नई दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में गुरुवार (08 जुलाई) को बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में 2 राहगीरों को गोली लग गई और दोनों की मौत मौके पर ही हो गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो और लोग घायल हुए हैं। घटना रात गुरुवार करीब 9:21 बजे से करीब 9:45 बजे के बीच की है। पुलिस ने कहा है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना है। अभी गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा…
Author: shivam kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश राज्य में नौ नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे. ये कॉलेज संचालन शुरू करने के लिए तैयार हैं और नौ अलग-अलग जिलों में स्थित हैं. कोविड-19 महामारी काल में ये यह देखा गया है कि राज्य और देश में मेडिकल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत है. इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए ही उत्तर प्रदेश राज्य में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 9 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं. इन नौ कॉलेजों के उद्घाटन से अब राज्य में मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या 48 हो जाएगी. अधिकारियों…
देश के नये पेट्रोलियम मंत्री के पदभार संभालने के अगले दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़त से राहत मिली है। लगातार दो दिन की बढ़त के बाद आज तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया, यानि तेल कीमतें आज स्थिर रही हैं। हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ही पेट्रोलियम मंत्रालय का पदभार संभाला है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में एक बार फिर तेजी दिखने से घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में कटौती की उम्मीदों को झटका लगा है। कहां पहुंचे पेट्रोल और डीजल के दाम दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 100.56 रुपये प्रति…
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI) की तरफ से अपडेट जारी किया गया है। अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि कल्याण सिंह अस्पताल के ICU में भर्ती हैं और उनके स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल के अनुसार कल्याण सिंह का उपचार अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कर रहे हैं। कल्याण सिंह को चार जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके पहले उनका डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में उपचार चल रहा…
कोरोना वायरस के कहर के बीच केरल में जीका वायरस ने भी दस्तक दे दी है। केरल में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। 24 साल की गर्भवती महिला संक्रमित पाई गई है। संक्रमित महिला तिरुवनंतपुरम जिले के पारसलेन की रहने वाली है। उसका यहां के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। 7 जुलाई को उसने बच्चे को जन्म दिया है। महिला को बुखार, सिरदर्द और शरीर पर लाल चिकत्ते पड़ने के बाद 28 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टेस्ट के बाद महिला में जीका वायरस होने की पुष्टि हुई है। महिला की…
‘कॉमिरनेटी’ ब्रांड के तहत बेचे जाने वाली फाइजर-बायोएनटेक कोविड -19 वैक्सीन को कोरोना वायरस (कोविड -19) के खिलाफ अधिक प्रभावी ढंग से काम करने के लिए तीसरी खुराक की आवश्यकता हो सकती है. तीसरे कोविड -19 शॉट से बीटा वेरिएंट के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान करने की भी उम्मीद है. समाचार एजेंसियों ने शुक्रवार की सुबह एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी. फाइजर-बायोएनटेक ने गुरुवार को घोषणा की है कि वे अपनी कोविड-19 वैक्सीन के लिए रेग्युलेटरी अप्रूवल की मांग करेंगे. कंपनी अंतरिम ट्रायल के डेटा के मद्देनजर मंजूरी प्राप्त करने की कोशिश करेगी, जिसमें पता चला…
डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने गुरुवार को एक राहत भरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक की वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ के अंतिम चरण का डेटा अच्छा है, जिससे कि वैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिलने की उम्मीद और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि टीके की समग्र प्रभावकारिता कई वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी है। हालांकि डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ इसकी प्रभावशीलता उम्मीद से कम है लेकिन यह अभी भी काफी अच्छा है। वैज्ञानिक ने आगे कहा कि कोवाक्सिन की सुरक्षा प्रोफाइल अब तक डब्ल्यूएचओ के मानकों को पूरा करती है। स्वामीनाथन ने कहा कि हम…
शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार में मंत्री पदों को भरने के लिए ”मानव संसाधन” उपलब्ध कराने वाली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का शुक्रिया अदा करना चाहिए। राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नए केंद्रीय पंचायती-राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल और स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार पहले राकांपा में थे। जबकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे पहले शिवसेना में थे और फिर वह कांग्रेस में भी रहे थे। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र से…
मोदी कैबिनेट में बुधवार को बनाए गए नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यलय में पहले ही दिन सोशल मीडिया कंपनियों को उनके मनमाने रवैये पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि देश का कानून सर्वोच्च है, ट्विटर को नियम का पालना करना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी ट्विटर द्वारा कोर्ट को यह बताए जाने के बाद आई है कि 8 सप्ताह में शिकायत निवारण अधिकारी तैनात कर दिया जाएगा। संसद सदस्य के तौर पर वैष्णव का यह पहला कार्यकाल है। उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूम में इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय, संचार मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय का प्रभारी बनाया गया है।…
बांग्लादेश की एक महिला के साथ बर्बर सामूहिक दुष्कर्म और अत्याचार के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 लोगों को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक महिला सहित बांग्लादेश के 11 नागरिक शामिल हैं. बेंगलुरु पुलिस आयुक्त कमल पंत ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा कि ‘पांच हफ्तों के छोटे समय’ में हमने घटना की जांच पूरी कर ली है. कमल पंत ने अपने ट्वीट में कहा कि 1019 पन्नों में आरोप-पत्र तैयार कर अदालत में जमा करा दिया गया है. पुलिस कमिश्नर पंत ने मामले को जल्द सुलझाने के लिए जांच टीम की तारीफ…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर नौ जुलाई को मॉस्को में रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता इस दौरान तमाम द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा करेंगे। दिल्ली में रूसी दूतावास ने यह जानकारी दी। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार नौ जुलाई को मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात करेंगे। दिल्ली में रूसी दूतावास ने बताया कि दोनों नेता राजनीति मसलों के अलावा सुरक्षा, व्यापार, आर्थिक मसलों के अलावा तकनीकी सैन्य सहयोग, विज्ञान, संस्कृति व मानवीय पहलुओं पर विचार विमर्श करेंगे। दोनों मंत्री भारत-रूस रिश्तों के मुख्य दिशा-निर्देशों और पूर्व में हुए समझौतों, आगामी अनुबंधों…
