सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एटीएस के ऑपरेशन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही ऐसा क्यों होता है. यूपी विधानसभा आमचुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है. मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि ”यूपी पुलिस का लखनऊ में आतंकी साजिश का भण्डाफोड़ करने व इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है और उचित कार्रवाई होनी चाहिए. वरना इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी…
Author: shivam kumar
देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है, जिसके चलते आज यानी सोमवार को कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई है. लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों को अभी भीषण गर्मी के बीच मानसून का इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के सीनियर वैज्ञानिक के जेनामनी ने कहा कि मानसून ने राजस्थान के अधिकांश हिस्सों पंजाब के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है. दिल्ली के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रायद्वीपीय भारत, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों…
लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और विधायक सिमरजीत बैंस के खिलाफ पंजाब के लुधियाना में बलात्कार के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की. हालांकि सिमरजीत बैंस अभी गायब हैं. सिमरजीत बैंस के खिलाफ 10 जुलाई 2021 को एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि अभी तक विधायक सिमरजीत बैंस की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वहीं अकाली दल की तरफ से आज लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया गया. बड़ी संख्या में अकाली दल के कार्यकर्ता और महिलाएं पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन…
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार मुंबई और आसपास के इलाकों में फैले ड्रग रिंग्स को तोड़ने में सख्ती से जुटी हुई है. NCB के कई आपरेशन अब आम लोगो मे उम्मीद जगा रहे है कि NCB के कड़े रुख से उनके इलाके के बच्चो और युवाओं को ड्रग्स से बचाया जा सकता हैं. मुंबई के नागपाड़ा और माहिम इलाके के NCB ने ऐसे 2 अलग अलग आपरेशन को अंजाम दिया जिसमें स्थानीय लोगो का सहयोग मिला. NCB मुंबई के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया, ”11 जुलाई के दिन एनसीबी मुंबई ने मुंबई के नागपाड़ा में एक अभियान शुरू किया और…
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के साउथ मुंबई स्थित घर को सील कर दिया गया है। दरअसल साउथ मुंबई में स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में कोरोना के कई मामले मिले हैं जिसके बाद बीएमसी ने इस बिल्डिंग को सील कर दिया है। बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने बताया कि अल्टमाउंट रोड पर स्थित अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है, सुनील शेट्टी का पूरा परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। इस पूरे मामले में बीएमसी की ओर से जल्द ही विस्तृत आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। हाल ही में शेयर किया था वीडियो बता दें कि सुनील शेट्टी को अपनी…
गुजरात के अहमदाबाद शहर में भगवान जगन्नाथ की 144वीं रथयात्रा सोमवार सुबह शुरू हो गयी। हालांकि कोविड-19 के मद्देनजर लोगों को इसमें भाग लेने से रोकने के लिए यात्रा के मार्ग में लगाए गए कर्फ्यू के कारण इस बार की रथयात्रा को लेकर उत्सव की उमंग और भीड़ नदारद है। लगभग 100 ट्रकों, हाथियों, अखाड़ों और गायन मंडलियों के सामान्य काफिले के बजाय इस साल की यात्रा में केवल तीन रथ शामिल हैं, जिन्हें खलासी समुदाय के लगभग 100 युवा खींच रहे हैं। इसके अलावा चार से पांच अन्य वाहन शामिल हैं। थयात्रा के पूरे मार्ग पर सुबह से दोपहर…
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट विस्तार के जरिए यूपी के जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के बाद अब खुद सूबे के सियासी मैदान में उतरकर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद शुरू करने जा रहे हैं. मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी से यूपी मिशन का आगाज कर सकते हैं, जिसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है. काशी से ‘मिशन 2022’ का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के इसी सप्ताह में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा कर सकते हैं, जिसे…
तीन दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के जन्मदिन के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने उनके घर गई थीं। तब से प्रदेश की राजनीति में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि ममता ने उन्हें राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया है। हालांकि सौरभ ने फिलहाल राजनीति में जाने से मना कर दिया है। सौरभ ने फिलहाल राजनीति में जाने से किया है मना तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता इस बात से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि ममता दीदी हमेशा सौरभ को पसंद करती…
राजस्थान के जयपुर, धौलपुर, कोटा, बारां और झालवाड़ जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से कुल 19 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात बच्चे भी शामिल हैं। सबसे बड़ी घटना राजधानी जयपुर में आमेर महल में बने वॉच टावर पर बिजली गिरने से हुई जिसमें 10 सैलानियों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख सहायता राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। चार लाख की सहायता आपदा…
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37154 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 724 लोगों की संक्रमण के चलते जान गई है. वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.22 पर पहुंच गया है. देश में इस वक्त 4,50,899 एक्टिव केस हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना वायरस के लिए 14,32,343 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,23,17,813 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. देश में कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़कर 3,08,74,376 पर पहुंच गया है. अब कुल रिकवर हुए मामलों की संख्या 3,00,14,713 पर पहुंच गई है.…
सर्बिया के 34 वर्षीय नोवाक जोकोविच ने विंबलडन-2021 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक रोमांचक मुकाबले में इटली के माटियो बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से मात दी। वे लगातार तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम करने में सफल रहे हैं। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने छठी बार विंबलडन का खिताब अपने नाम किया है। ऐसा कर उन्होंने विश्व महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने ग्रैंड स्लैम के कुल 20 खिताब अपने नाम दर्ज कर लिये हैं। वहीं इटली के माटियो बेरेटिनी…
