Author: shivam kumar

पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव के मामले में मुंह की खानी पड़ी और आखिरकार उसे झुकना पड़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले (समीक्षा और पुर्नविचार) अध्यादेश को 2020 को स्वीकृति दी है। इसके बाद कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान द्वारा दी गई सजा के खिलाफ किसी भी हाईकोर्ट में अपील करने की अनुमति मिल गई है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के संबंध में पाक की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने के लिए एक विधेयक को पास किया। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने अपने फैसले में असेंबली को प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार करने का निर्देश दिया…

Read More

भारतीय शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत करते ही जबरदस्त तेजी दिखाई। पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के साथ शुरू हुए कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने शुरुआती मिनटों में ही 52 हजार,626.64 अंक का स्तर हासिल करके ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी शुरुआती मिनटों में ही 15 हजार,835.55 अंक के स्तर पर पहुंच कर ऑल टाइम हाई का एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया। बीएसई का सेंसेक्स इसके पहले 16 फरवरी 2021 को 52 हजार,516 अंक के स्तर तक पहुंचा था। लंबे समय तक यही स्तर…

Read More

RANCHI : रांची में लगभग 50 दिनों के कोरोना के खौफनाक मंजर के बाद अब स्वास्थ्य व्यवस्था सामान्य होने लगी है। मरीजों की संख्या कम होते ही अब अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू होने लगी है। सदर अस्पताल रांची में तीन विभाग की ओपीडी को छोड़कर लगभग सभी ओपीडी शुरू हो गई हैं। अस्पताल के उपाधीक्षक एस मंडल ने बताया कि ऑर्थो और सर्जरी की ओपीडी छोड़ कर अस्पताल में लगभग सभी विभाग के ओपीडी को शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि गायनी में रोज लगभग 100 से ज्यादा महिलाएं परामर्श ले रहीं है। स्किन, ऑर्थो और सर्जरी को…

Read More

GUMLA: डुमरी थाना क्षेत्र में टीकाकरण टीम के साथ दुर्व्यवहार और बंधक बनाने के मामले में तीन आरोपियों सवर्ण खाखा, सेराफिनुस खाखा और सुरेश कुजूर को बुधवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन पर आरोप है कि 7 जून को डुमरी की करनी पंचायत के बिरगांव पकरीटोली ग्राम में सोमवार को टीकाकरण करने गई महिला कर्मियों को एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। टीम को न सिर्फ टीकाकरण करने से रोका बल्कि रजिस्टर छीन लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर महिला कर्मियों को मुक्त कराया। एएनएम माया कुमारी सिन्हा ने बताया…

Read More

घरेलू मांग में आई कमजोरी के कारण देश में मई के महीने में वाहनों की बिक्री में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। मासिक आधार पर मई 2021 में वाहनों की बिक्री में 54.79 फीसदी की कमी आई है‌। वहीं मई 2019 की तुलना में ये कमी 70.69 फीसदी की है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) की ओर से जारी मंथली व्हेकिल रिटेल डाटा में बताया गया है कि मई 2020 में देशभर में पूर्ण लॉकडाउन होने की वजह से वाहनों की खुदरा बिक्री हुई ही नहीं थी। इसलिए वाहनों की खुदरा बिक्री के आंकड़ों की तुलना सालाना आधार…

Read More

 सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उद्योगपति अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस इंफ्राटेल के पक्ष में हलफनामा दाखिल कर उन्हें बड़ी राहत दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन की इकाई रिलायंस इंफ्राटेल पर लगे धोखाधड़ी के आरोप को वापस लेने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में एक हलफनामा दाखिल किया है। रिलायंस इंफ्राटेल रिलायंस कम्युनिकेशन की टेलीकॉम टावर यूनिट है, जिसका सौदा अनिल अंबानी के बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी जियो के साथ हुआ है। जियो का रिलायंस इंफ्राटेल के साथ कुल 4,000 करोड़ रुपये…

Read More

फिल्म अभिनेत्री जूही चावला हाल ही में  5जी रेडिएशन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने को लेकर काफी चर्चा में रहीं। दरअसल,भारत में लम्बे समय से चर्चा में बने हुए मोबाइल नेटवर्क सेवा 5जी को लेकर जूही चावला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने इस टेक्नोलॉजी को लागू करने के खिलाफ याचिका दायर की थी ,जिसमें कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई और साथ ही अभिनेत्री पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी कर दिया। वहीं अब जूही चावला ने  सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर इस मसले पर अपनी राय दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर…

Read More

अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी रक्षाबंधन काफी समय से चर्चा में हैं। भाई -बहन के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आयेंगी। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी है। भूमि पेडनेकर ने अक्षय कुमार और आनंद एल रॉय के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘एक बहुत ही खास फिल्म और एक बहुत ही खास रीयूनियन। मैं अपने दो पसंदीदा क्रिएटिव पावर हाउस और इंसानों के साथ फर से काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस विशेष दिल को छू लेने वाली कहानी का…

Read More

फिल्म अभिनेता  बोमन ईरानी की माँ का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी। बोमन ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी माँ की तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। अभिनेता ने लिखा-‘मेरी मां बीती रात आराम से सोने के लिए गईं और सुबह नहीं उठीं। उन्होंने 94 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मुझे मां और पिता दोनों का प्यार दिया। उनकी क्या एनर्जी थी। वह हमेशा मुझे मजाकिया स्टोरीज सुनाती थी। उनका हाथ हमेशा मेरे…

Read More

फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में परिणीति समुन्द्र किनारे रेत पर ब्लैक कलर की 2 पीस बिकनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने गॉगल्स भी लगाया हुआ है और हाथ में घड़ी पहनी हुई है। इस तस्वीर को खुद परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में मजाकिया और मजेदार अंदाज में लिखा-‘यह फोटो खिंचवाने से पहले मैं प्राणायाम कर रही थी। ओके, यह झूठ है।’     परिणीति की इस तस्वीर पर फैंस…

Read More

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ 2100 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड सुरंग इसी माह के अंत तक चालू होने के लिए तैयार है। फिलहाल आखिरी दौर के परीक्षण से गुजर रही यह सुरंग सर्दियों के दौरान जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी के लिहाज से ‘लाइफलाइन’ के रूप में काम करेगी।    अभी तक बनिहाल से काजीगुंड तक जाने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 34.8 किमी का सफ़र एक घंटे 20 मिनट में पूरा करना पड़ता है। अब इस सुरंग के बनने से लगभग 35 किमी. की दूरी घटकर 16 किमी. रह जाएगी। इस सुरंग का निर्माण कार्य जून, 2011 में शुरू हुआ…

Read More