भारतीय सेना ने पूरी तरह स्वदेशी रूप से विकसित किए गए एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) के परीक्षण शुरू कर दिए हैं। विभिन्न इलाकों और मोड में फायरिंग से जुड़े आकलनों के बाद परियोजना की गहन समीक्षा की जाएगी। इसे पहली बार 26 जनवरी, 2017 को 68वें गणतंत्र दिवस परेड में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया था। डीआरडीओ ने भारतीय सेना में पुरानी तोपों को बदलने के लिए यह परियोजना 2013 में आधुनिक 155 मिमी. आर्टिलरी गन के साथ शुरू की थी। एटीएजीएस ने 2017 में 47.2 किलोमीटर की दूरी तक राउंड फायर करके 155 मिमी. तोप का…
Author: shivam kumar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार देर रात ट्विट कर कहा, “भारत महान धावक श्री मिल्खा सिंह जी (फ्लाइंग सिंह) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है।” अपने शोक संदेश में गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। गृह मंत्री…
झारखंड में अब कोरोना के जितने नए मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौटने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 274 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि शनिवार सुबह तक 141 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान राज्य में दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में रांची और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक-एक मरीज शामिल है। झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 19,बोकारो से छह , चतरा से एक ,धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 18 और गढ़वा से सात नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह से छह,गोड्डा से दो, गुमला से 18,हजारीबाग से 14,जामताड़ा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि हम सब ने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है, जिनके प्रेरक व्यक्तित्व ने लाखों लोगों को अपना प्रिय बना लिया था। उनके निधन से आहत हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार मध्य रात्रि को ट्विट कर कहा, “हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है, जो अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते थे।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा है कि वे अपने प्रेरक व्यक्तित्व से लाखों लोगों के प्रिय बने हुये थे। मैं उनके निधन से आहत हूं।
दुनिया के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके संघर्षों की कहानी और व्यक्तित्व की ताकत भारतीयों को पीढ़ियों तक प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शुक्रवार मध्य रात्रि को ट्विट कर कहा, “स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है। उनके संघर्षों की कहानी और व्यक्तित्व की ताकत भारतीयों को पीढ़ियों तक प्रेरित करती रहेगी।” ट्विट के जरिए अपने संदेश में आगे उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मिल्खा सिंह का…
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक खेलों में 200 और 400 मीटर मुकाबले में भारत की नुमाइंदगी की। साल 1958 में मिल्खा सिंह ने कटक में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय खेलों में 200 और 400 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड स्थापित किया और इसी फॉर्मेट में एशियाई खेलों में सोने का तमगा जीता। इसी वर्ष मिल्खा सिंह ने ब्रिटिश एंपायर के कॉमनवेल्थ खेलों में 400 मीटर दौड़ को रिकॉर्ड तोड़ समय में जीतकर सोने का तमगा प्राप्त किया। इस उपलब्धि के चलते मिल्खा सिंह आजाद भारत के पहले सोने का तमगा वाले खिलाड़ी बने। मिल्खा सिंह के बाद…
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार देररात निधन हो गया। वे 91 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती थे। पहली बार मिल्खा सिंह 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। इसके बाद 24 मई को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से हफ्ते भर बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन 3 जून को शरीर में ऑक्सीजन का स्तर नीचे आने के कारण उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की शाम…
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और उसके दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजन के करीब तीन साल बाद जल्द ही एक बड़ी राजनीतिक पहल शुरू होने वाली है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले सप्ताह राज्य के हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में राजनीतिक गतिरोध के अलावा जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने सम्बंधी विषयों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की उम्मीद है। इसके पहले गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक…
रांची। राज्य सरकार द्वारा सस्पेंड किये गये एडीजीपी अनुराग गुप्ता को झारखंड हाइकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ पीसी एक्ट जोड़े जाने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वहीं उनके खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर 11 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है। अनुराग गुप्ता की याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हुई। अदालत ने राज्यसभा चुनाव में अनुराग गुप्ता के खिलाफ चल रही जांच पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है और…
रांची। कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फण्ड का उपयोग जनउपयोगी कार्यो में करने का आग्रह किया है। बंधु तिर्की ने अपने पत्र में कहा है जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट नियमावली 2016 क्रमश: झारखंड गजट के असाधारण अंक संख्या 854, दिनांक 07 दिसंबर 2015 एवं अंक संख्या 218 दिनांक 23 मार्च 2016 द्वारा अधिसूचित किया गया है, जिसमें खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास एवं कल्याण हेतु प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पी.एम.के.के.के.वाई) के मार्गदर्शन अनुसार योजनाओं के चयन, वार्षिक योजना का अनुमोदन, परियोजना की स्वीकृति के साथ न्याष कोष से राशि विमुक्ति…
टीवी के मशहूर धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता यानी मुनमुन दत्ता को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। मुनमुन दत्ता के खिलाफ चार राज्यों में दर्ज मामलों में कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए मुनमुन दत्ता द्वारा कथित तौर पर की गई जातिवादी टिप्पणी के बाद देश के कई राज्यों में दर्ज मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। जस्टिस हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने मुनमुन दत्ता के खिलाफ महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में…
