Author: shivam kumar

कोलकाता, 15 जुलाई। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के हरिदेवपुर थाना इलाके से पकड़े गए जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तीन आतंकियों के एक और सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 38 वर्षीय लालू सेन उर्फ राहुल कुमार के तौर पर हुई है। वह उत्तर 24 परगना के बारासात नगर पालिका क्षेत्र का रहने वाला है। एसटीएफ के उपायुक्त आईपीएस वी सोलमन नेशाकुमार ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई की रात राहुल को गिरफ्तार किया गया है। इसने आतंकियों को फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवाओं का कौशल विकास एक राष्ट्रीय जरूरत है और यह आत्मनिर्भर भारत का बहुत बड़ा आधार है। सरकार पिछले 6 वर्षों से नए संस्थान और पूर्ण क्षमता के साथ कौशल विकास मिशन को गति प्रदान करने में लगी है। विश्व युवा कौशल दिवस पर देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार कौशल से जुड़ी हर तरह की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है जिसके परिणामस्वरूप आज देश में 1.25 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है।…

Read More

नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। वायदा बाजार के साप्ताहिक सेटलमेंट के दिन आज भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ ठोस शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों का शुरुआती कारोबार बढ़त के साथ हरे निशान में हो रहा है। आज बीएसई के सेंसेक्स ने 64.84 अंक की बढ़त के साथ 52,968.89 अंक के स्तर से अपना कारोबार शुरू किया। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.20 अंक की मजबूती के साथ 15,872.15 अंक के स्तर पर खुला।इसके पहले बुधवार को भी शेयर बाजार ने अच्छी तेजी दिखाई थी। सेंसेक्स कल दिन…

Read More

तिरुवनंतपुरम: केरल में जीका वायरस का खौफ बढ़ता ही जा रहा है. अब पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 28 हो गई है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया, केरल के अनायरा में दो, कुन्नुकुझी-पट्टम-पूर्वी किले में एक-एक व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया क्योंकि राज्य में जीका वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. जीका प्रभावित क्षेत्र चिन्हित, मच्छरों को खत्म करने के कदम उठाए जा रहे केरल की स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष से कहा कि पूर्वी लद्दाख में मौजूदा हालात के लंबे समय तक बने रहने से दोनों देशों के संबंध नकारात्मक तरीके से प्रभावित हो रहे हैं। जयशंकर ने ताजिकिस्तान के दुशांबे में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। सितंबर 2020 में मॉस्को में अपनी पिछली बैठक को याद करते हुए, विदेशमंत्री ने उस समय हुए समझौते का पालन करने और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने की प्रक्रिया…

Read More

भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अब दूसरे देशों की तुलना में कम है. हालांकि संकट अभी टला नहीं है. हर दिन करीब 40 हजार नए लोग संक्रमित हो रहे हैं. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,806 नए कोरोना केस आए और 581 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 39,130 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2095 एक्टिव केस बढ़ गए. वर्तमान में कोरोना एक्टिव केस चार लाख से ज्यादा हैं. देश में 4 लाख 32 हजार लोग अभी भी कोरोना…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ‘मन की बात’ में मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी का जिक्र किया. ओलंपिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों का जिक्र किया. रांची में फरवरी महीने में राष्ट्रीय एथलेटिक चैम्पियनशिप हुई थी. इसी में प्रियंका गोस्वामी ने ओलंपिक का टिकट कटा लिया था. उन्होंने पैदल चाल प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर की वॉक 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूरी कर न केवल रिकॉर्ड बनाया, बल्कि गोल्ड मेडल भी जीता. प्रियंका को बीते दिनों रानी लक्ष्मी बाई अवॉर्ड भी दिया गया था. प्रियंका गोस्वामी को ये पुरस्कार राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों को देखते हुए…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंच रहे हैं. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को 1500 करोड़ से भी अधिक की सौगात देने जा रहे हैं. वह यहां आज कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी काशी को सौगात के साथ उत्तर प्रदेश में चुनावी रण का आगाज करने वाले हैं. जो योजनाएं लोकार्पित होने जा रही है, उसकी झांकी पूरे बनारस में दिखाई दे रही है. किस तरीके से बनारस बदल रहा है, इसका उदाहरण भी बनारस की सड़कों पर देखने को मिल रहा है.…

Read More

 देशभर में कोरोना की तीसरी लहर (Coronavirus 3rd Wave) को लेकर संकेत मिलने लगे हैं. कई एक्सपर्ट्स और सरकार लोगों को बार-बार चेतावनी दे रहे हैं. लेकिन, इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में लोग मानने को तैयार नहीं हैं. कोरोना नियमों की खुलेआम लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है. कई राज्यों के डेटा इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि देश में जल्द तीसरी लहर आ सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना की ‘R’ रेट में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है. आखिर क्या है ‘R’ रेट? और क्यों इस वक्त कोरोना को लेकर हर किसी…

Read More

देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। तेल के दाम फिर बढ़ गए हैं। पेट्रोल के भाव में 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, डीजल की कीमत 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check…

Read More

 जम्मू स्थित वायुसेना (Indian Airforce) के हवाई अड्डे पर बीती रात एक और ड्रोन(Drone In Jammu Kashmir) देखा गया है. गौरतलब है कि पिछले महीने वायुसेना के अड्डे पर दो ड्रोन से हमला किया गया था. हालांकि इस विस्फोट में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था और दो जवानों को हल्की चोटें आई थीं. इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को…

Read More