर चंद सैकड़ के लिए पश्चिमी यूपी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
झारखंड के 16 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना से 41 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में सिर्फ 30 नए केस मिले हैं, जबकि कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रामगढ़ से आठ, रांची से सात, धनबाद से छह और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन नए मरीज मिले हैं। गुमला और साहेबगंज में दो- दो मरीजों की पहचान हुई है। उधर, कोडरमा और पाकुड़ से एक-एक नए मरीज की शिनाख्त हुई। इन नए मरीजों के साथ…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस जीत से हॉकी में एक नए युग की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उपराष्ट्रपति नायडू ने…
देश में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना के नए मामले 42 हजार के पार दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 42 हजार 982 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 533 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 41 हजार 726 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.58 प्रतिशत रही है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3…
दिल्ली के कैंट इलाके में एक नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत मामले में सियासत तेज हो गई है. आज पीड़ित परिवार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिलेंगे. कल आप विधायक राखी बिड़लान, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और दूसरे दलों के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बच्ची के घर वालों का आरोप है कि वो रविवार को श्मशानघाट पानी भरने गई थी, वहां बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई और आनन फानन…
भारतीय पहलवान रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पूनिया (86 किलोग्राम वर्ग) टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। रवि ने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के जॉर्डी वैंगेलोव को 14-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दीपक पूनिया (86 किलोग्राम वर्ग) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के जुशेन लिन को 6-3 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बता दें कि इससे पहले आज भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई । नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में 86.65 मीटर दूर भाला फेंका।
मुंबई पुलिस ने एजुकेशनल एप BYJU’S के फाउंडर रवींद्रन के खिलाफ आपराधिक आधार में केस दर्ज किया है. रवींद्रन के खिलाफ यूपीएसई पाठ्यक्रम में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है. रवींद्र के खिलाफ आरे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में आपराधिक साजिश के लिए आईपीसी की धारा 120 बी और आईटी एक्ट की धारा 69 (A) के तहत केस दर्ज किया गया है. एफआईआर में कंपनी के मालिक रवींद्रन का नाम भी शामिल है. इस एफआईआर की कॉपी एबीपी न्यूज़ के पास मौजूद है. आरे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के मुताबिक यह एफआईआर एक साइंस फर्म क्राइमोफोबिया की शिकायत पर दर्ज की…
