रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 23 फरवरी (मंगलवार) और 24 फरवरी (बुधवार) को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को दक्षिण-पूर्वी एवं आसपास के मध्यवर्ती जिलों में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। विभाग की ओर से बताया गया कि 25 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 26 फरवरी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के अंतिम दिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता और गहन तकनीक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हेल्थकेयर, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और अन्य उभरते क्षेत्रों में काम कर रहे भारतीय स्टार्टअप्स की तकनीकी परियोजनाओं और नवाचारों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान स्टार्टअप्स के सीईओ के साथ गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न तकनीकी समाधानों, अनुसंधान और उत्पाद विकास से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। स्टार्टअप्स ने अपने…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन है। आज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर हुए वाद विवाद के बाद सरकार की ओर से जवाब भी दिया जाएगा। सदन की कार्यवाही को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। गुरुवार को सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को लेकर अहम संकेत दिए। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अधिकतम आयु सीमा में छूट देने पर सरकार विचार कर सकती…
बागलकोट (कर्नाटक)। कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान पथराव की घटना से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना शहर के किल्ला ओणी क्षेत्र में उस समय हुई जब जुलूस एक मस्जिद के समीप पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान दो पत्थर जुलूस पर आकर गिरे, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। इस घटना में में हिंदू कार्यकर्ता प्रकाश अरकेरी के सिर में चोट आई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान सब्जी बाजार क्षेत्र में तीन ठेलागाड़ियों में आग लगा दी गई। प्रभावित…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और नागरिकों की भूमिका की सराहना की। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने मिजोरम के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि मिजोरम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। यहां की मजबूत सामुदायिक भावना और विनम्र लोग दया और करुणा जैसे मूल्यों का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मिजो विरासत,…
जामताड़ा। जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना कुमारी और उनके भाई वीरेंद्र मंडल पर सरकार और प्रशासन को बदनाम करने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि विपक्ष अपने घटते जनाधार से घबराकर भ्रामक बयानबाजी का सहारा ले रहा है। जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी प्रत्याशी लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं और जनता…
रांची। आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर आगामी 25 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर में देशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत की ओर से किया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक देव कुमार धान ने शुक्रवार को बताया कि धरना में झारखंड, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के अगुवा एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि धरना के बाद एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को सौंपा जाएगा।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एआई एम्पैक्ट शिखरवार्ता में गुरुवार को वैश्विक नेताओं के समक्ष एआई के नैतिक उपयोग को लकेर तीन सुझाव दिए। इसमें डेटा स्वायत्तता, पारदर्शी नियम और मानवीय मूल्य शामिल रहे। विश्व नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन के दौरान पूर्ण सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शुरुआती वक्तव्य में विश्वास जताया कि यह सम्मेलन वैश्विक एआई इकोसिस्टम के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर इस ‘डिसरप्शन’ को मानवता के सबसे बड़े अवसर के रूप में बदल देना है। नैतिक उपयोग के समुझों पर उन्होंने कहा कि डाटा के मालिकाना हक को सम्मान…
गुवाहाटी। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार काे असम की राजधानी गुवाहाटी में दो दिवीसय दौरे पर पहुंचीं। उनका मकसद आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को तेज करना है। बोरझार में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद, प्रियंका गांधी पूजा करने के लिए सीधे कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हो गयीं। हवाई अड्डे पर असम प्रदेश कांग्रेस पार्टी (एपीसीसी) के अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर जाने के बाद, वह स्क्रीनिंग से जुड़ी कई बैठक की अध्यक्षता…
रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही 11.05 बजे शुरू हुई। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। प्रश्न काल सुचारू रूप से चला। इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों का अब तक पुनर्वास नहीं किया गया है। दो साल से कोई बैठक नहीं हुई है। इस पर जल संसाधन मंत्री हफीजुल अंसारी ने जवाब दिया कि विस्थापितों को पैसा दिया जा रहा है। 13 जगहों पर विस्थापितों को पैसा दिया गया है।…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की तिथि में संशोधन किया है। पहले यह परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। आयोग ने प्रशासनिक कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए अभ्यर्थियों को नई तिथि के अनुरूप अपनी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित…
