Author: shivam kumar

लंबे समय से ​इन्तजार के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ​​आयुध निर्माणी बोर्ड (​​ओएफबी)​ ​के 41 कारखानों को सात कॉर्पोरेट संस्थाओं में ​बदले जाने की मंजूरी दे दी​।​ अब इन्हें रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) की तर्ज पर ​​कॉर्पोरेट​ कल्चर में ​बदला जायेगा​।​ आज मंजूरी मिलने से इन रक्षा कारखानों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के अलावा इन्हें लाभदायक बनाने का रास्ता साफ हो गया है। मौजूदा समय में 200 वर्ष से ज्यादा पुराना ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड 41 कारखानों को नियंत्रित करता है। ओएफबी का निगमीकरण करने से आयुध आपूर्ति की स्वायत्ता, जवाबदेही और दक्षता में सुधार होगा। ​​   ​ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड की स्थापना ​1775 में अंग्रेजों ने की थी लेकिन केन्द्रीय मंत्रिमंडल…

Read More

राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार देर रात आग लग गई, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि आग एम्स के 9वें तल पर लगी है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से बचा लिया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें और धुआं दूर से नजर आ रहा है। यह आग कन्वर्जेंस…

Read More

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने राज्यों को जीएसटी बकाये के भुगतान के मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को घेरा है। उन्होंने कहा है कि पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का  जीएसटी भुगतान बकाया है, बावजूद इसके वित्त मंत्री ‘झूठ’ बोल रही हैं कि सभी राज्यों को भुगतान किया जा चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ का एक जून, 2021 तक जीएसटी बकाया 3,069 करोड़ रुपये है, इसके बावजूद वित्त मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने सभी राज्यों का जीएसटी बकाया चुका दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसी प्रकार राजस्थान का 31 मार्च, 2021 तक जीएसटी बकाया 4635 करोड़ रुपये…

Read More

कभी समय था जब लोग अपने घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के फूलों और शोभा बढ़ाने वाले पौधे लगाते थे। विश्वव्यापी कोरोना कहर में ऑक्सीजन के लिए मची हाहाकार ने लोगों को वापस आयुर्वेदिक औषधियों और ऑक्सीजन पैदा करने वाले पौधों को घरों पर लगाने का क्रेज बढ़ा दिया है। अब आप किसी भी नर्सरी पर कुछ देर खड़े होकर यह सुन सकते हैं कि श्यामा तुलसी का पौधा हैं क्या ? लाॅकडाउन के दौरान पेड़-पौधों की नर्सरी में काम करने वालों को तक छुट्टी नहीं रही। पूरे जनपद में करीब 25 बड़े स्तर की नर्सरियां हैं जहां पर हर प्रकार का पौधा…

Read More

 प्रधानमंत्री आपातकालीन स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष (पीएम केयर्स) ट्रस्ट ने डीआरडीओ द्वारा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और कल्याणी में दो 250 बिस्तरों वाले अस्थायी कोरोना अस्पतालों के निर्माण के लिए बुधवार को 41.62 करोड़ रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी कुछ ढांचागत सहायता प्रदान की जाएगी। यह प्रस्ताव पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी की स्थिति को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में वृद्धि करेगा। ट्रस्ट ने स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के अपने प्रयास के तहत…

Read More

भारतीय परम्परा में गाय के दूध को अमृत बताया गया है। क्योंकि इसमें इतने पौष्टिक पदार्थ हैं जिनसे मानव शरीर की तमाम बीमारियों का इलाज संभव है। गाय के दूध में आमेगा-3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे आधुनिक चिकित्सा पद्धति में कई रोगों की रामबाण औषधियां तैयार की जाती हैं। इसलिए मनुष्‍य के स्‍वस्‍थ्‍य जीवन के लिए गाय का दूध कितना गुणकारी है, इसके आज अनेक वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद हैं, लेकिन इसके साथ जो सबसे जरूरी है वह है इसकी पर्याप्‍त उपलब्‍धता । वैसे अब तक देखने में यही आया है कि गाय का दूध जो मिलता भी…

Read More

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​कहा कि आज दुनिया के सामने आतंकवाद और कट्टरवाद सबसे बड़ा खतरा है। भारत आतंकवाद के बारे में वैश्विक चिंताओं को साझा कर रहा है। आतंकवादियों का मजबूत गठजोड़ केवल सामूहिक सहयोग से ही तोड़ा जा सकता है। अपराधियों की पहचान करके उन्हें जवाबदेह ठहराया जा सकता है और उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। आतंकवाद को बढ़ावा देने, समर्थन करने, वित्तपोषित करने और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ आसियान देशों को एकजुट होने की जरूरत है। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में भारत आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना योद्धाओं के लिए एक नई सौगात लेकर आने वाले हैं। 18 जून यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स की शुरुआत करने जा रहे हैं। कोरोना काल की वजह से ये ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि इसके तहत 26 राज्यों में 111 केंद्र खोले जाएंगे। देशभर के एक लाख कोविड योद्धाओं की प्रतिभा और कौशल को और बढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री भी मौजूद…

Read More

 देश में कोविशिल्ड की दो डोज के बीच अंतराल बढ़ाने के फैसले पर सफाई देते हुए बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित बताया है। टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआइ) के अध्यक्ष एनके अरोड़ा ने बताया कि कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशिल्ड की दो डोज के बीच अंतराल बढ़ाने का फैसला वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर पारदर्शी तरीके से लिया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक अरोड़ा ने कहा कि अंतराल बढ़ाने के मुद्दे पर समूह के सदस्यों के बीच किसी तरह की दोराय नहीं थी। कोविशिल्ड वैक्सीन…

Read More

 कभी डाकुओं के लिए कुख्‍यात रहे चंबल के बीहड़ अब बदल रहे हैं। इसे समय की मांग कहिए या विकास की आधुनिक जरूरत। यहां लोग अब डकैती का रास्ता छोड़कर रोजगार चाहते हैं। इसी चाहत के कारण चंबल के बीहड़ का दृष्‍य बदलने लगा है। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संयुक्‍त प्रयासों से केंद्र सरकार के साथ राज्‍य सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, उनमें अभी कुछ पर काम चल रहा है और कुछ शीघ्र शुरू होने जा रही हैं। इसका परिणाम यह है कि जो भूमि…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोरोना की रोकथाम के लिए देश मे निर्मित टीके को लेकर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कोवैक्सीन में किसी भी प्रकार से गाय या बछड़े का सीरम नहीं मिला हुआ है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि संबित पात्रा ने कहा कि वैक्सीन को लेकर कांग्रेस ने भ्रम फैलाया है और ऐसा कर उसने महापाप किया है। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस ने महापाप किया है, क्योंकि जिस प्रकार का भ्रम…

Read More