Author: shivam kumar

श में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 43 हजार 509 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 640 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 38 हजार 465 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे है । पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.52 प्रतिशत रही है। गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के…

Read More

झारखंड में कोरोना के नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना से 36 लोग स्वस्थ हुए। इसके विपरीत सिर्फ 27 नए केस मिले हैं। इस दौरान राज्य के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में एक मरीज की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से छह और रांची से चार नए मरीज मिले हैं। देवघर से तीन, जबकि धनबाद,कोडरमा और साहेबगंज में से प्रत्येक जिले में दो मरीजों की पहचान हुई है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ),गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रामगढ़ से…

Read More

इस सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में कमजोरी दिखाने के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव के आसार नजर आ रहे हैं। आज शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 249.82 अंक की छलांग के साथ 52 हजार,693.82 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 53.30 अंक उछलकर 15 हजार,762.70 अंक के स्तर पर खुला। तेजी के साथ खुलने के बाद बाजार में पहले तो उछाल आया, लेकिन शुरुआती पांच मिनट की तेजी के बाद…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 12वें दिन दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये…

Read More

असम-मिजोरम सीमा पर विवाद बना हुआ है. इस विवाद में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए तो वहीं कई पुलिसकर्मियों की जान चली गई. यहां एक पुलिसकर्मी दूसरे पुलिसकर्मी को निशाना बना रहे हैं. असम पुलिस के जवान अपनी जुबान पर अपनी दास्तां बयां करने की कोशिश तो कर रहे हैं लेकिन फिर खुद ही सोच रहे हैं कि आखिरकार उन्होंने जो देखा क्या वह सच था? क्या सच में मिजोरम के पुलिसवालों ने गोली चलाई थी? किसी के सीने में गोली लगी है तो किसी के पैर में जख्म इतने गहरे हैं कि इन्हें गोली निकालने के लिए भी डॉक्टर ने…

Read More

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज पूजा रानी 75 किलोग्राम मिडिलवेट कैटगरी के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। पूजा ने अंतिम 16 के मुकाबले में अपने से 10 साल छोटी अल्जीरिया की इचरक चाईब को 5-0 से शिकस्त दी। दोनों ही खिलाड़ी अपना पहला ओलंपिक खेल रही थी हालांकि पूजा ने अपने अनुभव का भरपूर फायदा उठाया। पूजा के पंचो का अल्जीरियाई खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। पहले और दूसरे सेट में उन्होने चाईब को कहीं भी टिकने का मौका ही नहीं दिया। तीसरे सेट में भी पूजा का जलवा कायम रहा उन्होने मैच और रिंग पर अपनी पकड़…

Read More

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पेगासस जासूसी कांड को लेकर जहां संसद के दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उनका भी फोन हैक हुआ है। ममता बनर्जी का फोन हुआ हैक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरोप लगाया है कि सरकार ने मेरा फोन भी हैक किया है। इतना ही नहीं सरकार ने मेरा ही नहीं टीएमसी नेता अभिषेक और चुनावी रणनीतिकार पीके का भी फोन हैक किया गया है। ऐसे…

Read More

टोक्यो ओलिंपिक-2020 (Tokyo Olympics-2020) में भारत के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहा. कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिली तों कुछ हार भी सामने आईं, हालांकि जिन खिलाड़ियों से जीत की उम्मीद थी उनमें से अधिकतर ने उम्मीदों को जिंदा रखा. दिन की शुरुआत हालांकि खराब रही थी. दिन की शुरुआत में महिला हॉकी टीम को मैदान पर उतरा था और उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह इस मैच में अपने हार के क्रम को तोड़ेगी लेकिन ऐसा हुआ नही. इसके बाद पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने अपना मैच जीत प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. इसके बाद…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने का एक साल पूरा होने के अवसर पर बृहस्पतिवार को शिक्षा व कौशल विकास के क्षेत्र से जुड़े देश भर के नीति नियंताओं, छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई कार्यक्रमों की शुरुआत भी करेंगे। पीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री कार्यक्रम में ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ का शुभारंभ करेंगे जो उच्च शिक्षा में छात्रों के लिए कई प्रवेश और निकास…

Read More

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता और सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के ‘मारूंगा यहां और लाश गिरेगी श्मशान में’ के डायलॉग बोलने के मामले में थोड़ी राहत मिली है। कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना है कि डायलॉग से अशांति नहीं फैलती है और न हिंसा फैलती है। इस मामले में पुलिस ने मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ की थी। उस मामले में कोर्ट से पुलिस जांच प्रगति रिपोर्ट तलब की है। चुनाव प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती के एक डायलॉग के खिलाफ तृणमूल युवा कांग्रेस नेता की ओर से कोलकाता के मानिकतला थाने में भड़काऊ…

Read More

अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में 18 बस यात्रियों की हुई मौत ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। यह यात्री हरियाणा के अम्बाला शहर से एक निजी बस में सवार होकर हिसार पहुंचे थे। हिसार से बिहार जाने वाली बस में यह यात्री उस वॉल्वो बस में सवार हुए जो पहले से ही फुल हो चुकी थी। यात्रियों के मुताबिक 40 लोगों की क्षमता वाली इस बस में जबरन सौ यात्री ठूंस दिए गए। इस हादसे में बचे यात्रियों का कहना है कि वे इस बस में बैठने से इनकार कर रहे थे लेकिन बस…

Read More