भारत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर की वार्ताओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में दोनों देशों के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता जारी है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीनी हिस्से के मोल्डो में यह वार्ता चल रही है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान भारत और चीन के बीच हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स एरिया से डिसइंगेजमेंट पर चर्चा होने की उम्मीद है। इससे पहले दोनों देशों के बीच 11वें दौर की वार्ता नौ अप्रैल को एलएसी के भारतीय पक्ष में…
Author: shivam kumar
गुजरात में व्यापारियों के लिए शनिवार को टीकाकरण का आखिरी दिन है और अभी तक डेढ़ लाख से अधिक व्यापारियों को टीका लगाया जाना बाकी है। ऐसे में अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टीकाकरण की अवधि 30 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में टीकाकरण की गति धीमी पड़ रही है, जिससे व्यापारियों व उनके कर्मचारियों को टीका नहीं लग पा रहा है। सरकार ने व्यापारियों को 31 जुलाई तक टीकाकरण अनिवार्य करने का निर्देश दिया था। इसके पहले अखिल भारतीय व्यापारियों के परिसंघ ने टीकाकरण को 31…
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 14वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव इस हफ्ते भी चढ़कर बंद हुए। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर के दाम पर…
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 48.78 करोड़ खुराक मुहैया कराई है। टीके की 3.14 करोड़ खुराक राज्यों के पास अब भी मौजूद है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों ने अबतक 45.82 करोड़ खुराक लोगों को दी है और 3.14 करोड़ खुराक अब भी उनके पास मौजूद है। केन्द्र सरकार ने 68 लाख से अधिक डोज राज्यों को और भेजी जा रही है।
राजौरी जिले में राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुरक्षाबलों ने महत्वपूर्ण रोडलिंक पर आतंकियों या फिर उनके सहयोगियों द्वारा किसी बड़ी वारदात के लिए लगाई गई आईईडी बरामद की। जिसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी। बम निरोधक दस्ते ने बरामद आईईडी को समय रहते निष्क्रिय करके एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया। वहीं, इस दौरान तीन घंटे के लिए यातायात बाधित रहा। आईईडी मिलने के बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई…
सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार रात तरनतारन जिले के भीखीविंड उपमंडल के खलरा के पास भारतीय क्षेत्र में घुस रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। बीएसएफ के सूत्रों ने कहा कि थेह कलां सीमा चौकी के पास तैनात बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखा जो भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें चुनौती दी। घुसपैठिए जीरो लाइन पार कर सीमा पर लगी तारबंदी को पार करने के लिए भारतीय पक्ष की ओर बढ़ रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने चेतावनी दी, जब वे नहीं रुके…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के आईपीएस प्रोबेशनर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि 31 जुलाई को सुबह 11 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के आईपीएस प्रोबेशनर्स से बातचीत करूंगा। ये प्रोबेशनर आने वाले वर्षों में महत्वपूर्ण पुलिस जिम्मेदारियां संभालेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दौरान प्रोबेशनर्स अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित रहेंगे।उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) देश का प्रमुख…
दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर सात लाख के इनामी संदीप उर्फ काला जठेड़ी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट-स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। जठेड़ी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहारनपुर से दबोचा। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि स्पेशल सेल के काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने की है। उन्होंने कहा कि अभी उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की कार्रवाई के बाद विस्तार से पूरे ऑपरेशन की जानकारी साझा की जाएगी। काला जठेड़ी पर दिल्ली पुलिस ने मकोका भी लगाया हुआ है। गिरफ्तार आरोपित गैंगेस्टर, सोनीपत के जठेड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस…
पेगासस स्पाईवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ ग्रुप की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जासूसी सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ के दफ्तरों पर इस्राइली जांच अधिकारियों ने जांच शुरू की। एनएसओ ग्रुप की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। कंपनी का कहना है कि इस्राइली अधिकारियों की ओर से हमारे यहां जांच की गई। कंपनी ने कहा कि हम पेगासस जासूसी विवाद की जांच कर रही टीमों के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एनएसओ के प्रवक्ता ने बताया, ‘हम यह कह सकते हैं कि इस्राइली रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने योग गुरु रामदेव से एलोपैथी के संबंध में दिये गए उनके बयानों के खिलाफ दाखिल याचिका पर उन्हें एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति हरि शंकर ने स्पष्ट किया कि रामदेव को जवाब नहीं मिलने की स्थिति में वह इस मामले में कार्यवाही शुरू करने की अनुमति नहीं देंगे। याचिकाकर्ता चिकित्सक संघों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने तर्क दिया कि मुकदमा दायर करने की अनुमति देने के लिए, अदालत को केवल उसके समक्ष याचिका को देखना होता है और दूसरे पक्ष के जवाब की आवश्यकता नहीं होती। अदालत…
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर सरकार ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश में उग्रवादी घटनाओं में मारे गए नगर निकायों के निर्वाचित पार्षदों के लिए मुआवजा राशि को बढ़ाने का फैसला लिया है. अब किसी भी आतंकी घटना में मारे गए पार्षद के परिजनों के पक्ष में 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी. सरकार के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता की ओर से जारी किए गए एक आदेश के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नगर निकाय में विधि अनुसार निर्वाचित पार्षदों जिनकी आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में मौत हुई है, उनके पक्ष में अनुग्रह मुआवजे के भुगतान की मंजूरी…
