Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कालियाचक पुरातन 16 माइल ग्राम में 19 वर्षीय नवयुवक द्वारा अपनी ही मां, बाप, बहन और दादी की हत्या कर घर के पास स्थित गोदाम में जमीन के नीचे गाड़ने की घटना प्रकाश में आई है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने चार महीने के बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम आरिफ मोहम्मद है। बड़े भाई को जान से मारने की धमकी देने पर हुई गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा जानकारी के मुताबिक आरिफ मोहम्मद ने अपने बड़े भाई को भी जान से मारने की धमकी दी…

Read More

राज्य की कानून व्यवस्था व हिंसा समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई चर्चा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को दूसरी बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। बता दें कि राज्यपाल शुक्रवार को ही कोलकाता लौटने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में बंगाल की कानून व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा के लिए उन्होंने कोलकाता लौटने का कार्यक्रम बदल दिया था। वह शनिवार को ही शाम तक कोलकाता लौट जाएंगें। मालूम हो कि पिछले कुछ हफ्तों में बंगाल में…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत सुंदरवन इलाके में स्थित समूद्र में शनिवार को एक ट्रेलर (मछली पकड़ने वाली बड़ी नाव) डूब गया। प्रशासन व अन्य मछुआरों की मदद से कुछ लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन 14 मछुआओं के समूद्र में लापता होने की आशंका है। कोस्ट गार्ड, पुलिस व मछुआरों का दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के चलते मौसम खराब होने के चलने समूद्र में नहीं जाने की प्रशासन की कड़ी चेतावनी के बावजूद मंगलवार की सुबह एफबी मां तारा नामक ट्रेलर लेकर मछुआरों का एक दल समूद्र में मछली पकड़ने…

Read More

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का नाम अब  लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी लॉन्जरी कंपनी विक्टोरिया सीक्रेट ने पॉप्युलर एंजल्स सुपरमॉडल्स को अब गुडबॉय कह दिया है और कुछ समय से वह अपने इस नए ब्रांड के लिए नए चेहरे की तलाश में था। वहीं अब इस ब्रांड के नए चेहरे के रूप में प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया है। प्रियंका के अलावा छह अन्य महिलाओं को भी जोड़ा गया है, जिसमें  फीमेल एथलीट्स, एक्टिविस्ट्स और एंटरप्रेन्योर शामिल हैं। इस लिस्ट में…

Read More

फिल्ममेकर करण जौहर ने शुक्रवार को अपने पिता यश जोहर के नाम से एक फाउंडेशन की शुरुआत की है, जिसका नाम उन्होंने ‘यश जौहर फाउंडेशन’ रखा है। इस फाउंडेशन के जरिये करण इंडस्ट्री के लोगों की मदद करेंगे। इसकी जानकारी खुद करण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने लिखा-‘यह मेरे पिता की याद में और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया प्यार का एक सच्चा श्रम है। मुझे यश जौहर फाउंडेशन को लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है,जिसे भारतीय मनोरंजन उद्योग में लोगों की जिंदगी में…

Read More

फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लक्ष्य’ ने आज 17 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 18 जुलाई, 2004 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थी। फिल्म के 17 साल पूरे होने पर फरहान अख्तर ने इसका जश्न मानते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है और भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त किया  है। इसके साथ ही फरहान ने फिल्म के सभी क्रू मेंबर व कलाकारों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया है ।’     रितेश सिधवानी निर्मित इस फिल्म में ऋतिक रोशन…

Read More

अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल और डांस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी ने  इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समंदर किनारे  लैपर्ड प्रिंट की बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिशा खुले बालों में हैं। दिशा की यह तस्वीर उनके मालदीव वेकेशन की है।  तस्वीर में दिशा काफी हॉट लग रही हैं। फैंस उनके इस ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैंस ने दिशा की इस तस्वीर पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘टाइगर का शिकार किया और पहन…

Read More

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ने लगी है। पिछले एक हफ्ते से देश में कोरोना के दैनिक मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं शनिवार को मरने वालों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 60,753 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 1,647 की जान गई। देश में एक्टिव केस घटकर 7,60,019 रह गए हैं। यह संख्या 74 दिन बाद सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Read More

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते बीती रात निधन हो गया. ह 91 साल के थे. 1958 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन रहे मिल्खा सिंह को 3 जून को ऑक्सीजन लेवेल कम होने की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उन्हें प्यार से ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से भी जाना जाता है. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने ऑन स्क्रीन मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ फरहान अख्तर लीड रोल में थे. इस फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने डायरेक्टर किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब मिल्खा सिंह के…

Read More

 सेंट्रम फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से स्मॉल फाइनेंस बैंक शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। हालांकि रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है की आवेदनकर्ता सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस देने पर तभी विचार किया जाएगा, जब सभी जरूरी शर्तें पूरी कर ली जाएंगी। सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को स्मॉल फाइनेंस बैंक शुरू करने का लाइसेंस मिल जाने पर वो परेशानियों में फंसे पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) का टेकओवर कर सकेगी। इस बीच पीएमसी बैंक के रिजॉल्यूशन प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी गई…

Read More

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार इजाफा हो रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 जून को समाप्त हफ्ते में 3.074 अरब डॉलर बढ़कर 608.081 अरब डॉलर के ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार देर शाम ये आंकड़े जारी किए हैं। इसके पहले विदेशी मुद्रा भंडार 4 जून को समाप्त हफ्ते में 6.842 अरब डॉलर बढ़कर 605.008 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था। इससे पहले 28 मई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 5.271 अरब डॉलर बढ़कर 598.165 अरब डॉलर हो गया था। आरबीआई के आंकड़ों के…

Read More