Author: shivam kumar

उत्तर प्रदेश सरकार की राय है कि प्रस्तावित मसौदे का हर कोई स्वागत करेगा. वहीं विपक्ष ने इसे चुनाव के पहले लोगों का ‘ध्यान भटकाने की एक कोशिश’ बताया है. राज्य के विधि आयोग ने चर्चा में आये ‘उत्तर प्रदेश पॉपुलेशन (कंट्रोल, स्टेबलाइज़ेशन एंड वेलफ़ेयर) बिल’ का मसौदा तैयार किया है. मसौदे में इस बात की सिफ़ारिश की गई है कि ‘दो बच्चों की नीति’ का उल्लंघन करने वालों को स्थानीय निकाय के चुनाव में हिस्सा लेने की इजाज़त नहीं हो. उनके सरकारी नौकरी में आवेदन करने और प्रमोशन पाने पर रोक लगाई जाये. उन्हें सरकार की ओर से मिलने…

Read More

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 41506 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,38 95,716 हुई। मरने वाले की संख्या 895 है। देश में कोविड-19 के एक दिन में 41,506 नये मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 3,08,37,222 हुए, वहीं 895 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,08,040 हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 4,54,118 हुई।उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने अंग्रेजी-देसी शराब की 4 हजार पेटियों पर बुलडोजर चलवा दिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई रामनगर थाने के अंतर्गत की है. बीते तीन वर्षों में जितनी भी शराब की बोतलें जब्त की गई थीं, उन्हें देखते ही देखते पुलिस ने तबाह करा दिया. शराब की ये बोतलें 37 मुकदमों में जब्द की गईं थीं. शराब से भरी चार हजार पेटियों को जेसीबी और बुलडोजर चढ़ाकर नष्ट कर दिया गया. ऐसी कार्रवाई वाराणसी में पहले कभी नहीं हुई थी, जब इतनी…

Read More

केंद्र सरकार (Central Government) ने शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) को बताया है कि सभी राज्यों को परामर्श भेजा गया था कि जहां लॉकडाउन (Lockdown) में छूट दी गई है, वहां पर भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) जैसे कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन किया जाए. हाई कोर्ट में दाखिल किए गए जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा, ”19 जून और फिर 28 जून को एमएचए ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की थी.” केंद्र ने हाई कोर्ट को यह भी बताया कि उसने सभी राज्यों को कोरोना से जुड़े निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है.…

Read More

पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कई मामलों में देखा गया है कि कर्तव्य अवधि के दौरान पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी वर्दी के बजाय अन्य परिधानों में होते हैं. यही नहीं वर्दी धारण करने का तरीका एवं उसका रखरखाव भी निर्धारित मापदंडों के मुताबिक नहीं होता है. ऐसा करने से ना केवल वर्दी के प्रति असम्मान प्रतीत होता है बल्कि आमजनों में पुलिस की छवि भी धूमिल होती है. ऐसे में बेहतर पुलिसिंग में वर्दी के महत्व देखते हुए सरकार द्वारा पुलिस बल के सभी अधिकारी और कर्मी को कर्तवय अवधि के दौरान…

Read More

पुलिस ने जिस फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है वह लोगों को लुभावने ऑफर देता था और लोगों की मेहनत की कमाई को उनके बैंक से मिनटों में खाली कर देता था। ऐसे एक नहीं बल्कि दो-दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने जिन फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है उनमें से एक कॉल सेंटर रोहिणी तो दूसरा कॉल सेंटर गुरुग्राम में फर्जी तरीके से चलाया जा रहा था। यह फर्जी कॉल सेंटर लोगों को सस्ते फोन, लकी ड्रा और कुछ ऐसे ही ऑफर देते थे जिससे लोग आसानी से बैंकों…

Read More

जम्मू कश्मीर में शनिवार तड़के हुई बारिश के बाद तीन सौ किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है। हाईवे पर जगह-जगह हुई लैंडस्लाइडिंग से राजमार्ग दोनों तरफ से गाड़ियों के लिए ठप्प है। रामबन के पास भारी भूस्खलन के कारण गाड़ियों की आवाजाहीरोक दी गई है। जम्मू-श्रीनगर को चैड़ा करने का काम जारी है। ऐसे में जगह-जगह पहाड़ों की कटाई का काम और सड़क निर्माण का काम जारी है। बारिश के कारण पहाड़ों से पस्सियां गिरने से हाईवे बंद हो गया है। प्रशासनिक अमला राजमार्ग को बहाल करने में जुटा है। वहीं रामबन इलाके में बन रही सुरंग का भी…

Read More

बोकारो: चास थाना क्षेत्र स्थित चीरा चास फेज वन वास्तु विहार अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग दंपती ने चाकू, ब्लेड से नश काट सुसाइड का प्रयास किया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा हुआ है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। इसमें परिवार के किसी भी आदमी का कोई दोष नहीं है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। सुसाइड की वजह अकेलापन और डिप्रेशन माना जा रहा है।…

Read More

हजारीबाग: चौपारण थाना से 2 किमी दूर नावाडीह डोमाडाडी तालाब में शनिवार को दो युवकों का शव बरामद किया गया। दोनों शुक्रवार से अपने घर से लापता थे। दोनों ही शराब पीने के आदि थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि शराब के नशे में दोनों तालाब के गहरे पानी में गिर गए होंगे और यही डूबने से उनकी मौत हो गई होगी। मृतकों की पहचान सिकंदर भुइयां और ललन भुइयां पपरो रोड चौपारण निवासी के रूप में की गई। दोनों अक्सर शराब के नशे में धुत रहा करते थे। सुबह जब लोग तालाब की ओर पहुंचे तो उन्हें…

Read More

NEW DELHI: चीन की सेना अब तिब्बती क्षेत्र के रहने वाले वाले युवाओं को सेना में भर्ती कर उन्हें ट्रेनिंग दे रही है। इनकी ट्रेनिंग भी भारत से सटी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के करीब करवाई जा रही है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि तिब्बतियों के भर्ती टेस्ट में सबसे पहले उनकी वफादारी परखी जा रही है। इसके अलावा चीनी भाषा को सीखना, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को सर्वोच्च मानना अनिवार्य किया गया है। इन युवाओं से कहा गया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नियमों को सबसे ऊपर मानें, फिर चाहे वो उनके दलाई लामा ही क्यों ना…

Read More

श्रीनगर: भारतीय सेना ने असम राइफल्स की महिला सैनिकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें पुरुष जवानों के सहयोग के लिए कश्मीर में तैनात किया गया है। इनकी तैनाती मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में हुई है, जहां वे आतंकवाद विरोधी अभियानों में जवानों का साथ दे रही हैं। महिलाओं और बच्चों की तलाशी के लिए ये सुरक्षाकर्मी मोटर-व्हीकल चेकप्वॉइंट्स पर तैनात हैं। साथ ही वो कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) के दौरान घर-घर की तलाशी में भी मदद करती हैं। महिला सुरक्षाकर्मी ज्योत्सना कहती हैं कि अभियान के दौरान हम ध्यान रखते हैं कि इससे महिलाओं को समस्या का…

Read More