नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज दिन के पहले सत्र के कारोबार में गिरावट का रुख बना हुआ है। सोना आज 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के भाव में सौ रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक कमजोरी दर्ज की गई है। सोने के भाव में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,56,430 रुपये से लेकर 1,56,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,43,390 रुपये से लेकर 1,43,540…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक अहम मामले में अंतरिम आदेश पारित करते हुए Pharm.D (डॉक्टर ऑफ फार्मेसी) डिग्रीधारी अभ्यर्थी मन्नू कुमार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने आदेश दिया कि याचिकाकर्ता का आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार किया जाए, हालांकि परिणाम अदालत की अनुमति के बिना घोषित नहीं होगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आन्या ने पैरवी करते हुए बताया कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जारी विज्ञापन में केवल “डिग्री इन फार्मेसी” लिखा गया था, जिसमें यह स्पष्ट नहीं था कि यह…
हजारीबाग, झारखंड: नगर निगम चुनाव के बीच जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां करोड़ों रुपये की खरीदी गई निगम गाड़ियां पिछले दो-तीन सालों से कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। सफाई, जलापूर्ति और अन्य नगर सेवाओं के लिए खरीदे गए ये वाहन आज भी निगम परिसर में जस के तस खड़े हैं, जबकि इनके ड्राइवर और मैकेनिक नियमित वेतन ले रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि डीजल और सर्विसिंग के नाम पर भी खर्च दिखाए जाने की चर्चा है, मगर जमीनी हकीकत में ये गाड़ियां सड़क पर नहीं उतर पाई…
नई दिल्ली: देशभर में आज से केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई। छात्रों में जहां उत्साह नजर आया, वहीं अभिभावक बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते दिखे। इस वर्ष कुल 43 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 10वीं कक्षा के लिए 25,08,319 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। वहीं…
भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक यानी दसवीं की परीक्षा की शुरुआत मंगलवार से हो गई है। इसको लेकर जिले भर में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों पालियों में कुल 46 हजार 243 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि नकल और अव्यवस्था पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। इस बार परीक्षा की खास बात…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और लिवाली शुरू कर दी, जिससे बाजार की स्थिति में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के…
रांची। रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान बबलू गंजू के रूप में हुई है, जो पुंदाग इलाके में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बबलू गंजू देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसका शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। जॉर्ज वाशिंगटन के जन्मदिन के मौके पर कल अमेरिकी बाजार बंद थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यह सूचकांक फिलहाल 153.69 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 49,347.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज फिलहाल मिला-जुला कारोबार हो रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की तेजी…
रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रामगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक में भाग लिया। गांव आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे तथा सामुदायिक समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक के दौरान गांव और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नेमरा पहुंचने पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।…
खूंटी। नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कमीशनखोरी बंद होने के डर से राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव कराने से कतरा रही थी। भाजपा के आंदोलन और उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार चुनाव करने पर विवश हुई है। मरांडी सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी के समर्थन में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, चुनाव संयोजक काशीनाथ महतो आदि ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि…
नई दिल्ली। मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कथित शूटर समेत छह आरोपितों को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, तकनीकी सर्विलांस और लगातार छापेमारी के बाद आरोपितों की पहचान कर उन्हें दबोचा गया। इस ऑपरेशन को हरियाणा एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। झज्जर से हुई गिरफ्तारी जांच में सामने आया है कि चार आरोपितों को झज्जर जिले के माछरौली थाना क्षेत्र के अमादलपुर गांव से पकड़ा गया। मुख्य आरोपी रितिक यहां एक निर्माणाधीन साइट पर…
