झुंड से बिछड़ा एक हाथी संताल परगना के लोगों की जान पर टूट पड़ा है. इस हाथी के आतंक से अबतक 14 लोगों की जान जा चुकी है. मरने वालों का आंकड़ा आठ अप्रैल से अब तक का है. इधर, संताल में आतंक के बाद अब हाथी हजारीबाग की तरफ पहुंच गया है जिससे यहां के लोग भी दहशत में हैं. यहां भी किसी तरह की अनहोनी ना हो इसको देखते हुए वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है. पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, धनबाद और जामताड़ा में हमला बताया जाता है कि बीते माह 23 जून को…
Author: shivam kumar
मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (एमओसीए) ने सोमवार को डॉमेस्टिक फ्लाइट्स (Domestic Flight Capacity) की कैपिसिटी को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया है. कोरोना वायरस के चलते एक साल से अधिक समय से फ्लाइट्स सर्विसेज पर काफी असर पड़ा है. अब सरकार के नए आदेश के बाद पहले की तुलना में अधिक लोग यात्रा कर सकेंगे. सरकार ने पांच जुलाई को जारी किए ऑर्डर में बताया है कि वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद हवाई यात्रा के लिए तय 50 फीसदी क्षमता को बढ़ाकर 65 फीसदी किया जाता है. मंत्रालय का यात्री क्षमता से संबंधित नया ऑर्डर पांच…
देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In India) के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है. रोजाना आने वालों में लगातार गिरावट जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Mohfw) द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार देश में 34 हजार से अधिक मामले आए और 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. वहीं 40,000 के करीब लोग डिस्चार्ज हुए. मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 34,703 नए मामले पाए गए और इसके साथ ही संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 97.17 प्रतिशत हो गई है. बीते 111…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई महीने में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी तीन दर्जन से ज्यादा विकास योजनाओं के लिए अरबों रुपये की सौगात दे सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीएम मोदी (PM Modi varanasi visit) के संभावित दौरे से पहले वाराणसी के तूफानी दौरे पर पहुंचे. अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान सीएम योगी (CM Yogi varanasi) ने कोरोना और विकास कार्यों की समीक्षा तो की ही साथ ही पूरे हो चुके और अपने अंतिम स्वरूप की ओर बढ़ रहे विकास की योजनाओं का भी जमीनी निरीक्षण किया. माना जा रहा…
कोविड-19 के वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर एनके अरोरा के हवाले से खबर दी है. खबर की मानें तो जल्द ही स्पूतनिक V सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में उपलब्ध होगी. फिलहाल, स्पूतनिक V केवल निजी क्षेत्र में लोगों के लिए उपलब्ध है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अरोरा ने कहा कि सप्लाई को देखते हुए हम इसे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करना चाहते हैं. उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि नई वैक्सीन के शामिल होने के बाद देश में जारी वैक्सीन प्रोग्राम रफ्तार पकड़ लेगी. निजी अस्पतालों के बाद रूसी वैक्सीन स्पूतनिक V (Sputnik V) अब जल्द…
इस साल लोगों को पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ रही है. जून की तरह ही जुलाई महीना भी झुलसा देने वाला साबित हो रहा है. सिर्फ भारत ही नहीं, कई अन्य देशों के लिए यह महीना बेहद ज्यादा गर्म है. प्रशांत नॉर्थ वेस्ट हीट वेव (Pacific North West heat wave) के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरेगन में कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई. भारत में भी उत्तरी भागों (northern parts) में गर्म मौसम की स्थिति जारी रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में…
ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीनेशन को रफ़्तार मिलने के बाद लॉकडाउन से बाहर इंग्लैंड के रोडमैप के अंतिम चरण के तहत अधिकांश कोरोनावायरस प्रतिबंधों से छुटकारा मिलना तय हो गया है। सोमवार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को इसकी घोषणा की। जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा 19 जुलाई से इंग्लैंड में फेस मास्क और डिस्टेंसिंग नियमों की कानूनी रूप से आवश्यकता नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने कहा निजी घरों के अंदर छह का नियम भी हटा दिया जाएगा और घर से काम करने के मार्गदर्शन को खत्म कर दिया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट…
रांची। सोशल एक्टिविस्ट स्टेन स्वामी का सोमवार को निधन हो गया। वे 83 साल के थे। मुंबई में इलाज के दौरान सोमवार को दिन के 1.30 बजे उनकी मौत हो गयी। रविवार से वह वेंटिलेटर पर थे। सोमवार को ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी जमानत पर सुनवाई हो रही थी। जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एमजे जमादार की बेंच जमानत पर सुनवाई कर रही थी। स्टेन स्वामी ने अपनी उम्र और बीमारी का हवाला देकर जमानत की गुहार लगायी थी। सुनवाई के दौरान ही दिन के 2.30 बजे वरिष्ठ अधिवक्ता मिहिर देसाई ने अदालत को जानकारी दी कि उनकी मौत…
रांची। बिशनपुर विधायक चमरा लिंडा को जमीन माफिया ने जान मारने की धमकी दी है। साथ ही चमरा लिंडा के घर पर आकर गाली गलौज भी की है। इसे लेकर चमरा लिंडा ने नगड़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। विधायक की शिकायत पर नगड़ी थाना में मामला दर्ज हुआ है। विधायक के द्वारा दिए आवेदन में कहा गया है कि नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित डोरियाटोली में मैं रहता हूं वर्तमान में इस इलाके में जमीन माफिया समीर मुंडा, अनिल मुंडा हैद्ध यह दबंग और बदमाश किस्म के लोग हैं। यह लोग इस इलाके के सभी आदिवासियों की रैयत जमीन…
रांची। छठी जेपीएससी पर हाईकोर्ट के फैसले को डबल बेंच में चुनौती देने की तैयारी शुरू हो चुकी है. पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जेपीएससी के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए अपील में जाने की सिफारिश की है. साथ ही इस सबंध में पत्राचार भी किया जा चुका है। सभी पहलुओं पर विचार के बाद जेपीएससी यह तय करेगा कि इस मामले में क्या कदम उठाया जाना उचित होगा। बता दें कि 8 जून को झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा छठी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मैसर्स शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड (M/s Shakti Bhog Foods Limited) के सीएमडी केवल कृष्ण कुमार (Kewal Krishan Kumar) को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले ईडी ने दिल्ली और हरियाणा में केवल कृष्ण कुमार के 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य एजेंसी के हाथ लगे थे। सीबीआई ने केवल कृष्ण कुमार के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और आपराधिक व्यवहार के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।…
