Author: shivam kumar

 पाकिस्तान से लगी ​पश्चिमी​ और चीन से लगी​​ उत्तरी सीमा पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए थल ​​सेना ​के ​कमांडरों का​ दो दिवसीय सम्मेलन​ गुरुवार को​ ​​​राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हो गया है। सेना का शीर्ष नेतृत्व​ दोनों मोर्चों पर मौजूदा​ सुरक्षा और परिचालन स्थिति ​की समीक्षा करने के साथ ही भविष्य के रोडमैप पर ​भी ​विचार करेगा।​ सम्मेलन में ​सेना प्रमुख और उप प्रमुखों के अलावा 6 ऑपरेशनल या क्षेत्रीय कमांड के कमांडर और 1 प्रशिक्षण कमांड शामिल हो​ रहे हैं।​​   सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के नेतृत्व में थल ​​सेना ​के ​कमांडरों का​ यह सम्मेलन​​ ​अप्रैल माह में…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई और लोग राहत महसूस कर रहे हैं। इससे पहले मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश की संभावना जाहिर की थी।    दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अनुमान है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा।    केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 8.05 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक …

Read More

सीबीएसई और आईसीएसई ने कहा है कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा। सीबीएसई की ओर से अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि छात्रों की दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। सीबीएसई ने छात्रों को अंक देने की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि छात्र का मूल्यांकन करते समय दसवीं के तीन सर्वाधिक अच्छे अंकों के आधार पर 30 फीसदी, ग्यारहवीं के अंकों के आधार पर 30 फीसदी और 12वीं के युनिट टेस्ट आदि के आधार पर 40 फीसदी अंकों दिए जाएंगे।    सीबीएसई…

Read More

नई दिल्ली : CBSE बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने को लेकर बनी 13 सदस्यीय कमेटी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी। बोर्ड ने बताया कि 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड के रिजल्ट को 12वीं के फाइनल रिजल्ट का आधार बनाया जाएगा। जो बच्चे परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए बाद में अलग व्यवस्था की जाएगी। 12वीं की मार्कशीट तैयार करने की डिटेल देते हुए CBSE ने कहा कि 10वीं के 5 विषय में से 3 विषय के सबसे अच्छे मार्क को लिया जाएगा। इसी तरह 11वीं के पांचों विषय का एवरेज लिया…

Read More

मुजफ्फरपुर। जिले के सरैया थाना क्षेत्र स्थित वाया नदी में अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धरफरी के रविंद्र साह के पुत्र प्रीतम कुमार (22), माधोपुर के नागेंद्र महतो के पुत्र राजन कुमार (21) और माधोपुर के रामचंद्र शर्मा के पुत्र निक्की कुमार शर्मा (20) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह कार सवार अन्य तीन लोगों को बचा लिया गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद सरैया थाने की पुलिस…

Read More

उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटिलिया बंगले के पास जिलेटिन भरी कार रखने व व्यापारी मनसुख हिरेन मौत मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी(एनआईए) ने गुरुवार को पूर्व पुलिस अधिकारी व शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को लोनावाला स्थित एक रिसोर्ट से हिरासत में लिया है। संभावना है प्रदीप शर्मा को एनआईए मुंबई स्थित कार्यालय में लाकर गिरफ्तार कर सकती है। गुरुवार सुबह 6 बजे से एनआईए की टीम भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अंधेरी स्थित जे.बी.नगर में भगवान भवन स्थित प्रदीप शर्मा के निवास पर तलाशी कर रही है। अभीतक इस तलाशी का ब्योरा एनआईए ने मीडिया को साझा नहीं किया है।…

Read More

आयकर विभाग के ई-फाइलिंग की नई वेबसाइट को लेकर आप अपनी शिकायत वित्‍त मंत्रालय को भेज सकते हैं। वित्‍त मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी आयकर विभाग के ई-फाइलिंग की नई वेबसाइट से जुड़ी शिकायतें दूर करने के लिए इंफोसिस के अधिकारियों से मिलेंगे। इन अधिकारियों की बैठक 22 जून को होगी। वित्‍त मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। वित्‍त मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि इंफोसिस की टीम के प्रतिनिधि 22 जून को सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे। वे ई-फाइलिंग के मसलों को लेकर स्पष्टीकरण देंगे और नए वेब पोर्टल के वर्किंग से…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी का असर घरेलू बाजार में देखने को मिला। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 102.82 रुपये, 97.91 रुपये और 96.58 प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 94.84 रुपये, 92.04 रुपये और 90.25 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।…

Read More

मध्य प्रदेश के एक सीनियर डॉक्टर के हवाले से बताया गया कि यहां एक कोरोना सर्वाईवर में ग्रीन फंगस सामने आया है और ये संभवत: देश का पहला मामला है. उन्होंने कहा, ” शुरूआत में ब्लैक और व्हाइट फंगस मिलने के बाद नया इंफेक्शन ग्रीन फंगस सामने आया है.” वहीं पिछले महीने ही एम्स चीफ रणदीप गुलेरिया ने फंगस को रंग वाले नाम देकर कंफ्यूजन पैदा करना बताया था. इंदौर से मुंबई एयरलिफ्ट किया गया पीड़ित को मध्य प्रदेश के एक 34 वर्षीय मरीज ने दो महीने महामारी से लड़ाई लड़ी और ठीक हो गया . इस दौरान उसको…

Read More

झारखंड में कोरोना के नए मरीजों से स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 587 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि इस दौरान गुरुवार सुबह तक 190 नए केस मिले हैं। इस बीच  राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और देवघर से एक-एक मरीज शामिल है।  स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 20,बोकारो से नौ, चतरा से 12, देवघर से छह, धनबाद से16 और  पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 35 नए मरीज मिले हैं। राज्य में गढ़वा से दो, गिरिडीह से पांच,गोड्डा…

Read More

देश में कोरोना का  कहर कम होता दिखाई दे रहा है। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले गुरुवार को नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 208 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 2 हजार, 330 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में एक  लाख, 03 हजार, 570 मरीज स्वस्थ हुए है।  पिछले 35 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 10 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी…

Read More