नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शिवाजी महाराज को दूरदर्शी नेता, उत्कृष्ट प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और स्वराज के महान समर्थक के रूप में याद किया। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम उस दूरदर्शी नेता, उत्कृष्ट प्रशासक, रणनीतिकार और स्वराज के महानायक को नमन करते हैं। उनका साहस हमें प्रेरित करे, उनका सुशासन हमारा मार्गदर्शन करे और न्याय व आत्मसम्मान की उनकी भावना हमारे समाज को सशक्त बनाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज का…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने पंकज कुमार यादव की एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त समय मांगा गया, जिस पर कोर्ट ने अंतिम मौका देते हुए 24 फरवरी 2026 तक शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह जनहित याचिका झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पिछले 10 वर्षों से निर्मित पुलों के टूटने से संबंधित है। जिसमें ग्रामीण विकास विभाग को जवाब दाखिल करना था। कोर्ट ने कहा कि यदि ग्रामीण विकास विभाग के…
रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इससे पहले विधानसभा परिसर में राज्यपाल गंगवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं विधानसभा सचिव अविनाश कुमार ने राज्यपाल को बुके देकर सम्मानित किया। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने माननीय सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट सत्र राज्य की विकास दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। बजट सत्र केवल आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने का मंच नहीं है, बल्कि यह राज्य की विकास यात्रा का मार्गदर्शक दस्तावेज होता है। स्पीकर ने कहा…
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटें के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। सभी सीटों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी और 16 मार्च को मतदान होगा। इसी दिन नतीजे की भी घोषणा की जाएगी। आयोग ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। आयोग का कहना है कि इन सभी राज्यसभा सदस्यों का साल का कार्यकाल अप्रैल माह में समाप्त होने जा रहा है। इन 37 सीटों में महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल की पांच, असम की तीन,…
पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर दस में बुधवार की सुबह पूजा करने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अनिता चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह काशीडीह लाइन नंबर दस स्थित अपने घर से सुबह घर के पीछे स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार दो युवक आए। जब तक वह कुछ…
मुजफ्फरपुर। पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। मुजफ्फरपुर जिले के मानवाधिकार मामलों के जानकार मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा के द्वारा बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दर्ज याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मामले को अति गंभीर माना है। आयोग ने मामले में एसएसपी पटना को नोटिस जारी किया है और आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट की मांग की है। विदित हो कि मृत छात्रा बिहार के जहानाबाद जिले की निवासी थी, जो पटना के मुन्नाचक कंकड़बाग स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।…
रांची। बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष यातायात दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत अब शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे के बजाय सुबह 8 बजे से ही तैनात रहेंगे, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। उनके निर्देश के बाद यातायात पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक एसपी) राकेश सिंह ने नगर क्षेत्र…
विशेष भाजपा की नजर 174 हिंदू बहुल सीटों पर रहेगी फिलहाल 120 मुस्लिम बहुत सीटों में, ममता की झोली में 110 मुस्लिम वोट बैंक भाजपा की जीत में दीवार, तो हिंदू वोट बैंक कर सकता है खेला कम मार्जिन वाली सीट फैक्टर टीएमसी के लिए डर, तो भाजपा के लिए रोशनी का विषय डेढ़ करोड़ वोटरों के रिकॉर्ड में गड़बड़ियां, एसआइआर में 68 लाख नाम हट सकते हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। ठीक 10 साल पहले, यानी 2016 में भाजपा 2014 की बंपर जीत के बाद उत्तर भारत से बाहर अपने विस्तार…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (एफआइआर), पुलिस जांच और किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक जारी रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को जवाब का अध्ययन करने के लिए समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 24 फरवरी निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त समय की मांग की गयी, जिसे न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने स्वीकार कर लिया। इडी की ओर से अधिवक्ता सौरभ…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत मध्य कोलकाता के एक होटल से छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह उस वक्त हुई जब पार्क स्ट्रीट थाना पुलिस की एक विशेष टीम ने कॉलिन स्ट्रीट स्थित होटल में छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए सभी युवक बांग्लादेश की पूर्व सत्ताधारी पार्टी, आवामी लीग से जुड़े बताए जा रहे हैं। वीजा की अवधि हुई समाप्त, फिर भी नहीं लौटे स्वदेश पुलिस जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी पिछले साल बांग्लादेश में मची राजनीतिक उथल-पुथल और अशांति के दौरान…
काठमांडू: विद्युत वाहन (ईवी) क्रांति में नेपाल ने दुनिया को चौंका दिया है। वर्ष 2025 में वैश्विक स्तर पर नई कारों की बिक्री के मामले में नेपाल 73 प्रतिशत ईवी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि यूरोपीय देश नॉर्वे 97 प्रतिशत बिक्री के साथ शीर्ष पर रहा। यह उपलब्धि उस समय हासिल हुई जब 2019 में नेपाल में ईवी की हिस्सेदारी मात्र 8 प्रतिशत थी। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी और एम्बर के आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2025 के बीच नेपाल में ईवी बिक्री में 61 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई है। इस अवधि में फिनलैंड…
