हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है. शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है. कहा कि देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे. दरअसल, तीन महीने में दो बार कोरोना से ठीक होने के बावजूद वीरभद्र 23 अप्रैल से आईजीएमसीएच में भर्ती थे. 87 साल के वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके थे. वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक, पांच…
Author: shivam kumar
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई जोर पकड़ती नजर आ रही है। कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने के साथ ही सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में कुल मिलाकर पांच दहशतगर्दों का खत्म कर दिया है। जानकारी के अनुसार दक्षिणी कश्मीर में बुधवार की देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर यह अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने समर्पण करने के बजाय फायरिंग जारी रखी। दोनों…
दूसरी लहर में डेल्टा प्लस, डेल्टा और कप्पा वैरिएंट ने जमकर तबाही मचाई थी। 30 मरीजों के नमूनों की जीनोम सीक्वेसिंग जांच में इसका खुलासा हुआ है। इनमें 27 में डेल्टा, दो में डेल्टा प्लस और एक मरीज में कप्पा वैरिएंट का नया स्वरूप मिला है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी की टीम ने इन मरीजों के नमूने अप्रैल और मई माह में लेकर जीनोम सीक्वेसिंग के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव (आईजीआईबी) दिल्ली भेजा था। बुधवार को दिल्ली के संस्थान से रिपोर्ट बीआरडी के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग को मिली। पहली से दो गुना घातक रही दूसरी लहर कोरोना की पहली…
कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है. हर दिन औसतन 45 हजार नए कोरोना केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,892 नए कोरोना केस आए और 817 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 44,291 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 784 एक्टिव केस बढ़ गए. कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति- कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 7 लाख 9 हजार 557 कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 98 लाख 43 हजार 825 कुल एक्टिव केस- 4 लाख 60 हजार 704 …
रांची। कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी का केंद्र में मंत्री बनना तय हो गया है। झारखंड भाजपा के प्रभारी रहे भूपेंद्र यादव भी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए जा रहे हैं। इन दोनों के साथ कुल 43 नए मंत्री बनाए जा रहे हैं। ये है मंत्री बननेवाले नेताओं की सूची ज्योतिरादित्य सिंधिया नारायण राणे सबार्नंद सोनोवाल अन्नपूर्णा देवी भूपेंद्र यादव डॉक्टर वीरेंद्र कुमार रामचंद्र प्रसाद सिंह अश्विनी वैष्णव पशुपति कुमार पारस किरण रिजिजू राजकुमार सिंह हरदीप सिंह पुरी मनसुख मांडविया पुरुषोत्तम रुपाला जी किशन रेड्डी अनुराग सिंह ठाकुर पंकज चौधरी अनुप्रिया सिंह पटेल डॉ सत्यपाल…
New Delhi : केन्द्रीय कैबिनेट में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल और विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री पद के संभावित चेहरों के साथ अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे. इस बैठक की एक फोटो सामने आई है, जिससे काफी हद तक कैबिनेट कैसा हो सकता है इसकी तस्वीर साफ होती दिख रही है. इस फोटो में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल…
कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नंदीग्राम विधानसभा चुनाव के नतीजे को चुनौती देने वाली याचिका से कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश कौशिक चंदा ने खुद को अलग कर लिया है। लगे हाथ न्याय व्यवस्था को कलुषित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बतातें चलें कि ममता बनर्जी की एक याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। ममता ने नंदीग्राम विधानसभा चुनाव के नतीजे को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। मुख्यमंत्री के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें पेश की थी और हाईकोर्ट ने…
रांची। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की तरफ से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक-इंटरमीडीएट स्तर) संचालन नियमावली 2015 में संशोधन किया जा रहा है। नये नियमावली के तहत अब झारखंड राज्य में मैट्रिक और इंटर स्तर की नियुक्तियों के लिए वो ही अप्लाई कर सकेंगे। जिन्होंने झारखंड से ही मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं को पास किया है. मतलब मैट्रिक स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन वो ही कर सकते हैं, जिन्होंने मैट्रिक झारखंड से पास की है और इंटर स्तर की परीक्षाओं के लिए भी इंटरमीडिएट झारखंड से ही पास करना अनिवार्य हो जाएगा. कार्मिक विभाग की…
नई दिल्ली। आज होने वाले मंत्रिमंडल में बदलाव से पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस क्रम में आज आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से देबोश्री चौधरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत अनेक मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। इसमें महाराष्ट्र कोटे से मंत्री राव साहब दानवे और संजय दोत्रे का भी नाम शामिल है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने भी मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। मोदी सरकार में उर्वरक और रसायन मंत्री गौड़ा कर्नाटक से सांसद…
देश में कोरोना वायरस को खत्म के करने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 1.67 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराक उपलब्ध है। मंत्रालय ने बताया कि सभी स्रोतों के जरिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 37.43 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक अब तक उपलब्ध कराई गई है और आगे 48,65,110 खुराक भेजे जाने की प्रक्रिया में है।मंत्रालय ने बताया कि इसमें से बर्बाद खुराक समेत कुल खपत 35,75,98,947 खुराक शामिल है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का…
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने आज यानी 7 जुलाई की सुबह 7.30 बजे आखिरी सांस लेकर देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक्टर की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक युग का अंत हुआ है। वेटरन एक्टर के चाहने वाले और मनोरंजन जगत के सितारे लगातार पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते देखे जा रहे हैं। इसी लिस्ट में अब बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) भी भावुक होकर दिलीप कुमार को ट्रिब्यूट देते देखे गए हैं। सलमान खान (Salman Khan Instagram) ने दिलीप कुमार के निधन पर भावुक होते हुए उनके साथ…
