Author: shivam kumar

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष रूप से तैयार छह क्रैश कोर्स प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण केन्द्रों में इस प्रोग्राम की शुरूआत हो गई। प्रोग्राम का उद्देश्य देशभर में एक लाख से अधिक कोविड योद्धाओं को कौशल से लैस करना और उन्हें कुछ नया सिखाना है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमोट का बटन दबाकर क्रैश कोर्स का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हमने देखा कि कोरोना वायरस का बार-बार बदलता स्वरूप चुनौतियां ला सकता…

Read More

 देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह राजधानी गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या धाम में मां कामाख्या का दर्शन करने के लिए पहुंचे ।राजनाथ सिंह ने शक्तिपीठ पहुंचकर मां कामाख्या से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री डॉ, हिमंत बिस्व सरमा भी थे।  ज्ञात हो कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को लखीमपुर जिले में असम-अरुणाचल सीमा पर किमिन के बिलगढ़ में 12 सड़कों को राष्ट्र को समर्पित करने  पहुंचे थे। उन्होंने बिलगढ़ में अरुणाचल की सात सड़कों का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। इस दौरान सीमा सड़क प्राधिकरण (बॉर्डर रोड…

Read More

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं होने और बाजारों में बिना मास्क पहने लोगों के घूमने के मामलों पर स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। कोर्ट ने कहा कि बाजारों में दुकानदारों और वेंडर को इस मामले में जागरूक करने की जरूरत है। हाई कोर्ट ने एम्स अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से व्हाट्सऐप पर भेजी गई तस्वीरों पर गौर करने के बाद इस मामले…

Read More

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी की हार के बाद मतगणना में कथित धांधली को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई आखिरकार टल गई। गुरुवार को ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनावी याचिका लगाई थी, जिसमें शुभेंदु को नामजद करते हुए दावा किया था कि उन्होंने मतदान प्रक्रिया में न केवल धांधली की बल्कि अधिकारियों को भी डराया धमकाया। शुक्रवार को न्यायमूर्ति कौशिक चंद्र की अदालत में वर्चुअल जरिए से इसकी सुनवाई होनी थी लेकिन अब इसे गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया है। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे न्यायमूर्ति कौशिक चंद्र की…

Read More

 झारखंड में कोरोना के नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 443मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि  शुक्रवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ 146 नए केस मिले हैं। वैसे इस बीच राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में रांची से एक और बोकारो से दो मरीज शामिल हैं। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 11, बोकारो से नौ, चतरा से छह, देवघर से सात, धनबाद से 19 और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 14 नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से चार, गिरिडीह से सात, गोड्डा…

Read More

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,480 नए मामले आने के बाद जहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,62,793 हो गई है, तो वहीं 1,587 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 3,83,490 हो गई है. इसके अलावा 88,977 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,85,80,647 हो गई है. फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,98,656 है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर 26,89,60,399 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में गुरुवार…

Read More

देश में वैक्सीनेशन के मामले में तटीय राज्य गोवा सबसे आगे है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक गोवा ने अपनी 15.9 लाख की आबादी में से 37.35 फीसदी को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लगा दी है. नए आंकड़ों के मुताबिक सिक्किम 37.29 फीसदी आबादी को पहला शॉट देने के साथ ही दूसरे नंबर पर है. वहीं हिमाचल प्रदेश ने अपनी आबादी के 30.35 फीसदी को वैक्सीन की पहली डोज दे दी है, जिसके साथ ही ये पहाड़ी राज्य तीसरे स्थान पर है. केरल जिसने कोरोना संक्रमण के उतार-चढ़ाव को देखा है, 26.23 फीसदी…

Read More

 सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज साल 2021 में 52 वीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। इस साल  52 बार दाम बढ़ाए जाने की वजह से राजधानी दिल्ली में अभी तक यानी 169 दिनों में ही पेट्रोल की कीमत 12.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 13.57 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी है। इसी तरह जून के महीन में ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 2.70 रुपये और डीजल की कीमत 2.24 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी है।    इस महीने के 18 दिनों में ही  पेट्रोल डीजल के…

Read More

गुवाहाटी शहर स्थित दुनिया के सबसे बड़े जल अभयारण्य दीपोर बील के सौंदर्यीकरण को लेकर गुरुवार को असम सरकार के गुवाहाटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के मंत्री अशोक सिंघल ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। मंत्री के जनता भवन (असम सचिवालय) स्थित सभा कक्ष में संपन्न हुई बैठक में दीपोर बील (झील) से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से चर्चा की गई। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री परिमल शुक्लवैद्य समेत कई उच्च पदस्थ सरकारी पदाधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने बैठक में कहा कि 414 हेक्टेयर में फैले इस जल अभयारण्य में 200 से अधिक प्रजाति के जीव जंतु रहते हैं। दीपोर बील में…

Read More

 मुंबई की विशेष अदालत ने गुरुवार को फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में गिरफ्तार आरोपित सिद्धार्थ पिठानी की जमानत याचिका खारिज कर दिया है, लेकिन अदालत ने सिद्धार्थ को शादी के लिए पेरोल पर जाने की इजाजत दी है। अदालत ने सिद्धार्थ को दो जुलाई तक खुद पुलिस के समक्ष हाजिर होने का आदेश भी जारी किया है। सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह मौत मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सिद्धार्थ पिठानी को 26 मई को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। एनआईए की विशेष अदालत ने सिद्धार्थ पिठानी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। सिद्धार्थ की शादी 26 जून को होनी…

Read More

यूपी बिहार सीमा को विभाजित करती कुशीनगर की नारायणी नदी में गुरुवार देर रात डेढ़ सौ लोगों से भरी एक इंजन चालित नाव बह गई। हादसा तब हुआ, जब बीच नदी की धारा में पहुंचते ही इंजन में डीजल समाप्त हो गया। आधी रात बाद नाव बहती हुई बरवापट्टी घाट से पांच किलोमीटर दूर अमवादिगर गांव के सामने बने ठोकर के पास जाकर फंस गई। लोकेशन ट्रेस कर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा व बचाव कार्य शुरू किया गया। राहत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित नाव से उतार लिए गए। गुरुवार रात दस बजे के करीब नाव के…

Read More