कोरोना संकट के बीच इस महीने के अंत में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार की ओर से दी गई मंजूरी पर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है. सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है. जस्टिस आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वत: संज्ञान लिया है और यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है. इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी.
Author: shivam kumar
वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक टूटा गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 104.99 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 52,664.74 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 31.80 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 15,780.55 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट मारुति में हुई।
देहरादूनः कुंभ में हुई फजीहत से सीख लेते हुए उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की यहां राज्य सचिवालय में कांवड़ यात्रा के संबंध में हुई एक बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने संवाददाताओं को बताया, ”हरिद्वार को हम कोरोना वायरस महामारी का केंद्र नहीं बनाना चाहते और लोगों का जीवन हमारे लिए प्राथमिकता है जिससे हम खिलवाड़ नहीं कर सकते।” धामी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से बातचीत करने…
केंद्र सरकार लोगों से यह अपील कर रही है कि लोग वैक्सीन लगाएं और खुद को कोरोना से सुरक्षित रखें। देशभर में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच कई जगहों पर वैक्सीन की कमी है। इसे लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जुमले हैं, वैक्सीन नहीं!”
नयी दिल्ली: भारत में कोविड-19 के एक दिन में 38,792 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,09,46,074 हो गयी जबकि 624 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,11,408 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,29,946 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 2,832 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के लिए 19,15,501…
गोवा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और उत्तराखंड के बाद अब गोवा में फ्री बिजली देने का एलान किया है. केजरीवाल में गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है. साथ ही बिजली के पुराने सारे बिल माफ करने का भी वादा किया है. गोवा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी. बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे. हम 24 घंटे बिजली देंगे. किसानों को खेती…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक डॉलर प्रति बैरल से अधिक की तेजी के बावजूद बुधवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। सोमवार को पेट्रोल के दाम 28 पैसे बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में सोमवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रुपये और मुंबई में 107 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को घोषणा की कि पहली बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें पंजाबी और मलयालम नए जोड़े गये हैं। इसके साथ ही मध्य पूर्व में भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए कुवैत में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए पहली बार नया परीक्षा केंद्र खोला गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने मंगलवार को ट्वीट किया, “एनईईटी (यूजी) 2021 के लिए पंजीकरण आज (13 जुलाई) शाम 5 बजे से http://ntaneet.nic.in पर शुरू हो गया है। मध्य पूर्व में भारतीय छात्र समुदाय की सुविधा के लिए नीट (यूजी) परीक्षा…
राजधानी में कोचिंग से जुड़े 7000 टीचिंग और नन टीचिंग स्टाफ की जीविका पर आफत दयानंद राय रांची। कोरोना महामारी ने राज्य में चल रहे कोचिंग संस्थानों की कमर तोड़ दी है। हाल ये है कि राजधानी में चल रहे करीब 1600 कोचिंग सेंटर में से 950 कोचिंग सेंटर बंद हो चुके हैं। जो कोचिंग सेंटर बचे हुए हैं उनमें भी ताला लटका हुआ है क्योंकि अनलॉक सिक्स में भी झारखंड सरकार ने अब तक कोचिंग संस्थानों को खोलने की इजाजत नहीं दी है। झारखंड कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जयसवाल ने बताया कि झारखंड में बड़े-छोटे मिलाकर कुल 10-11…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले 15 एथलीट्स के साथ चर्चा की. पीएम ने चर्चा के दौरान सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी को बिना दबाव के खेलने का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि, ”पूरे देश को आपसे उम्मीदें हैं और आप लोग देश का नाम रोशन करेंगे.” पीएम मोदी ने कहा कि, ”आप सभी को उम्मीदों के बोझ से दबाव महसूस नहीं करना. आप सभी अपना 100 प्रतिशत देकर मेडल जीतने की कोशिश करें. उम्मीद है कि आप इस बार देश के लिए मेडल लाएंगे. आप सभी को बहुत…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर दिखाई दे रही है…हमें एकजुट होकर यह सुनिश्चति करना पड़ेगा कि हमारे देश में तीसरी लहर ना आए. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कहा कि तीसरी वेव कब आएगी, इसकी बजाय ये चर्चा होनी चाहिए कि इसे आने से कैसे रोका जाए. वीके पॉल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “पीएम ने कहा कि ये हम पर निर्भर करता है कि हम…
