Author: shivam kumar

अभिनेता कार्तिक आर्यन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इस डांस वीडियो में कार्तिक आर्यन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंतापुरमलू  के गाने ‘बुट्टा बूमा’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा-‘ ‘डांस लाइक’ साथ ही उन्होंने प्रश्नचिन्ह भी लगाया है और ब्रैकेट में लिखा है, ‘कोई देख नहीं रहा, यह मत लिखनाl’    कार्तिक आर्यन ने दक्षिण के इस गाने पर शानदार हुक स्टेप्स किए हैं।…

Read More

तापसी पन्नू , विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। लेकिन इससे पहले शुक्रवार को फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर जारी किया गया। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-‘एक था राजा एक थी रानी.. हुई शुरू खूनी प्रेमकहानी!#हसीन दिलरुबा!’     फिल्म के ट्रेलर में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के अलावा अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं । आदित्य श्रीवास्तव…

Read More

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने देशभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बनाने के आरोपित और आईएस के संदिग्ध आतंकी राशिद जफर की ओर से तिहाड़ जेल के अंदर पिटाई और जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए मजबूर करने के आरोपों पर सुनवाई करते हुए जेल प्रशासन से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। स्पेशल जज प्रवीण सिंह ने जेल प्रशासन को 14 जून तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 जून को होगी। आरोपित राशिद जफर को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। जफर के वकील एमएस खान के मुताबिक…

Read More

भारत के वैक्सीन पंजीकरण पोर्टल कोविन के हैक होने और 15 करोड़ लोगों का डेटाबेस बिक्री के लिए तैयार होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल के आंकड़ों के लीक होने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कोविन के आंकड़े लीक नहीं हुए और इसके साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि कोविन सभी टीकाकरण के रिकॉर्ड को पूरी तरह से सुरक्षित और महफूज रखता है। दरअसल यह…

Read More

 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। जून महीने में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार को एक दिन की राहत के बाद अगले दिन आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। इस तरह से जून के महीने के शुरुआती 11 दिनों में अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में छह बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस बढ़ोतरी के बाद देश भर के अलग अलग राज्यों में वैट की दर के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 21 से 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो गई है।…

Read More

फिल्म एक्टर से क्रिटिक बने कमाल आर खान अब नए विवाद में पड़ गए हैं. सलमान खान से हुए विवाद के बीच सिंगर मीका सिंह ने उन्हें आरे हाथों लिया है. इससे पहले मीका सिंह ने कहा था कि वह केआरके पर एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं. तभी से दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया है. बुधवार को मीका सिंह ने अपने नए गाने का टीजर रिलीज किया. इस गाने का टाइटल #KRKKutta है. मीका सिंह ने लिखा, “हांजी, दोस्तों कैसा लगा?” इसपर केआरके ने उन्हें जवाब देते हुए कहा,”इतना भौंकता क्यों है? अगर औकात है सॉन्ग रिलीज…

Read More

देश में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है. आज लगातार चौथे दिन संक्रमण के 1 लाख से कम नए केस आए हैं. रोजाना संक्रमण दर (कुल जांच में पॉजिटिव आने वालों का प्रतिशत) भी अब 5 फीसदी से कम दर्ज हो रही है. देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट कम होकर 5.43 फीसदी हो गई है. वहीं देश में अब तक 2.76 करोड़ लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं, जो कुल मामलों का 94.77 फीसदी है. गुरुवार को तमिलनाडु में संक्रमण के सबसे ज्यादा 16,813, केरल में 14,424, महाराष्ट्र में 12,207 और कर्नाटक में…

Read More

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के लिए चर्चा में रहना कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार कंगना अपनी कुछ हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी दो  बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने खुद को हॉट संघी बताया है। कंगना ने अपनी  पहली तस्वीर के साथ कैप्शन में किखा-‘ लिब्रूस: संघी महिलाएं हॉट नहीं होतीं। मैं: जरा मेरी बीयर (सिंबल) पकड़ो। ‘ कंगना की ये तस्वीरें  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।  वर्कफ्रंट…

Read More

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले हुए बहुमंजिला इमारत हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। घायलों का इलाज यहां कांदिवली के डॉ. बीआर अंबेडकर शताब्दी अस्पताल में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 200,000 रुपये और दुर्घटना में घायल लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मंत्री असलम शेख और आदित्य ठाकरे, मेयर किशोरी पेडनेकर और नगर आयुक्त आई. एस. चहल और अन्य अधिकारियों के साथ सीएम ने पीड़ितों का हाल-चाल जाना और इलाज के तरीके के साथ ही वहां मौजूद डॉक्टरों से…

Read More

झारखंड में लगातार जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 557 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान शुक्रवार को सुबह तक 293 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से पांच मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची, धनबाद , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) , पाकुड़ और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक-एक  मरीज शामिल हैं। झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 30,बोकारो से 10 , चतरा से 22 , देवघर से नौ, धनबाद से 17, दुमका से चार और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 67 नए मरीज मिले हैं।…

Read More

भारत-​​बांग्लादेश की सीमा के पास गुरुवार को सुबह पकड़े गए चीनी नागरिक ​​​हान जुनवे​ ​से दिन भर चली विभिन्न जांच एजेंसियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं​​​।​​ अवैध तरीके से भारत में घुसने के आरोप में पकड़ा ​गया चीनी नागरिक ​​​​​​गुरुग्राम ​(हरियाणा) ​के एक होटल​ का बिजनेस पार्टनर है​​​।​​ उसके दो चीनी साथियों को उत्तर प्रदेश एटीएस ने इसी साल जनवरी में नोएडा से गिरफ्तार किया था​।​ पकड़ा गया चीनी नागरिक ​​​​और उसकी पत्नी ​इसी मामले में फरार चल रहे थे। भारत के लिए वीजा न मिलने पर वह अवैध रूप से आकर यूपी एटीएस के सामने समर्पण…

Read More