मनिका: प्रखंड मुख्यालय से सटे एजामाड़ कॉलोनी निवासी भादे नायक (55) की उसके घर के दरवाजे के पास ही गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार की रात 11 बजे की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। अधेड़ की गर्दन पर तीन-चार बार धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। रात में वो गांजा पीने के लिए घर से बाहर निकला था और इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। मृतक के दो बेटे कारू नायक और सतेंद्र…
Author: shivam kumar
रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी सब्जी मार्केट के पास बुधवार सुबह एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या हत्या किसी धारदार हथियार से मार कर की गई है। युवक का शव सड़क के बीचो-बीच पड़ा था, देख कर ऐसा लग रहा था कि देर रात पहले उसे बेरहमी से मारा गया है और फिर चाकू मार उसकी हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को…
कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में कोलकाता पुलिस ने बुधवार को अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ की। हालांकि कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर मिथुन के थाने में जाकर नहीं, बल्कि वर्चुअली ही पूछताछ की गई। विवादित भाषण से संबंधित मामले में मिथुन के खिलाफ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मानिकलता पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। इसके बाद एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर मिथुन ने हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई थी। मिथुन का दावा था कि फिल्मों के ऐसे संवाद केवल हास्य- विनोद के लिए बोले गए थे और वह…
नई दिल्ली: ट्विटर को लेकर भारत सरकार का रवैया और सख्त हो गया है। केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ट्विटर को खुद को ‘अभिव्यक्ति की आजादी के झंडाबरदार’ के रूप में पेश करता है, मगर इंटरमिडियरी गाइडलाइंस का पालन न करने का रास्ता चुनता है। उन्होंने इस रुख पर हैरानी जताई। प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई घटना का उदाहरण देकर कहा कि फेक न्यूज के खिलाफ लड़ाई में ट्विटर का मनमाना रवैया सामने आ गया। प्रसाद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ‘अगर किसी विदेशी संस्था को लगता है कि वह खुद को…
छिंदवाड़ा: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर लगे जमीन घोटाले के आरोप के बाद अब शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का बयान आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को गैरजिम्मेदार बताते हुए हटाने की मांग की है। द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु ने नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर में परमहंसी गंगा अश्रम में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने अयोध्या में हो रहे मंदिर निर्माण में लगे ट्रस्ट के बहाने RSS और BJP पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जमीन खरीदी के नाम पर घोटाला करने…
गांधीनगर: गुजरात में आणंद जिले के तारापुर हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 6:20 बजे एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इसमें ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे और 2 महिलाओं समेत 9 लोग एक ही परिवार के हैं। यह भिड़ंत आमने-सामने से हुई, जिससे कार बुरी तरह डैमेज हो गई। इसमें शव फंसे हुए थे, जिन्हें काफी कोशिशों के बाद बाहर निकाला जा सका। ट्रक का ड्राइवर फरार इंद्रराज दूरावेट फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ। चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतकों की…
कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन और औद्योगिक ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप होने का असर नौसेना के लिए तैयार किये जा रहे विध्वंसक जहाजों के निर्माण पर भी पड़ा है। मार्च में मिलने वाला विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम अब आठ माह की देरी से नौसेना को अक्टूबर तक मिल पायेगा। विशाखापत्तनम उन चार गाइडेड मिसाइल विध्वंसकों में से पहला है जिसका फिलहाल समुद्री परीक्षण चल रहा है। इसी वर्ग के तीन अन्य विध्वंसक जहाजों का भी निर्माण चल रहा है जो अगले दो-तीन वर्षों में नौसेना को मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल) प्रोजेक्ट 15-बी के…
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और लखनऊ के समाजसेवी वसीम रिजवी ने कहा कि कुरान खरीदा और बेचा नहीं जाता, ‘असली कुरान’ निशुल्क उपलब्ध है। दुकानदार ‘असली कुरान’ रखने की सहमति नहीं दे रहे वसीम रिजवी ने हिन्दुस्थान समाचार से ‘असली कुरान’ पुस्तक के संबंध में कहा कि यह कुरान बहुत जल्द बाजार में आ जाएगा। अभी दुकानदार, कट्टरपंथियों से डरे हुए हैं और दुकान पर ‘असली कुरान’ को रखने की सहमति नहीं दे पा रहे हैं। हम उसको बेच भी नहीं रहे हैं क्योंकि कुरान खरीदा और बेचा नहीं जा सकता है। अपने पत्ते पर…
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा के कुछ विधायकों का सपा में जाने की बात घोर छलावा है। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि घृणित जोड़-तोड़, द्वेष और जातिवाद की संकीर्ण राजनीति में माहिर समाजवादी पार्टी ने मीडिया के सहारे यह प्रचारित कराया कि बसपा के कुछ विधायक टूटकर सपा में जा रहे हैं। जो घोर छलावा है। मायावती ने कहा कि विधायकों को काफी पहले ही सपा और एक उद्योगपति से मिलीभगत के कारण राज्यसभा के चुनाव में एक…
देश में कोरोना महामारी (Coronavirus in India) फिलहाल कंट्रोल में दिख रही है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 62 हजार 224 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इस दौरान 1 लाख 7 हजार 628 संक्रमित ठीक हुए. बीते दिन 2542 मरीजों की मौत हो गई. इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,090 की कमी हो गई. अब यह आंकड़ा 8 लाख 65 हजार 432 तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक 2 करोड़ 96 लाख 33 हजार 105 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें…
बुधवार तड़के ग़ज़ा शहर धमाकों से गूंज उठा. इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने ख़ान यूनुस और ग़ज़ा शहर में हमास के परिसरों को निशाना बनाया. आईडीएफ़ की ओर जारी बयान में कहा गया है, “इन परिसरों में आतंकवादी गतिविधि चल रही थी. ग़ज़ा पट्टी से जारी आतंकवादी हरकतों को देखते हुए आईडीएफ़ युद्ध शुरू करने समेत सभी तरह के हालात के लिए तैयार है.” अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसराइली हमलों से जान-मान का नुक़सान हुआ है या नहीं. इसराइल में हाल ही में नई गठबंधन सरकार बनने के बाद…
