Author: shivam kumar

बिहार में कई जिलों में लगातार तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बिहार में सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, चंपारण समेत 11 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं दरभंगा में बाढ़ के पानी से अतिहार गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र ढह गया। बिहार में कोसी और गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदियों के उफान से डरे लोग बाढ़ की आशंका को लेकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। वहीं बिहार के मोतिहारी में भी बाढ़ का कहर जारी है। नदी में कटान की वजह से किनारे पर बने घर पानी…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने वाले भारत के सभी डॉक्टर और नर्स को इस साल भारत रत्न मिलना चाहिए. सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूरा देश खुश होगा. उन्होंने कहा कि अपनी जान और परिवार की चिंता किए बगैर लोगों की सेवा करने वालों को ये सम्मान होगा. ‘शहीद’ हुए डॉक्टर्स को ये सच्ची श्रद्धांजलि होगी. बता दें कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “इस वर्ष “भारतीय डॉक्टर” को भारत…

Read More

डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने पिछले साल कोरोना संक्रमण मामलों का अनुमान लगाने के लिए एक पैनल का गठन किया था। यह पैनल मैथमेटिकल मॉडल के जरिए अनुमान लगाता है। पैनल के सदस्य मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि अगर कोरोना का नया वैरिएंट सामने आया तो तीसरी लहर में संक्रमण ज्यादा तेजी से फैल सकता है। उन्होंने यह अनुमान सूत्र मॉडल के जरिए लगाया है। कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बाद संभावित तीसरी लहर की आशंका से लोग डरे हुए हैं। इस बीच संभावित तसरी लहर को लेकर वैज्ञानिकों ने नई चेतावनी जारी की है। जानकारों का कहना…

Read More

शनिवार को खेले गए भारत और इंग्लैंड  के बीच तीसरे वनडे  में भारतीय कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने इतिहास रच दिया। दरअसल महिला अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड (England) की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। वहीं मिताली राज ने वॉर्सेस्टर (Worcester) में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय पारी के 24वें ओवर में एडवर्ड्स के 10273 के स्कोर को पीछे छोड़ा है। मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं।

Read More

बीते 24 घंटे में कोरोना से 52,299 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 2.96 करोड़ पार हो गया है। रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.09 फीसदी पर पहुंच गई है। भारत में कोरोना का प्रकोप लगातार कम हो रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से नए केस में बढ़ोतरी देखने के बाद एक बार फिर से गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 43071 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना ने 955 लोगों की जान भी ली है लेकिन राहत की बात यह हैै…

Read More

फिलीपीन से एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। विमान में 85 यात्री सवार थे। तलाशी अभियान जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हादसा फिलीपींस के सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर हुआ। तब लैडिंग के दौरान चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप सैन्य परिवहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलीपींस के सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल सिरिलिटो सोबेजाना के मुताबिक, दक्षिणी फिलीपींस में 85 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सी-130 विमान के जलते हुए मलबे से 15 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव तथा राहत कार्य जारी है ताकि और लोगों की जान…

Read More

पिछले दिनों भारत-इंग्लैंड के मैच खेला गया। सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का मौका दिया। बारिश के कारण मुकाबला तय समय से देरी से शुरू हुआ और प्रति पारी 47 ओवर की खेली गई। इंग्लैंड की पूरी टीम आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 219 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान मिताली राज (75) के रन की उम्दा पारी की बदौलत मैच जीत लिया। वहीं झूलन गोस्वामी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। झूलन गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 या ज्यादा…

Read More

अब फ्रॉड के नए-नए ऑनलाइन तरीके सामने आ रहे हैं, इसमें अब नया है कैश ऑन डिलीवरी। ऐसे होता है फ्रॉड कैश ऑन डिलीवरी फ्रॉड के आधुनिक स्तर में कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से आपको ठगा जाता है। इसमें आपके पास एक कॉल आता है जिसमें सामने वाला कहता है कि वो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बोल रहा है। इसके बाद वो आपके कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर को लेकर आपसे पैसे मांगता है। यहां स्कैम ये है कि अगर आपने कुछ ऑर्डर भी नहीं किया होता है तो भी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव आपको एक पार्सल देता है और आपसे पैसे मांगता है। इतना…

Read More

अमेरिका के बाद सबसे प्रभावित दूसरा देश भारत बना हुआ है, अगर बात करें विश्व में संक्रमण के मामलों की तो आंकड़ा बढ़कर 18.34 करोड़ से ज्यादा हो गए है। इस महामारी से अब तक कुल 39.6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए। रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया किया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 183,404,186 और 3,969,635 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश:…

Read More

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 5-6 दिनों तक भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश रहने की संभावना है. राजस्थान (Rajasthan) पश्चिम उत्तर प्रदेश, (West Up) हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण पश्चिम में मानसून के पहुंचने से कोई अनुकूल परिस्थितियों के विकसित होने की संभावना है. वहीं अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में भी व्यापक रूप से व्यापक बारिश होने की संभावना है. देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी 3 जुलाई को…

Read More

मोहाली में शनिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के पास विरोध कर रहे 200 अज्ञात लोगों के साथ आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भगवंत मान और विधायक हरपाल सिंह चीमा समेत पार्टी के 23 सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. ये जानकारी मोहाली के एसएसपी ने दी है. शनिवार को आम आदमी पार्टी ने सिसवां में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्महाउस पर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा में लगाई गई बैरिकेड को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान की…

Read More