देशभर में कोरोना वायरस का मामले रोजाना घट-बढ़ रहे है और इस महामारी के मरने वालों के आंकड़ों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41,831 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,55,824 हो गयी, वहीं देश में टीके की खुराक ले चुके लोगों की संख्या 47 करोड़ को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़े में यह जानकारी दी। देश में संक्रमण से 541 और लोगों की जान जाने से मृतक संख्या 4,24,351 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ…
Author: shivam kumar
पश्चिम रेलवे अपने सभी कार्यालयों और इकाइयों को मिशन जीरो स्क्रैप के तहत स्क्रैप मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है। पश्चिम रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में स्क्रैप बिक्री के जरिये 100 करोड़ रुपये की बिक्री का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि, कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण और कठिन समय के बावजूद पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2020-21 में न केवल स्क्रैप बिक्री के 410 करोड़ रुपये के मुश्किल लक्ष्य को प्राप्त किया , बल्कि लक्ष्य से कहीं अधिक 20 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़त को भी सुनिश्चित किया था। पश्चिम रेलवे ने 2020-21 में 491.04…
पाकिस्तान से ”71 के युद्ध में जीत के 50 साल पूरे होने पर भारत स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है। भारत की जीत मेंं युद्ध नायकों के बलिदान का संदेश देश द्वीप तटों तक फैलाने के लिए ”स्वर्णिम विजय मशाल” 03 अगस्त को देश की इकलौती त्रि-स्तरीय अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) में पोर्ट ब्लेयर पहुंचेगी, जहां से द्वीप समूह के विभिन्न शहरों में ले जाया जाएगा। शनिवार को यह अनंत लौ चेन्नई में एएनसी के कमांडिंग कर्नल ज्ञान पांडे को सौंप दी गई। पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में जीत की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय…
झारखंड के 10 जिलों में कोरोन का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में इस महामारी से किसी की मौत भी नहीं हुई। इस दौरान राज्य में 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं, हालांकि कोरोना के 36 नए केस भी मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक नए मरीज रांची से आठ की संख्या में मिले हैं, जबकि बोकारो से सात और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच नए मरीजों के मिलने की खबर है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 173 हो गयी है। इनमें से तीन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता के बीच पुलिस की नकारात्मक छवि को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि आईपीएस प्रोबेशनर्स के कंधों पर इस छवि बदलने की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवा अधिकारियों को सुशासन के लिए समर्पित रहने के साथ क्षेत्र में किसी भी निर्णय और गतिविधि में ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ की भावना को परिलक्षित करने का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के 2019 बैच के आईपीएस प्रोबेशनर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। आईपीएस प्रोबेशनर्स के बैच में लड़कियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते…
जम्मू: आतंक पर कड़ा प्रहार करने के उद्देश्य से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) जम्मू कश्मीर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी कथित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा की फंडिंग, उससे जुड़े लोग और जम्मू के नरवाल इलाके से बरामद 5 किलो की की आईईडी मिलने के संबंध में की जा रही है. जून में बरामद की गई थी 5 किलो आईईडी एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया की जून महीने में जम्मू एयर बेस पर हुए ड्रोन हमले के फौरन बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने नरवाल इलाके में 5 से 6 किलो विस्फोटक…
केन्द्र सरकार ने आपात कोविड19 पैकेज के तहत 15 प्रतिशत राशि राज्यों को भेज दिए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि आपात कोविड 19 पैकेज राशि में से सरकार ने 1827.80 करोड़ रुपये राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को जारी कर दिया गया है। यह घोषित कुल राशि का 15 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए देश को सशक्त बनाने की दिशा में तय आपात कोविड रिस्पांस पैकेज की कुल राशि का 15 प्रतिशत राज्यों को भेज दिए गए है। यह पैकेज देशभर में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में…
अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहनी वाली बॉलीवुड ‘क्वीन; कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें उनका दिलकश अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। यहीं नहीं इन तस्वीरों को देखकर फैंस को ‘टाइटैनिक’ फिल्म की ऐक्ट्रेस केट विंसलेट (रोज़) के किरदार की याद आ रही है। इन तस्वीरों में कंगना ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं । इसके साथ ही उन्होंने गले में हल्का नेकलेस भी पहना हुआ है। वहीं उनका हेयर स्टाइल भी उनपर खूब जंच रहा है। तस्वीरों को फैंस के साथ…
जनपद का मरदह क्षेत्र अपने आप में पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर समेटे हुए है। इलाके का ‘महाहर धाम’ में विश्व प्रसिद्ध प्राचीन तेरह मुखी शिवलिंग जो जमीन के अंदर से उस वक्त निकला था, जब पुरातन काल में प्रचंड सूखे से निजात पाने के लिए कुएं का निर्माण कराने की कोशिश की गई थी। महाहर धाम के बारे में प्रसिद्ध है कि यहां राजा दशरथ के शब्दभेदी वाण से भूलवश श्रवण कुमार की हत्या हुई थी और यही वो स्थान है जहां श्रवण कुमार के अंधे और बुढ़े मां बाप ने राजा दशरथ को श्राप दिया था और उन्होंने भी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी’ हैदराबाद में उपस्थित आईपीएस प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत की. इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वित्तीय धोखाधड़ी एक बड़ी चुनौती बन गई है. इसने अपराध को थानों, ज़िलों और राज्यों की सीमा से बाहर निकालकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चुनौती बना दिया है. इससे निपटने के लिए सरकार कई कदम उठा रही हैं. आप जैसे उत्साहित युवा पुलिस सुधारों को सिस्टम में आसानी से लागू कर सकते हैं- मोदी पीएम मोदी ने कहा, ”फिटनेस पुलिस के लिए बहुत बड़ी ज़रूरत…
भारत की कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने पहले प्रयास में 60.29 मीटर का थ्रो किया,इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 63.97 मीटर का थ्रो किया। कमलप्रीत ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो कर फाइनल में एंट्री की। ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड में वह दूसरे स्थान पर रहीं। हालांकि भारत की ही सीमा पूनिया फाइनल में पहुंचने से चूक गईं। सीमा 31 एथलीटों में से 16वें स्थान पर रहीं। फाइनल में पहुंचने के लिए सीमा को शीर्ष 12 में होना था। कमलप्रीत कौर पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से…
