अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘बेल बॉटम’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में कोरोना महामारी को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था। वहीं इस फिल्म को लेकर यह खबर सामने आ रही थी कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस से 30 करोड़ रुपये कम किये हैं। वायरल हो रही इस खबर पर अक्षय कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे गलत बताया है। उन्होंने इस…
Author: shivam kumar
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को केन्या के राष्ट्रपति केन्यत्ता से शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पत्र सौंपा। जयशंकर ने मुलाकात के बाद एक ट्वीट में कहा कि भारत और केन्या के संबंध विकासशील देशों के बीच सहयोग का सफल उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि केन्या की विकास यात्रा में सहयोग करने के लिए भारत तत्पर है। विदेश मंत्री ने केन्या के राष्ट्रपति को भरोसा दिलाया कि भारत और केन्या के बीच लोगों के लोगों से संपर्क तथा व्यापार-उद्योग सहयोग की दिशा में भारत सक्रिय प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत…
भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी के खूनी संघर्ष में 20 जवानों की शहादत का एक साल पूरा हो गया। पिछले साल 15/16 जून की रात को गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष ने 45 साल में ऐसा इतिहास लिख दिया जिसमें दोनों देशों के सैनिक मारे गए थे। इस रात भारत के वीर जवानों ने उन चीनी सैनिकों का मुकाबला किया था जो भारत में घुसपैठ करने के लिए बेताब थे। चीन के सैनिकों के साथ हुई झड़प में कर्नल संतोष बाबू समेत 19 जवानों ने अपनी जान गंवा दी लेकिन उन्हें भारतीय सीमा में घुसने नहीं दिया।इस पूरे एक साल में भारतीय रक्षा बलों ने खुद को लद्दाख सेक्टर…
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच गुजरात सरकार ने राज्य स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। राज्य में दवाओं की कोई कमी नहीं है। सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गांधीनगर में संयुक्त प्रेस वार्ता कर कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए सरकार की कार्य योजना प्रस्तुत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि गुजरात में दूसरी लहर पर बहुत जल्दी काबू पा लिया गया है। अब विशेषज्ञों की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने कार्य योजना बनाकर सभी तैयारियां…
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनकी कई अनदेखी तस्वीरों का अल्बम फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस अल्बम में सुशांत और अंकिता की साथ में बिताये गए कई खूबसूरत पलों की यादे हैं। अभिनेत्री ने इस अनसीन अल्बम को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-‘ये हमारा सफर था….फिर मिलेंगे चलते-चलते…।’ फैंस सुशांत और अंकिता का यह अनसीन अल्बम देखकर काफी भावुक हो गए हैं और अंकिता के इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार…
हिन्द महासागर में चीन का मुकाबला करने के लिए भारत अब खुद छह परमाणु पनडुब्बियां बनाएगा, जिसके लिए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) से मंजूरी मिलने का इन्तजार है। भारत के पास सिर्फ एक परमाणु पनडुब्बी है, इसलिए स्वदेशी परियोजना के तहत जल्द ही पहले तीन पनडुब्बियों की मंजूरी मिलने की सम्भावना है। इसके बाद तीन और पनडुब्बियों के लिए मंजूरी दी जाएगी। पहली परमाणु पनडुब्बी 2032 या उसके आसपास नौसेना को मिलेगी। नौसेना के पास इस समय इकलौता विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य है, जिसे 16 नवम्बर, 2013 को सेवा में शामिल किया गया था। नौसेना का दूसरा…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोरंडा स्थित शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इलाज करा रांची लौटने से पूर्व महतो की स्वास्थ्य की सुरक्षा के अनुकूल व्यवस्था करने का निदेश संबंधित लोगों को दिया। मुख्यमंत्री ने मेडिकल उपकरणों का भी जायजा लिया। उन्होंने हर तरह की सावधानी बरतने का आदेश दिया है। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री म्आठ माह के बाद चेन्नई से इलाज करा झारखंड लौट रहें हैं।
रांची। झारखंड के ब्लड बैंकों में खून की कमी रहती है। समय पर रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। आज कुछ जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया है। सभी जिलों में इस तरह की व्यवस्था हो। इस लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी ना हो और किसी की मृत्यु का कारण खून की कमी ना बने। ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। श्री सोरेन झारखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा का असर घरेलू बाजार में दिख रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा किया है। इसके साथ ही सोमवार को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया। गौरतलब है कि पिछले 25 दिनों में पेट्रोल 6.09 रुपये और डीजल 6.50 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। इंडियन ऑयल की वेबासइट के मुताबिक देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 96.41 रुपये, 102.58 रुपये, 97.69 रुपये और…
बेहतरीन एक्टर सुशांत की अचानक मौत से ना सिर्फ उनके कई सपने अधूरे रह गए बल्कि फैन्स ने एक शानदार एक्टर भी खो दिया जो शायद आगे चलकर फिल्मी दुनिया पर राज कर सकता था. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ऐसे ही कुछ सपनों की एक लिस्ट तैयार की थी. सुशांत की इस टू-डू लिस्ट में 50 टास्क लिखे गए थे. जिसमें उन्होंने वो टास्क तय किए थे जो उन्हें अपनी जिंदगी में आगे करने थे. इस लिस्ट में जहाज उड़ाना सीखने से लेकर पौधे लगाना और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना, ऐसी कई अहम बातें थीं. सुशांत…
पश्चिम बंगाल की 60 वर्षीय महिला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 4 मई की रात को उसके पोते के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। याचिका में चुनाव बाद की हिंसा और बलात्कार की घटनाओं की एसआईटी से जाँच की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि जिस तरह गोधरा कांड की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी का गठन किया था उसी तरह पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद की हिंसा और बलात्कार की घटनाओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाय। बता दें कि पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद दो बीजेपी कार्यकर्ताओं अभिजीत सरकार और हरेन…
