केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के रिजल्ट आज जारी होंगे। सीबीएसई ने बताया है कि नतीजे दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार कोरोना महामारी के कारण बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो सकी थी और इन्हें रद्द करना पड़ा था। ऐसे में सभी स्कूलों को दसवीं और 12वीं कक्षाओं के लिए सीबीएसई की ओर से घोषित अलग वैकल्पिक मूल्यांकन नीति का इस्तेमाल करते हुए परीक्षा परिणाम तैयार करने का काम सौंपा गया था। वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के तहत इंटरनल एसेस्मेंट और प्रोजेक्ट सहित दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के अंकों को शामिल किया जाना है। सीबीएसई ने ये…
Author: shivam kumar
भारत का सबसे बड़ा रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ का 15वां सीजन बहुत जल्द छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। वहीं कुछ दिन पहले शो के लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर आई थी कि शुरुआत के पहले 6 सप्ताह ‘बिग बॉस’ ओटीटी (biggboss OTT) पर प्रसारित होगा जिसे सलमान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करेंगे। जिसके बाद से शो को लेकर चारों तरफ चर्चाएं शुरु हो गई। इसी बीच शो के सेट की पहली तस्वीर (First Photos of Bigg Boss OTT) सामने आई है, जो सोशल मीडिया (social media) पर आग की तरह फैल रही है। इस तस्वीर…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 76 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 13वें दिन भी दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में शुक्रवार को भी पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी को आज बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम मोदी आज सिद्धार्थ नगर जिले से 9 नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद नए मेडिकल कॉलेजों में काम शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही यूपी में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर अब 48 हो जाएगी. डॉक्टरों और कर्मचारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी देंगे मोदी कॉलेजों के उद्घाटन के अलावा पीएम मोदी इन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और कर्मचारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी देंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ की योजना यूपी के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज तैयार करने की है. इन जिलों में…
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो रही है। कई राज्यों, खासकर केरल और पूर्वोत्तर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण पर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सभी सुरक्षा उपायों और दिशा निर्देशों का पालन करें। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। मैं राज्य में अपने भाइयों और बहनों से सभी सुरक्षा उपायों और दिशा…
देश में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 44 हजार 230 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 555 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 42 हजार 360 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.44 प्रतिशत रही है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आए आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल…
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र में गुरुवार को तीन अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध ड्रोन देखे गए. ये ड्रोन रात को 8.30 से 9.30 के बीच देखे गए हैं. इनमें से दो ड्रोन आर्मी कैंप और ITBP कैंप के पास देखे गए. सुरक्षा बलों की तरफ से उनपर गोलीबारी की गई, लेकिन तीनों ही ड्रोन वहां से बचकर निकल गए. मिली जानकारी के मुताबिक, एक ड्रोन सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास देखा गया. दूसरा सांबा जिले में ही घगवाल के पास मौजूद ITBP कैंप के पास और तीसरा…
भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार ने प्लस 91 किलो वर्ग में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को पहले ही मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सतीश ने ब्राउन को 4-1 से हराया।सतीश दो बार के एशियाई चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता हैं। सतीश के हमलों का जमैकन मुक्केबाज के पास कोई भी जबाब नहीं था। उन्होंने अपने पंचो से ब्राउन को संभलने का कोई भी मौका नहीं दिया। हर राउंड में सतीश ब्राउन के ऊपर भारी पड़े। सतीश कुमार ने पहला राउंड 5-0 से अपने नाम किया। दूसरा और तीसरा राउंड सतीश ने 4-1 से अपने नाम किया।…
पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन अब वियान इंडस्ट्रीज के तीन निर्माताओं, राज कुंद्रा और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ के खिलाफ दर्ज मामले को प्रॉपर्टी सेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रॉपर्टी सेल ने इस साल फरवरी में एडल्ट फिल्म रैकेट के संबंध में मामला दर्ज किया था, जब उसने मुंबई के पास मड द्वीप पर एक बंगले पर छापा मारा। साथ ही वहां पर अश्लील फिल्म की शूटिंग करते हुए 5 लोग पकड़े गए थे। वहीं पिछले हफ्ते गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा…
फिल्म मेकर अनुराग कश्यप 2020 में आई शॉर्ट फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ को लेकर मुश्किलों में फंस गए हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में चार कहानियां दिखाई गईं थीं जिसमें एक कहानी को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म के एक सीन लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है.. ये शिकायत तब आई है जब ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गाइड लाइंस जारी कर दी है. इसी साल फरवरी में जारी नियमों के मुताबिक सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को दर्शकों की शिकायत दर्ज करने और उनका निवारण करने के लिए कहा गया है. …
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी (12वीं) परीक्षा, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा और हायर सेकेण्डरी (अंध, मूक बधिर) श्रेणी के परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किये गए। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में ऑनलाइन सिंगल क्लिक से परीक्षा परिणाम जारी किया। इस बार सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण किया गया है। इस बार बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम 10वीं के ‘बेस्ट ऑफ फाइव सब्जेक्ट’ फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें 10वीं कक्षा के पांच सबसे अच्छे परफॉर्मेंस वाले विषयों के अंक लिए गए हैं। इस बार माध्यमिक…
