सुदेश। तीन अक्षरों का यह नाम न सिर्फ राजनीति की एक नयी परिभाषा गढ़ रहा है, बल्कि यह भी साबित किया है कि व्यक्तित्व में दम हो तो सफलता खुद-ब-खुद उसके पीछे चली आती है। झारखंड में रघुवर राज को छोड़ दें तो कोई भी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पायी और खंडित जनादेश की स्थिति में सुदेश महतो की आजसू कई सरकारों के लिए अहम रही। यही वजह है कि झारखंड बनने के बाद से राज्य में बननेवाली अधिकांश सरकारों में सुदेश किंगमेकर की भूमिका में रहे। आजसू सुप्रीमो ने न सिर्फ खुद के दम…
Author: shivam kumar
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय एकात्मता के लिए बलिदान देनेवाले राजनेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही थे। मंगलवार को ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। अपने नयी दिल्ली स्थित आवास पर उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ आंदोलन करते हुए अपना बलिदान दिया। मोदी सरकार…
रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस भवन में आउटरीच अभियान की समीक्षा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष ने नियंत्रण कक्ष के सभी सदस्यों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सभी जिलों में चल रहे अभियान को लेकर सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। उन्हें लगातार मॉनिटरिंग कर डाटा कलेक्शन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कोरोना योद्धाओं द्वारा घर-घर जाकर किये गये सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों को सही तथ्यों के साथ सौंपने का निर्देश भी दिया। बाद में इस रिपोर्ट को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपा…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने आईसीसी की हालिया वनडे रैंकिंग में एक बार फिर चार पायदान चढ़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. मिताली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में टॉप पर पहुंची हैं. इंग्लैंड के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन भले ही भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान मिताली राज ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन…
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने गुरुद्वारा के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सफेद पगड़ी पहनी और पंजाबी समुदाय के लोगों को ‘सत श्री अकाल’ कहकर बधाई दी. एक कार्यक्रम के दौरान महामारी की वजह से पैदा हुए हालात में उनके योगदान को लेकर सिख समुदाय की उन्होंने तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि सिंगापुर में गुरुद्वारों के सदस्यों ने इस कठिन समय पर जरूरतमंद लोगों की बिना उसका धर्म, जाति या पृष्ठभूमि देखे उनकी मदद की. प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंगापुर के बहु-धार्मिक परिदृश्य में सिलाट रोड गुरुद्वारा एक चमकता हुआ प्रतीक है. गुरुद्वारा ने भक्तों के लिए…
देश में कोराना को हराने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए नए दिशानिर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय भी लोगों को कोरोना की दूसरी लहर के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने ताजा आंकड़े पेश करते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के 80 फीसदी नए मामले 90…
देश से कोरोना का असर खत्म नहीं हुआ है, बल्कि कुछ इलाकों में यह फिर सिर उठा रहा है। असम में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने सात जिलों में सात जुलाई यानी बुधवार से अगली सूचना तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। इन जिलों में रहेगा लॉकडाउन, 24 घंटे कर्फ्यू गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, लखीमपुर, सोनितपुर, विश्वनाथ और मोरीगांव में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान 24 घंटे कर्फ्यू लागू रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठान, रेस्तरां, दुकानें बंद रहेंगी। अंतरराज्यीय परिवहन पर प्रतिबंध रहेगा सार्वजनिक और निजी परिवहन पर प्रतिबंध लागू रहेगा। अंतरराज्यीय आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है। असम…
रांची। सरेंडर कर चुके कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन की जमानत याचिका पर एनआइ की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ठकअ की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा. समय मांगे जाने के आग्रह को अदालत ने स्वीकार करते हुए जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। अब कुंदन पाहन की जमानत याचिका पर एनआइए की स्पेशल कोर्ट में 16 जुलाई को सुनवाई होगी। आत्मसमर्पण के 4 साल बीत चुके हैं बता दें कि आत्मसमर्पण के 4 साल बीतने के बाद सरेंडर कर चुके नक्सली…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने आरके आनंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने से इंकार कर दिया है। राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के प्रमुख आरोपी आरके आनंद को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट ने आरके आनंद की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग अदालत से की थी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया है। इस फैसले के बाद आरके आनंद की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं।…
रांची। गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के राजू शर्मा ने ली पलामू के पांकी में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की जिम्मेवारी। गौरतलब है कि पलामू के पांकी में बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। इस फायरिंग में जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू समेत दो लोगों की गोली लगी। घटना सोमवार की शाम छह बजे के बाद की है। जख्मी हालत में दोनों को पांकी में प्राथमिक उपचार के बाद एमएनसीएच में रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गईख् इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार को पांकी बाजार बंद की घोषणा…
सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा में पुरी के इलवाह दूसरी स्थानों पर भी रथ यात्रा निकलने की मांग वाली अर्ज़ी पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रथयात्रा के मामले में ओडिसा सरकार के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। याचिका खारिज करते हुए CJI की टिप्पणी करते हुए कहा कि “मुझे भी बुरा लगता है लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते। हम आशा करते हैं कि भगवान जगन्नाथ कम से कम अगली बार रथयात्रा की अनुमति देंगे। लोग अपने घर से भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं।” ओडिशा सरकार की तरफ से कहा गया…
