उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का रविवार सुबह नई दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। इसकी सूचना पर कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इंदिरा हृदयेश कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गई थीं। इसके बाद उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी उनकी मृत्यु हो गई। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के निधन के बाद उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। वे कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में शुमार थीं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।…
Author: shivam kumar
दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। जिसके अंतर्गत कल यानी सोमवार सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति दी जा रही है। सरकार के इस आदेश के बाद शर्तों के साथ अब मॉल और बाजारों की सभी दुकानों को सुबह 10 से रात 8 बजे तक फिर से रोज खोलने की अनुमति दी गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक…
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को हाल में ट्रोल हुई हैं. उन्होंने रामायण पर आधारित एक फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए कथित तौर पर 12 करोड़ रुपए की मांग की थी. ऐसी खबरें सामने आने के बाद ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया गया. लोगों का कहना है कि वह करीना कपूर को सीता के किरदार में नहीं देखना चाहते. उन्होंने कई बार हिंदू मान्याताओं का अपमान किया है. ट्रोल्स ने फिल्म के बनने का भी विरोध किया और कहा कि अगर फिल्म में करीना कपूर खान सीता का किरदार निभाएंगी तो वह इसका बायकॉट करेंगे. हालांकि कुछ…
कोरोना संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है. केंद्र की ओर से उन दावों और आरोपों का खंडन किया जा रहा है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्विटर कर एक सवाल उठाया है और जवाब भी खुद ही दिया है. राहुल गांधी ने पूछा, ‘भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है?’ इसी ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, ‘झूठ और फालतु नारे लगाने वाला गुप्त मंत्रालय.’ एक दिन पहले उन्होंने महामारी, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर ट्वीट किया था. ट्वीट में लिखा था, “महामारी, महंगाई, बेरोजगारी जो…
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या में हैं. वह राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. मंदिर निर्माण समिति की 13 व 14 जून को बैठक होगी समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अन्य लोगों के साथ 13 जून को सुबह 9:30 से 10:30 तक राम मंदिर नींव का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद 10:30 से दोपहर 1:00 तक नींव के रॉ मेटेरियल को लेकर चर्चा होगी. ये चर्चा राम जन्मभूमि परिसर में होगी. अगले दिन यानी कि 14 जून को सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 तक राम जन्मभूमि परिसर…
रूस और अमेरिका के बीच संबंध हाल के वर्षों में काफी खराब हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘हत्यारा’ कहने पर पुतिन ने बड़ी ही सधी हुई प्रतिक्रिया दी है । व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन द्वारा ‘हत्यारा’ कहे जाने से चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं और उन्हें अब इससे फर्क भी नहीं पड़ता। अगले सप्ताह बाइडेन के साथ होने वाली बैठक से ठीक पहले NBC को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान मुझ…
कोरोना महामारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान नई कूटनीतिक रणनीति अपनाने पर उतर आया है, लेकिन उसके खास दोस्त चीन और अमेरिका ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नई कूटनीति के तहत पाकिस्तान दुनियाभर के देशों को तोहफे में आम की अलग-अलग किस्मे भेज रहा है। हालांकि, खुद उसके परममित्र देश चीन और अमेरिका को पाकिस्तान की ये ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ रास नहीं आई है और पाकिस्तान की ओर से तोहफे में भेजे गए आम वापस लौटा दिए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय (एफओ) ने बुधवार को अमेरिका और चीन समेत 32 से अधिक देशों…
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होने लगे हैं. हालांकि मौत के संख्या में उछाल बना हुआ है. देश भर में आज कोरोना संक्रमण के 80,834 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जबकि इस दौरान 3,303 मरीजों की मौत हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को संक्रमण से 1,32,062 लोग ठीक हुए. देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 2,94,39,989 हो गई है. इसमें 2.80 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में एक्टिव केस की संख्या घटकर 10,26,159 हो गई है. वहीं, कोविड-19 से अब तक 3,70,384 लोगों की मौत…
उत्तर प्रदेश में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण भी हो रहा है। राष्ट्र स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमा अयोध्या सर्किट में लगने के लिए रविवार को जयपुर से रवाना होगी। मेवाड़ भूमि पर अकबर के साथ लड़ाइयां लड़कर इतिहास में नाम दर्ज करवाने के लिए महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार हल्दीघाटी युद्ध के मैदान में दुश्मनों से लड़ते हुए 1500 किलो वजनी कांस्य की प्रतिमा अयोध्या में स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का निर्माण जयपुर के कारीगरों ने किया है। उल्लेखनीय है कि मेवाड़ की शान महाराणा प्रताप की जीवनी पूरे विश्व…
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की महिला पार्षद सुनीता फडणवीस के हाथों में सिक्के और स्टील के बर्तन चिपकने का मामला सामने आया है, जिस पर पार्षद ने दावा किया है कि, कोरोना वैक्सीनेशन के बाद उनका शरीर चुंबक की तरह काम कर रहा है, इसके चलते सिक्के, लोहे और स्टील के बर्तन शरीर में चिपक रहे हैं। जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 23 की कांग्रेस पार्षद एवं नगर निगम राजनांदगांव के बाजार विभाग बाजार विभाग की चेयरमैन सुनीता अशोक फडणवीस के हाथों में शनिवार को स्टील के धातु, सिक्के अथवा चम्मच चिपकने का मामला सामने आया है। पार्षद…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विश्व नेताओं को ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का मंत्र दिया है, जिसके जरिए मौजूदा कोरोना महामारी और भविष्य की ऐसी किसी भी महामारियों का मुकाबला किया जा सके। ब्रिटेन के कॉर्नवाल में चल रही विकसित देशों के समूह जी-7 की शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की। इस दौरान मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी से दुनिया को यह सबक मिलता है कि ऐसी वैश्विक चुनौतियों का सामना एक साथ मिलकर ही किया जा सकता है। दुनिया के विभिन्न देशों के लोगों का स्वास्थ्य एक दूसरे…
