महाराष्ट्र के 20 जिलों को सोमवार सुबह से अनलॉक किया गया है। साथ ही मुंबई, ठाणे व पालघर में लगे लॉकडाउन में आंशिक छूट दी गई है। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय बडेट्टीवार ने नागरिकों से कोरोना नियमों के पालन की अपील की है। राज्य सरकार ने आज अनलॉक की नई नियमावली जारी करते हुए सूबे के 20 जिलों को पूरी तरह लॉकडाउन मुक्त कर दिया है। इन जिलों में नागपूर, अहमदनगर, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपूर, धुले, गोंदिया, हिंगोली, जलगाव, जालना, लातूर, नांदेड, नंदुरबार, परभणी, सोलापूर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल शामिल हैं। राज्य सरकार की नई नियमावली के तहत इन जिलों में…
Author: shivam kumar
देश में पिछले दिनों के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 हजार 421 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3921 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 1 लाख, 19 हजार, 501 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 31 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 19 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर…
नाफ्ताली बेनेट ने ‘नेसेट’ में उम्मीद के मुताबिक ही कमाल किया है। इजराइल की संसद में बहुमत हासिल कर वे प्रधानमंत्री बन चुके हैं। कमाल इसलिए कि बेनेट की अपनी पार्टी के कुल सात ही सदस्य थे, उनमें भी एक ने नाफ्ताली के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने से पहले ही इनकार कर दिया था। कमाल तो पहले ही आठ दलों को मिलाकर गठबंधन बनाने के मामले में भी हुआ है। इनमें दक्षिणपंथी, वाम, मध्यमार्गी के साथ अरब समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पार्टी भी है। ऐसे में सवाल यह है कि नाफ्ताली बेनेट के मुस्लिम देशों के प्रति उनके पुराने रुख का क्या होगा? गठबंधन…
भारतीय एथलीट एवं पद्मश्री मिलखा सिंह की पत्नी निर्मल मिलखा सिंह आखिरकार कोरोना से जंग हार गईं। रविवार शाम मोहाली के फोर्टिस हार्ट हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। आज देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें स्वयं मिलखा सिंह शामिल नहीं हो पाए। निर्मल मिलखा सिंह पिछले करीब एक माह से कोरोना संक्रमित होने के कारण मोहाली के फोर्टिज हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती थीं। पंजाब में खेलकूद विभाग के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुईं निर्मल मिलखा सिंह की तबीयत में पिछले एक सप्ताह से कोई सुधार नहीं हो रहा था और उनके फेफड़े ने काम करना बंद…
झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 713 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर इस दौरान रविवार सुबह तक इस महामारी के सिर्फ 154 नए केस मिले हैं। इससे साफ है कि कोरोना यहां धीरे- धीरे काबू में आ रहा है। इस बीच राज्य में कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची और रामगढ़ से एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 17, चतरा से दो, देवघर से तीन ,धनबाद से चार, दुमका से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 32 नए मरीज मिले हैं। उधर, गढ़वा से एक, गिरिडीह से पांच, गुमला…
अयोध्या: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप लगाया है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपए कीमत वाली जमीन 18 करोड़ रुपये में खरीदी. उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे धन शोधन का मामला है और सरकार इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराए. वहीं, समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे और अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडे ने भी अयोध्या में राय पर भ्रष्टाचार…
रक्षा समेत कई बड़े मंत्रालयों और थल सेना के ई-मेल और पासवर्ड पर हैकर्स की नजर है। केंद्र सरकार के सैकड़ों अधिकारियों के ई-मेल और पासवर्ड हैकर्स की नजर में चढ़ने के बाद सरकार ने अधिकारियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। एयर इंडिया, डोमिनोज और बिग बास्केट के हालिया डेटा लीक होने के बाद इस बार हैकर्स कोविन ऐप पर टीकाकरण की स्थिति को अपडेट करने के नाम पर निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ई-मेल प्रणाली में कोई साइबर उल्लंघन नहीं हुआ है और ई-मेल सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है। मिलिट्री इंटेलिजेन्स ने 09 जून को बेंगलुरु से एक अंतरराष्ट्रीय कॉल एक्सचेंज…
नई दिल्ली। विकसित देशों के संगठन जी7 के नेताओं ने चीन से आग्रह किया है कि वह अपने शिंजियांग प्रांत में वीगर अल्पसंख्यक मुस्लिमों के मानवाधिकारों और मूलभूत स्वतंत्रता की रक्षा करे। जी7 ने चीन से यह भी कहा है कि वह हांगकांग के बारे में स्वायत्तता संबंधी अपने वादे को पूरा करे। ब्रिटेन के कोर्नवाल में आयोजित तीन दिवसीय शिखरवार्ता के बाद जारी वक्तव्य में कहा गया है कि लोकतांत्रिक देशों के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि दुनिया में नियमों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार व्यवस्था कायम हो। अपने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरुप जी7 के देश विश्व…
इजराइल में लंबे समय से बेंजामिन नेतन्याहू के उत्तराधिकारी के नाम पर चल रही कयासबाजी का दौर आखिरकार रविवार को खत्म हो गया। संयुक्त गठबंधन के नेता नाफ्ताली बेनेट ने ‘नेसेट’ (संसद) में विश्वास मत हासिल कर प्रधानमंत्री का पद ग्रहण कर लिया। उधर, देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू जाते-जाते फिर वापसी का ऐलान कर गए। संसद में अपने भाषण में नेतन्याहू ने नई सरकार को खतरनाक करार देते हुए कहा कि वह पूरी क्षमता से विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। नेतन्याहू ने कहा कि वह लिकुड पार्टी का नेतृत्व करेंगे और गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाए बिना चैन से नहीं बैठेंगे।…
चीन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 37 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आधिकारिक मीडिया ने यह खबर दी। यह विस्फोट झांगवान जिले के शियान शहर में सुबह करीब 6: 30 बजे हुआ। खबरों के मुताबिक, जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके में कई इमारतें तबाह हो गईं और 12 लोगों की मौत हुई तथा 37 अन्य घायल हो गए। हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’…
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के चीफ टेड्रोस घेब्रेयसस (Tedros Ghebreyesus) ने चीन से कहा है कि वह कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए की जा रही जांच सहयोग करे. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ग्रुप ऑफ सेवन (G7) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद डॉ टेड्रोस ने ये टिप्पणी की. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने उम्मीद जताई कि जब वायरस की उत्पत्ति की जांच का अगला चरण चल रहा होगा तो चीन से बेहतर सहयोग मिलेगा और इसमें पारदर्शिता होगी. उन्होंने कहा “जैसा कि आप जानते हैं कि…
