मिलक कोतवाली क्षेत्र स्थित मिलक बिलापुर मार्ग पर छह गौ तस्करों को बैरियर तोड़कर भागने के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें से दो तस्करों को गोली लगी है। इनके पास से फर्जी नम्बर प्लेट की एक कार, दो तमंचा, चार छुरी, एक कुल्हाड़ी, छह मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने गुरुवार को बताया कि मिलक कोतवाली क्षेत्र स्थित मिलक बिलासपुर मार्ग पर बुधवार की देर रात चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार में आयी कार को जब पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो कार चालक बैरियर को तोड़ते हुए भागने लगा। कार सवार युवकों का…
Author: shivam kumar
कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ गई है। ऐसे में सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा आबादी का टीकाकरण करने की है। वैसे विपक्ष लंबे वक्त से सभी को वैक्सीन फ्री में देने और राज्यों का बोझ करने करने की मांग कर रहा था। जिसको हाल ही में केंद्र ने मान लिया। ऐसे में अब विपक्षी दल कांग्रेस ने वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने इसमें बदलाव की मांग की है, ताकी गरीब लोगों को भी आसानी से वैक्सीन लग सके। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल…
थाना एत्मादपुर क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे के छलेसर फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े कैंटर में रोडवेज बस जा घुसी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। काफी मशक्कत के बाद शवों की शिनाख्त हो सकी। इस हादसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया है और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा दिलाने के निर्देश भी दिए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब आगरा फोर्ट…
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में अब तक कुल 72 लाख एक हजार 826 टीके लगाए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ का कोविड टीकाकरण के सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के टीकाकरण में राज्य का स्थान देश के पहले दो राज्यों में है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण करने वाले बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ का स्थान प्रथम दस राज्यों में है। राज्य के 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 77 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी…
मुंबई सहित कोंकण समुंद्रीय तट पर बसे क्षेत्र में भारतीय मौसम विभाग आगामी 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई, ठाणे, पालघर, सिंधुदूर्ग, रायगढ़ आदि जिलों में रेड एलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ)की 18 टीम व राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को सतर्क रहने का आदेश जारी किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश को देखते हुए चुस्त-दुरुस्त रहने व कहीं भी कोई आपदा होती है, वहां तत्काल राहत व बचाव कार्य करने का आदेश जारी किया है। भारतीय…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर कोई फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बनाने पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया है। जस्टिस संजीव नरुला ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की इससे संबंधित याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस मामले में पिछले 2 जून को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान फिल्म शशांक के निर्माता की ओर से वकील एपी सिंह ने कहा था कि फिल्म का सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से कोई संबंध नहीं है। पिछले 22 अप्रैल को फिल्म ‘शशांक’ के निर्माता ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया…
कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के महामारी की चपेट में आने की आशंकाओं के बीच स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने बच्चों के इलाज के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बच्चों के इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ पांच साल के कम उम्र के बच्चों में मास्क नहीं लगाने व बच्चों में सीटी स्कैन का भी तर्कसंगत तरीके से उपयोग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चों के इलाज के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की ओर से जारी किए…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल का असर घरेलू बाजार में दिख रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन बाद फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 95.56 रुपये, जबकि डीजल 86.47 रुपये प्रति लीटर हो गया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 101.76 रुपये, 96.94 रुपये और 95.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है।…
‘बिग बॉस 7’ की कंटेस्टेंट रह चुकी अभिनेत्री व सिंगर सोफ़िया हयात सलमान खान पर जमकर भड़की है।उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सलमान खान को खरी-खरी सुनाई है। सोफ़िया हयात ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान के लिए एक लम्बा-चौड़ा नोट लिखा है। सोफिया का पोस्ट सलमान की फिल्म राधे को लेकर है। उन्होंने सलमान खान की आलोचना करते हुए लिखा-‘ सलमान खान अपनी फिल्म रिलीज के वक्त हर बार वही ट्रिक्स इस्तेमाल करते हैं। वो ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं, धार्मिक त्योहार का प्रोशनल दिन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं,…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजभेाज विमान तल के मैनेजर के पास एक धमकी भरा फोन आया, इसमें विमान को हाईजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद भोपाल और इंदौर हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम को राजा भोज विमान तल के प्रबंधक (टर्मिनल मैनेजर) धर्मराज वर्मा के पास एक अज्ञात फोन आया, जिसमें धमकी दी गई कि प्लेन को हाईजैक कर ले जाया जाएगा। इस धमकी भरे फोन के बाद वर्मा ने सुरक्षा अधिकारी और गांधी नगर थाने की पुलिस…
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान का नेतृत्व करने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने वाले हैं। कोलकाता में होने वाली इस मुलाकात के अपने ही सियासी मायने निकलकर आ रहे हैं। मुलाकात से पहले टिकैत ने ममता के साथ बातचीत के अजेंडे के बारे में बताया है। टिकैत ने बताया कि मैं आज दोपहर करीब 3 बजे ममता बनर्जी से मिलूंगा। हम कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय किसानों के बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा, सरकार को बंगाल के किसानों से नियमित तौर पर बात…
